विश्वकप की बड़ी पारिया खेलने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज़ों के लिए शतक लगाना एक सपने की तरह होता है। हर कोई बड़ी से बड़ी पारी खेलने की कोशिश करता है। कुछ इसमें सफल होते हैं, जबकि कुछ नाकाम रहते हैं। कभी कभी ऐसा भी देखने को मिलता है कि खिलाड़ी शतक तो लगाते ही है,
लेकिन वो इसे और भी बड़ी पारी में बदल देते हैं। बात विश्व कप के मैचों की करे तो इसमें शतक लगाना और लंबी पारी खेलना और भी बड़ी बात होती है। आज ऐसे ही 10 बल्लेबाज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विश्व कप में केवल शतक ही नही लगाया, बल्कि विश्व कप की सबसे बड़ी पारी भी खेल गए।
#1.मार्टिन गुप्टिल
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: न्यूज़ीलैंड के तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हमेशा धमाकेदार पारी खेलते रहे हैं। 2015 के विश्व कप में भी इनका बल्ला अच्छा चला था। 2015 विश्व कप 2015 का ही एक मैच ऐसा रहा कि उसमें खेली गुप्टिल की पारी ने उन्हें विश्व कप इतिहास की सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में पहले नंबर पर ला खड़ा कर दिया।
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: न्यूज़ीलैंड का यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ था। यहां गुप्टिल ने पारी की शुरुआत करते हुए 163 गेंद में ही 237 रन की नाबाद पारी खेल दी। इस पारी में कुल 11 छक्के और 24 चौके शामिल रहे। इस पारी के ही दम पर न्यूज़ीलैंड ने 393 रन बना दिए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 250 पर ही सिमट गई थी। यह पारी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। जबकि विश्व कप इतिहास का यह केवल दूसरा दोहरा शतक भी है।
#2.क्रिस गेल
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: अपने आसमानी छक्कों ने गेंदबाज़ों को दिन में तारे दिखाने वाले क्रिस गेल विश्व कप इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप में दोहरा शतक लगाया हो।
क्रिस गेल की भी यह पारी 2015 के ही विश्व कप में 24 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। गेल ने इस मुकाबले में 147 गेंद में ही 215 रन की पारी खेल दी थी। पारी के अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले गेल ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 आसमानी छक्के उड़ाए थे। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 73 रन से जीत दर्ज की थी।
#3.गैरी कर्स्टन
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: 2011 विश्व कप के समय भारतीय टीम के कोच रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी गैरी कर्स्टन की 16 फरवरी 1996 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में यूएई के खिलाफ खेली गई
188 रन की नाबाद पारी वर्षों तक विश्व कप की सबसे बड़ी पारी रही थी। इस 188 रन की पारी में कर्स्टन ने 159 गेंद खेलते हुए 13 चौके और 4 छक्के लगाए थे। यह मैच 169 रन से अफ्रीकी टीम के नाम रहा था।
#4.सौरव गांगुली
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: भारतीय क्रिकेट के गौरव सौरव गांगुली के नाम विश्व कप इतिहास की चौथी सबसे बड़ी पारी है। सौरव गांगुली ने 26 मई 1999 को विश्व कप के 21वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ यह पारी खेली थी।
इस पारी में गांगुली ने 158 गेंद में 183 रन की लाजवाब पारी खेली थी। इस पारी में कुल 7 छक्के और 17 चौके आए थे। इस मैच में भारत ने 157 रन से जीत दर्ज की थी।
#5.विवियन रिचर्ड्स
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: विश्व इतिहास के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज माने जाने वाले वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने 13 अक्टूबर 1987 को श्रीलंका के ही खिलाफ एक बेहद ही विस्फोटक पारी खेली थी।
इस मुकाबले में उनके बल्ले से सिर्फ 125 गेंद में ही 16 चौके और 7 छक्के की मदद से 181 रन ठोक दिए थे। इस मैच में। वेस्टइंडीज ने कुल 360 रन बनाए थे और मैच 191 रन से अपने नाम किया था।
#6.डेविड वार्नर
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: अपने घर में खेलते हुए 2015 के विश्व कप मुकाबले में अपेक्षाकृत कमज़ोर टीम अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने धावा बोल दिया था।
इसी मैच में डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत करते हुए 133 गेंद में 178 रन की बेहतरीन पारी खेल दी। इस पारी में 5 छक्के और 19 चौके शामिल रहे। यह मैच 275 रन से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था।
#7.कपिल देव
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: भारत को पहली बार 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के इस पारी के बारे में शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी हो, जिसने नही सुना होगा!
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: तब भारतीय टीम संघर्ष के दौर से गुज़र रही थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए भारत की हालत पतली हो गयी थी। तब बल्लेबाज़ी करने आए कपिल देव ने भारत को केवल संकट से ही नही उबारा, बल्कि मैच में इसे वापस ला दिया। इस मुकाबले में कपिल के बल्ले से 138 गेंद में ही 175 रन की नाबाद पारी आई। इसमें 6 छक्के और 16 चौके शामिल थे। इस पारी की मदद से ही भारत 8 विकेट पर 266 रन बना सका और मैच 31 रन से भारत के नाम रहा था।
#8.वीरेन्द्र सहवाग
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: 2011 के विश्व कप में बंग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए वीरेन्द्र सहवाग ने 140 गेंद में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 175 रन ठोक दिए थे। यह मैच 87 रन से भारत के नाम रहा था।
#9.क्रेग विशार्ट
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने 2003 के विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ 151 गेंद में 172 रन नाबाद बना दिए थे। इस पारी में 18 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वर्षा से बाधित यह मैच 86 रन से जिम्बाब्वे के नाम रहा था।
#10.ग्लेन टर्नर
विश्वकप की सबसे बड़ी पारिया: विश्व कप की 10वीं सबसे बड़ी पारी न्यूज़ीलैंड के ग्लेन टर्नर के बल्ले से आई थी। इस मुकाबले में टर्नर ने 7 जून 1975 को ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ 201 गेंद में 171 रन की नाबाद पारी खेली थी।
इस पारी में 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। तब 60 ओवर में न्यूजीलैंड ने 309 रन बनाए थे। जवाब में विरोधी टीम 60 ओवर में 8 विकेट खो कर 128 रह ही बना पाई थी।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…