Categories: CricketICC CWC 2019

वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज

Most Centuries in World Cup :- क्रिकेट के महाकुंभ, क्रिकेट विश्व कप में खेलना ही अपने आप में काफी सम्मान की बात होती है। ऊपर से अगर उसमें कोई बल्लेबाज कुछ बड़ा कारनामा कर दे तो क्या ही बात है। विश्व क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जब उन्होंने विश्व कप जैसे बड़े मंच पर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में खेलते हुए भी टीम को बेहतर स्तिथि में लाया।

image source

आज ऐसे ही 10 बल्लेबाज के बारे में बता रहे है, जिन्होंने विश्व कप में केवल खेला ही नही, बल्कि खेलते हुए ऐसा कर गए कि अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा गए। जानते है, ऐसे ही 10 बल्लेबाज के बारे में जिनके नाम विश्व कप में सबसे अधिक शतक दर्ज है।

Most Centuries in World Cup | वर्ल्ड कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले ये 10 बल्लेबाज

#1. सचिन तेंदुलकर – 6 शतक

Most Centuries in World Cup :- क्रिकेट के किसी बड़े रिकॉर्ड की बात हो, और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बात न आए, ऐसा संभव ही नही है। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 1992 से 2011 के बीच कुल 6 विश्व कप खेले।

image source

इस दौरान सचिन ने 45 मैच की 44 पारियों में कुल 6 शतक लगाए। इस दौरान सचिन ने 15 अर्धशतक भी अपने नाम किये। सचिन के ही नाम विश्व कप में सबसे अधिक 2278 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि सचिन ने ये रन 56.95 की बेहतरीन औसत से बनाए हैं।

#2. कुमार संगकारा – 5 शतक

विश्व क्रिकेट के एक और बेहद ही सुलझे हुए खिलाड़ी और श्रीलंका को 2011 के फाइनल तक लाने वाले कुमार संगकारा के नाम विश्व कप में 2003 से 2015 के बीच 37 मैच की 34 पारियों में कुल 5 शतक दर्ज है।

image source

खास बात यह है कि इनका 4 शतक एक ही सीज़न आया था। उस सीज़न इन्होंने लगातार 4 मैच में 4 शतक लगाए थे। ऐसा करने वाले संगकारा विश्व के इकलौते बल्लेबाज हैं।

#3. रिकी पॉन्टिंग – 5 शतक

विश्व क्रिकेट के एक और महान बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग के भी नाम विश्व कप की 42 पारियों में 5 शतक दर्ज है। पॉन्टिंग विश्व के अकेले कप्तान है, जिन्होंने 2 बार टीम को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाया हो। बेहतरीन कप्तानी के साथ साथ पॉन्टिंग का बल्ला भी खूब बोला है।

image source

विश्व कप में इनकी 2 पारियां आज भी खूब याद की जाती है। 2003 विश्व कप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक और फिर 2011 में इनके अंतिम मैच भारत के ही खिलाफ क्वाटर फाइनल में खेली गई बेहतरीन पारी पॉन्टिंग की बेहतरीन पारियों में गिनी जाती है।

#4. सौरव गांगुली – 4 शतक

वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक:- भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक सौरव गांगुली का भी जलवा विश्व कप जैसे बड़े मंच पर बखूबी देखने को मिलता रहा है। गांगुली ने भारत के लिए 1999 से 2007 के बीच 21 ही विश्व कप के मैच खेले।

image source

लेकिन इसमें इन्होंने 4 शतक भी जड़ दिया। गांगुली के नाम 55.88 की औसत से कुल 1006 रन दर्ज हैं। ये एक ऐसे खिलाड़ी रहे, जब जब इन्होंने विश्व कप में भाग लिया, तो भारत को चैम्प8 बनाने की कोशिश में कोई कमी नही छोड़ी।

#5. एबी डिविलियर्स – 4 शतक

दक्षिण अफ्रीकी टीम भले ही अब तक विश्व कप का फाइनल नही खेल पाई हो, लेकिन रिकॉर्ड के मामले में इसके खिलाड़ी कहीं आगे नज़र आते हैं।

image source

फिलहाल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डिविलियर्स ने 2007 से 2015 के बीच विश्व कप के कुल 23 मैच खेले। इसकी 22 पारियों में इनके बल्ले ने जम कर आग उगला। डिविलियर्स ने 63.55 की लाजवाब औसत से कुल 1207 रन बनाए हैं। इसमें इनके नाम 4 बेहतरीन शतक भी दर्ज है।

#6. मार्क वॉ – 4 शतक

वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा शतक:- ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाने वाले स्टीव वॉ के छोटे भाई मार्क वॉ भी किसी मामले में किसी से कम नही थे। इनके महत्व को इस बात से समझा जा सकता है कि विश्व कप के 22 मैच में इनके नाम 4 शतक दर्ज हैं।

image source

#7. तिलकरत्न दिलशान – 4 शतक

2007 से 2015 विश्व कप के बीच कुल 27 विश्व कप मैच खेलने वाले दिलशान का भी योगदान श्रीलंका की टीम में काफी रहा है। इनका चौथा शतक 2015 विश्व कप में स्कॉटलैंड में खिलाफ आया था। विश्व कप की 25 पारियों में दिलशान ने 1112 रन जोड़े हैं। इसमें 4 शतक है।

image source

#8. महिला जयवर्धने – 4 शतक

श्रीलंका ने भले ही 1 बार विश्व कप की ट्रॉफी उठासी हो, लेकिन रिकॉर्ड बुक में इसके खिलाड़ियों का जलवा खूब रहा है। विश्व क्रिकेट के एक और दिग्गज बल्लेबाज और श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने विश्व कप के 40 मैच की 34 पारियों में कुल 1100 रन बनाए है। इस दौरान इन्होंने 4 शतक भी जड़े हैं।

image source

#8. रमीज राजा – 3 शतक

ये नाम देख कर आप चौंक सकते हैं। लेकिन बता दें कि वर्तमान समय में कमेंट्री में अपने जलवे बिखेरने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज रमीज राजा का बल्ला भी विश्व कप में जलवे बिखेर चुका है। रमीज ने 1987 से 1996 तक विश्व कप में कुल 16 मैच में 700 रन बनाए। खास बात यह है कि इसमें 3 शतक भी शामिल है।

image source

#10. मैथ्यू हेडन 

Most Centuries in World Cup :- 2003 और 2007 का विश्व कप खेलने वाले हेडन के नाम भी विश्व कप की 22 मैच के 21 पारियों में 3 बेहतरीन शतक दर्ज हैं। इनका योगदान टीम को लगातार 2003 और 2007 का विश्व कप जीतने में काफी रहा था। इनके नाम 51.94 की औसत से 987 रन दर्ज है।image source

हेडन के अलावा भी देखें तो सर विवियन रिचर्ड्स, सईद अनवर और सनत जयसूर्या के भी नाम पर 3 – 3 शतक दर्ज हैं। इनके बाद बड़ी संख्या में बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2 और 1 शतक लगाए हैं।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago