विश्वकप में सर्वाधिक रन: विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी दबाव में आ कर टूट जाते हैं और बेहतर प्रदर्शन नही कर पाते हैं। या कई खिलाड़ी अक्सर इस मौके पर चूकते देखे गए हैं। इन सब से अलग कुछ ऐसे भी खिलाड़ी प्रत्येक विश्व कप में उभर कर सामने आते हैं, जब उनका प्रदर्शन लाजवाब रहता है। और वह टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर बन जाते हैं। आज इनसे ही टॉप परफॉर्मर बल्लेबाज के बारे में बात करेंगे जिनके नाम विश्व कप के एक सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
#1. सचिन तेंदुलकर
बड़े रिकॉर्ड्स और सचिन तेंदुलकर में मानो चोली दामन का साथ हो, जहां भी बड़े रिकॉर्ड की बात होती है, अक्सर पहला नाम इस लीजेंड खिलाड़ी का ही आता है। विश्व कप इतिहास में एक सीज़न ही सबसे अधिक रन बनाने में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। सचिन ने 2003 विश्व कप में कुल 673 रन बनाए थे। इस सीजन सचिन ने 11 मैच में 61.18 की औसत से रन बनाए थे। इसमें 152 का एक शतकीय पारी और 6 अर्धशतक भी शामिल रहा था। इस प्रदर्शन के ही दम पर भारत उस साल फाइनल में गया था।
#2. मैथ्यू हेडन
2007 में ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस साल इनके बल्ले से 659 रन आए थे। इसमें इन्होंने 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाए थे। इसी में इनकी एक पारी 158 रन की भी रही थी। इनका औसत 73.22 और स्ट्राइक रेट 101.07 का रहा था। मैथ्यू हेडन विश्वकप में सर्वाधिक रन बनाने बाले एक खिलाडी है।
#3. महिला जयवर्धने
विश्व कप इतिहास का तीसरा बड़ा स्कोर भी 2007 के ही विश्व कप में श्रीलंका के महिला जयवर्धने के बल्ले से आया था। जयवर्धने उस साल के दूसरे हाई स्कोरर रहे थे। उस साल इन्होंने 11 मैच में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 548 रन बनाए थे। तन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 115 रन नाबाद रहा था।
#4. मार्टिन गुप्टिल
2015 के विश्व कप में न्यूजीलैंड फाइनल तक गयी थी। इसकी बड़ी वजह मार्टिन गुप्टिल का लाजवाब प्रदर्शन भी रहा था। गुप्टिल ने उस साल 9 मैच खेलते हुए विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी, 237 रन की मदद से कुल 547 रन बनाए थे। 2015 में इनके नाम 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था।
#5. कुमार संगकारा
कुमार संगकारा के लिए 2015 का विश्व कप ऐतिहासिक साबित हुआ था। उस साल संगकारा ने 7 मैच में ही 108.20 की औसत से 541 रन बना दिए थे। इसमें खास बात यह रही थी कि इसमें 4 शतक भी शामिल था। इससे भी खास बात यह थी कि चारों शतक लगातार 4 मैच में ऐसे थे। विश्व कप में लगातार 4 शतक लगाने वाले संगकारा विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं।
#6. रिकी पॉन्टिंग
2007 विश्व कप में हेडन के साथ साथ कप्तान पॉन्टिंग का बल्ला भी जम कर रन उगल रहा था। पॉन्टिंग ने 11 मैच की 7 पारियों में कुल 539 रन बनाए थे। इस दौरान पॉन्टिंग ने 67.37 के औसत से 539 रन बनाते हुए टीम को अपनी कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2007 में इनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक आए थे।
#7. सचिन तेंदुलकर
हमेशा की तरह विश्व कप में भी भारत की बल्लेबाजी का काफी बोझ अपने कंधों पर लेने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर आगे बढ़ कर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। 1996 के विश्व कप में सचिन ने 7 मैच में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से कुल 523 रन बनाए थे। ये रन 87.16 के लाजवाब औसत से आए थे। 2 शतक में से एक पारी इन्होंने 137 रन की भी खेली थी।
#8. तिलकरत्ने दिलशान
2011 में श्रीलंका टीम फाइनल तक आई थी। फाइनल में इसे भारत के हाथों हार मिली थी। लेकिन उस साल टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन श्रीलंका के दिलशान के ही बल्ले से निकले थे। उस साल इनके बल्ले से 9 मैच में 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से कुल 500 रन आए थे। उस साल इनका हाई स्कोर 144 रन रहा था।
#9. स्कॉट स्टायरिस
वेस्टइंडीज में आयोजित हुए 2007 के विश्व कप में न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस का भी बल्ला अच्छा चला था। इन्होंने 10 मैच की 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3 बार नाबाद रहते हुए एक 111 रन की नाबाद पारी और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 499 रन बनाए थे।
#10. जैक कैलिस
2007 का विश्व कप बल्लेबाज़ों के लिए काफी मुफीद साबित हुआ था। विश्व कप इतिहास में एक सीज़न का 10वां सबसे बड़ा स्कोर भी इसी साल आया था। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस ने बल्लेबाज़ी में भी जौहर दिखाते हुए 8 मैच की 7 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 485 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…