वर्ल्डकप के महंगे गेंदबाज़:- क्रिकेट में एक – एक बॉल काफी मायने रखता है। आये दिन ऐसे मैच देखने को मिलते रहते हैं, जब टीम एक – एक रन के तरस रही होती है, हार करीब आ जाती है तभी अचानक एक खराब गेंद डाल कर गेंदबाज़ टीम को मुश्किल में डालते हुए बाज़ी गंवा देता है। कई मैच ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जहां मैच का फैसला मैच के दौरान दिए गए वाइड, नो गेंद इत्यादि के रूप में एक्स्ट्रा ( अतिरिक्त) रन से काफी प्रभावित हो जाता है।
बात विश्व कप जैसे बड़े मंच की करें तो यहां भी एक एक गेंद और रन कितना महत्व रखता है, यह बताने की ज़रूरत नही है। फिर भी इस बड़े मंच पर भी ऐसे मैच देखने को मिले हैं, जब गेंदबाज़ों की ऐसी शामत आई के इतने अतिरिक्त रन दे गए कि विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक अतिरिक्त रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने टीम के नाम कर गए। देखते हैं ऐसे ही 5 टीम को जिसने दिए हैं, सबसे अधिक अतिरिक्त रन।
#1. पाकिस्तान – 59 एक्स्ट्रा
वर्ल्डकप के महंगे गेंदबाज़:- पाकिस्तान एक ऐसी टीम रही है, जिसने विश्व क्रिकेट में अपने तूफानी तेज़ गेंदबाज़ों के ही दम पर काफी समय तक खुद को बनाए रखा है। तेज़ गेंदबाज़ों की भरमार इस टीम में हमेशा रही है। शोएब अख्तर ऐसे गेंदबाज़ थे जो कि रफ्तार से गेंद डालने के साथ साथ एक्स्ट्रा भी काफी डालते थे। पाकिस्तान के इस मैच की बात करें तो यह मैच 20 मई 1999 में विश्व कप का 11वां मैच था।
यहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ 261 रन बनाए थे। कब स्कॉटलैंड बल्लेबाज़ी करने आई तो वसीम अकरम, शोएब अख्तर, शकलैन मुश्ताक जैसे खतरनाक गेंदबाज़ों ने स्कॉटलैंड को 167 पर रोक कर मैच 94 रन से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई। इसकी वजह ये थी कि 38.5 ओवर के खेल में पाकिस्तान ने कुल 59 रन एक्स्ट्रा के दिए। इसमें 5 बाई के रन, 6 लेग बाई, 33 वाइड और 15 नो बॉल रहा था।
#2. ज़िम्बाब्वे – 51 एक्स्ट्रा
ज़िम्बाब्वे का यह मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ भी 1999 के ही विश्व कप में था। इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 का अच्छा स्कोर खड़ा किया था। भारत इस मुकाबले में बेहद करीब जाने के बावजूद 1 ओवर बाकी रहते 3 रन के मामूली अंतर से हार गई।
भारत को मुकाबले में इतने करीब लाने में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत की पारी में कुल 249 रन बने। इसमें से 51 रन अतिरिक्त आए थे। जिसमें 6 लेग बाई, 16 नो बॉल और 21 वाइड के रन थे।
#3. न्यूज़ीलैंड – 47 एक्स्ट्रा
यह मैच भी 1999 के ही विश्व कप का था। बेहद ही महत्वपूर्ण मैच, जो कि न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 7 विकेट खो कर 241 रन ही बना पाई। जवाब में खेलने आई पाकिस्तान टीम ने न्यूज़ीलैंड को कोई मौका न देते हुए मात्र 1 विकेट खो कर ही 47.3 ओवर में लक्ष्य पा लिया।
पाकिस्तान के लिए काम न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ने भी काफी आसान कर दिया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से 47 रन अतिरिक्त आए। इसमें 4 बाई के रन, 14 लेग बाई, 12 नो गेंद और 17 वाइड के रन थे।
#4. पाकिस्तान – 46 एक्स्ट्रा
एक्स्ट्रा रन देने में पाकिस्तान हमेशा आगे रही है। यह नजारा 2011 के विश्व कप में एक बार फिर देखने को मिला। यहां अपेक्षाकृत कमज़ोर टीम केन्या के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट के नुकसान पर 317 का अच्छा स्कोर बनाया।
जवाब में खेलने आई केन्या 33.1 ओवर में ही 112 पर सिमट गई। लेकिन इस मैच में एक बार फिर काफी बेवजह रन लुटाने के लिए जग हंसाई हो गयी। यहां पाकिस्तान ने 3 लेग बाई, 6 नो गेंद और रिकॉर्ड 37 वाइड के रन दिए।
#5. केन्या – 44 एक्स्ट्रा
23 मई 1999 को विश्व कप के 15वें मैच में भारत ने केन्या के खिलाफ कुल 44 रन फालतू के दिए थे। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राहुल द्रविड़ के 104 और सचिन तेंदुलकर के 101 गेंद में 140 रन की पारी के दम पर 329 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था।
इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आई केन्या को भारत ने 7 विकेट चटकाते हुए 235 पर रोक दि।या। लेकिन इस मुकाबले में भारत ने 10 लेग बाई, 3 नो बॉल तथा 31 वाइड के रन समेत कुल 44 फालतू रन लुटाए थे।
इन मैचों के अलावा 1999 के विश्व कप में लगभग 20 ऐसे मैच थे, जिसमें एक टीम ने 30 या उससे अधिक अतिरिक्त रन लुटाए थे। यह एक मात्र सीज़न था, जब इतने अधिक अतिरिक्त रन गए| तो ये थे वर्ल्डकप के महंगे गेंदबाज़|
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…