2019 वर्ल्ड कप कमेंटेटर्स:- समय के साथ क्रिकेट में तकनीक के साथ साथ काफी कुछ बदला। बड़े स्तर पर बदलाव से मैच घर पर देखने का मज़ा और अच्छा हो चुका है। इस बार विश्व कप में इस मज़े को और बढ़ाने के लिए आईसीसी ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। विश्व कप इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट में 360° रिप्ले का इंतज़ाम किया गया है। इसके अलावा इस बार एक मैच में कुल 32 कैमरे एक साथ मिल कर एक मैच को कवर करेंगे।
इस तकनीक के साथ साथ बेहतर स्तर की कमेंट्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वो कमेंटेटर ही होते हैं, जो कि घर पर बैठ कर भी मैच देखने के एहसास को बिल्कुल बदल कर रख देते हैं। अब जब कि क्रिकेट कस सबसे बड़ा मंच, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सज कर तैयार है, तो इसी क्रम में इसे और खास बनाने के लिए आईसीसी ने भी कमेंट्री के लिए एक बेहतरीन टीम तैयार कर दी है। जिससे कि आपके मैच देखने का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
2019 वर्ल्ड कप कमेंटेटर्स के लिए आईसीसी ने कुल 24 सदस्यों के दल का ऐलान किया है। इस लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल है। इसके अलावा भी कई बड़ा अंतराष्ट्रीय नाम शामिल है।
नासिर हुसैन
इंग्लैंड टीम के लिए 96 टेस्ट, 88 वनडे और कुल 334 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी अपने जलवे दिखाते रहे हैं। इनकी पहचान कमेंटर के रूप में भी अच्छी बनी है। कई बार नासिर हुसैन विवादित कमेंट करने के कारण भी विवादों में रहे हैं। इसके बावजूद इनकी बेहतरीन कला दर्शकों को भाती है।
माइकल क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक और ऑस्ट्रेलिया को 5वीं बार विश्व कप जिताने वाले माइकल क्लार्क को भी इस कमेंटेटर दल का सदस्य बनाना गया है। क्लार्क मैदान पर भी एक बेहद ही सुलझे हुए खिलाड़ी के रूप में जाने जाते रहे हैं। उनकी यह क्षवि मैदान के बाहर भी, एक कमेंटेटर के रूप में भी देखने को मिलती है।
इयान बिशप
वेस्टइंडीज के लिए 43 टेस्ट और 84 वनडे मैच खेलने वाले बिशप का जलवा मैदान के बाहर भी देखने को मिला है। इनके पास कमेंट्री का लंबा अनुभव है। इन्हें अपने बेहतरीन कमेंट्स के लिए विशेष रुप से भी जाना जाता है। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर एक बार फिर से जलवा दिखाते नज़र आएंगे।
सौरव गांगुली
भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में से एक और भारत को 2003 विश्व कप के फाइनल में ले जाने वाले सौरव गांगुली पिछले काफी समय से टीवी कमेंटेटर के रूप नज़र आ रहे हैं। एक बार फिर विश्व कप में ये अपने जलवे दिखाते नज़र आएंगे।
मैलानी जोन्स
मैलानी उन चुनिंदा महिला कमेंटेटर में शामिल हैं जो कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिटायरमेंट के बाद से ही अपना योगदान दे रही हैं। बता दें कि मैलानी जोन्स ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के लिए 5 टेस्ट, 61 वनडे और 208 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुकी है।
कुमार संगकारा
विश्व क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले श्रीलंका के भूतपूर्व कप्तान ने 2011 में टीम को फाइनल में ले जाने वालों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विश्व क्रिकेट में संगकारा की पहचान बेहद ही सुलझे इंसान की रही है। यही चीज़ उनकी कप्तानी में भी बखूबी देखने को मिलती है।
संजय मांजरेकर
भारत के संजय मांजरेकर इस कमेंट्री टीम में शामिल 3 सदस्यों में से एक हैं। भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेलने वाले मांजरेकर मौजूदा समय के पॉपुलर कमेंटेटर में से एक हैं। इनका निराला अंदाज़ लोगों को खासा भाता है।
हर्षा भोगले
हर्षा भोगले उन चुनिंदा व्यक्ति में शामिल है, जो कि क्रिकेटर न होते हुए भी क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। कमेंट्री में पिछके काफी समय से घरेलु से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक के मैचों में इनका जलवा देखने को मिलता रहा है।
ईशा गुहा
इंग्लैंड महिला टीम की ओर से खेल चुकी ईशा गुहा अब एक क्रिकेट पत्रकार के रूप में लंबे समय से टीवी और रेडियों से जुड़ी रही हैं। इस बार इनके लिए यह बड़ा मौका विश्व कप के रूप में आया है। यह महिला कमेंटेटर एक बार फिर मैच की रोमांच को दोगुना कर सकती हैं।
ब्रेंडन मैक्कुलम
लंबे समय तक विश्व क्रिकेट में अपने विस्फोटक बल्लेबाज़ी के कारण गेंदबाज़ों के बीच दहशत फैलाने वाले मैक्कुलम अब इस साल कमेंटेटर के रूप में जलवे दिखाते नज़र आएंगे। 2015 में इन्होंने टीम को फाइनल तक लाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि अब मैक्कुलम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
इन नामचीन हस्तियों के अलावा भी देखें तो आईसीसी ने जिन जिन को कमेंटरर की ज़िम्मेदारी के लिए चुना है, उसमें पाकिस्तान के वसीम अकरम और रमीज रज़ा, बंग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अब एक्टर अतहर अली खान को भी शामिल किया है। अन्य कमेंटेटर में मिचेल अठेर्टन, एलिसन मिचेल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, गेंदबाज़ शॉन पोलाक भी है। मिचेल स्लाटर, मार्क निकोल्स, माइकल होल्डिंग, वर्तमान समय के लोकप्रिय कमेंटेटर साइमन डॉल, इयान स्मिथ और इयान वार्ड भी इस पूरे सीज़न कमेंटरर की भूमिका में नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…