भारत के मुख्य बल्लेबाज: पिछले विश्व कप के बाद से भारत ने अब तक कुल 86 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें मुख्य रुप से यह 3 बल्लेबाज जुड़े रहे हैं. रोहित, शिखर व विराट.
बीते 4 वर्षों में भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने कु 45 शतक लगाए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने केवल 6 शतक लगाए हैं. अब यह स्थिति देखकर तो यही लगता है कि भारत की रीढ़ की हड्डी उनका टॉप ऑडर हैं अगर वह चल गया तो वह अकेले दम पर किसी भी मैच का नतीजा बदल सकता है.
भारत ने पिछले 4 वर्षों में खेले गये 86 मैचों में से 56 मैचों में जीत दर्ज की और इसकी मुख्य वजह उनके टॉप 3 बल्लेबाजों का फॉर्म में होना रहा है. भारत ने इन मैचों में शीर्ष क्रम में 14 बल्लेबाज आजमाये जिन्होंने कुल मिलाकर 13055 रन बनाये. व इस बीच मध्यक्रम के 24 बल्लेबाजों के नाम सिर्फ 7025 रन ही हैं.
ऐसा भी नहीं है कि शीर्ष क्रम में सब ने खूब रन बनाए हैं उसमें भी केवल कोहली, रोहित और धवन ही 1000 से अधिक रन बनाए हैं. कप्तान कोहली इन 4 वर्षों में 65 मैचों में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे हैं जिनमें उन्होंने 83.76 की औसत 98.54 के स्ट्राइक रेट से 4272 रन बनाये जिसमें 19 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं
रोहित ने कुल 71 मैचों में 61.12 की औसत से 3790 रन बनाए हैं उन्होंने इस बीच 15 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए हैं. रोहित के बाद अब नम्बर आता है शिखर धवन का. धवन ने 67 मैचों में 45.20 की औसत से 2848 रन बनाये जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं.
केएल राहुल को तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में विश्व कप टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह पिछले 4 वर्षों में केवल 9 मैचों में शीर्ष क्रम में उतरे जिसमें उन्होंने सिर्फ 310 रन बनाये. इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है
मध्यक्रम की बात करे तो 4 से 7 नंबर के बल्लेबाजों में भारत का दारोमदार निश्चित तौर पर महेंद्र सिंह धोनी पर टिका रहेगा. जिन्होंने पिछले विश्व कप के बाद 79 मैचों में 44.46 की औसत से 2001 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. धोनी के अलावा केवल केदार जाधव ही मध्यक्रम में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…