Categories: Cricket

वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

वर्ल्डकप में सर्वाधिक रन: विश्व कप जैसे बड़े मंच में खेलना सभी खिलाड़ियों का सपना होता हैं। लेकिन बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो कि इस बड़े मौके पर भी ऐसा प्रदर्शन कर जाते हैं जिससे कि उनका नाम इतिहास के पन्नो में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाता है। टीम की सफलता हर परिस्थिति में बल्लेबाज़ों पर काफी निर्भर करती है। बात विश्व कप जैसी बड़े मंच की हो तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

आज आपको 10 ऐसे ही बल्लेबाज़ों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हर बार विश्व कप में मिले मौके का जम कर फायदा उठाया और अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज करवा गए। देखते हैं, ऐसे ही 10 बल्लेबाज़ों के बारे में जिनके नाम वर्ल्डकप में सर्वाधिक रन दर्ज है।

वर्ल्डकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

#1. सचिन तेंदुलकर

विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में टॉप पर होना स्वाभाविक है। जब भारतीय टीम बेहद संघर्ष वाले दिनों से गुज़र रही थी, तब सचिन ने आगे बढ़ कर भारतीय टीम की ज़िम्मेदारी को काफी हद तक अपने कंधों पर उठाया था। सचिन की बात करें तो विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक, कुल 2278 रन इन्ही के नाम हैं।

Image Source

सचिन ने भारत के लिए 1992 से ले कर 2011 तक विश्व कप के कुल 45 मैच खेले। इस दौरान इन्होंने 56.95 की लाजवाब औसत से ये रन जोड़े। इस दौरान सचिन का स्ट्राइक रेट 88.98 का रहा। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर विश्व कप में 152 का है। वर्तमान में भी किसी भी बल्लेबाज़ के इस रिकॉर्ड तक जाने की संभावना भी कम नज़र आती है।

#2. रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और अपनी कप्तानी में 2 विश्व कप अपने नाम करने वाले इकलौते कप्तान पॉन्टिंग का भी बल्ला विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भी खूब चला है। पोंटिंग ने 1996 से 2011 के बीच विश्व कप के कुल 46 मैच खेले। इसकी 42 पारियों में 140 रन के8 नाबाद पारी के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ इनके नाम कुल 1743 रन दर्ज है। इस दौरान पॉन्टिंग का स्ट्राइक रेट 79.95 रह था।

Image Source

#3. कुमार संगकारा

अपनी कप्तानी में श्रीलंका को 2011 विश्व कप के फाइनल तक ले जाने वाले विश्व क्रिकेट के एक और दिग्गज बल्लेबाज और श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा का भी प्रदर्शन ला जवाब रहा है। इनके नाम 2003 से 2015 के बीच विश्व कप की 37 मैच की 35 पारियों में कुल 1532 रन दर्ज है।

Image Source

#4. ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के लिए लारा उस दौर में विश्व कप में खेलते नज़र आए जब वेस्टइंडीज के वर्चस्व विश्व क्रिकेट में लगभग समाप्त हो चुका था। टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों की कमी थी। फिर भी लारा ने अच्छा किया। 1992 से 2007 के बीच विश्व कप के 34 मैच की 33 पारियों में लारा ने 42.24 की औसत से कुल 1225 रन बनाए हैं।

Image Source

#5. एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। इनकी टीम 2015 में भी मज़बूत दावेदार रही थी। लेकिन सेमीफाइनल में इन्हें हार मिली थी। फिलहाल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डिविलियर्स ने 2007 से 2015 के बीच कुल 23 विश्व कप के मैच खेले। इस दौरान इनके बल्ले से 117.29 की लाजवाब स्ट्राइक रेट से 63.52 की असाधारण औसत से कुल 1207 रन बनाए हैं। अगर इन्होंने सन्यास नही लिया होता तो यकीनन इस 2019 विश्व कप में भी नज़र आते और इनका रिकॉर्ड और बेहतर हो जाता।

Image Source

#6. सनत जयसूर्या

जयसूर्या विश्व क्रिकेट के उन बल्लेबाज़ों में गिना जाता है, जो कि वनडे क्रिकेट में पहली बार पहले ही ओवर से अटैकिंग बल्लेबाजी करने लगते थे। श्रीलंका के लिए जयसूर्या ने 1992 से 2007 के बीच विश्व कप की 38 मैच की 37 पारियों 34.26 के औसत से 1165 रन बनाए हैं।

Image Source

#7. जैक कैलिस

यह विडंबना ही है कि विश्व कप के मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले की टॉप 10 की लिस्ट में 2 दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हैं। फिर भी टीम अब तक एक भी बार खिताबी मुकाबले तक नही जा पाए हैं। विश्व के सबसे दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 1996 से 2011 के बीच 36 मैच की 32 पारियों में 45.92 की बेहतरीन औसत से 1148 रन बनाए हैं।

Image Source

#8. तिलक रत्न दिलशान

श्रीलंका के लिए 2007 से 2015 के बीच विश्व कप के 27 मैच खेलते हुए दिलशान ने 25 पारियों में 52.95 की बेहतरीन औसत से कुल 1112 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 92.97 की स्ट्राइक रेट से रन निकले थे। अब ये भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

Image Source

#9. महिला जयवर्धने

श्रीलंका के लिए 448 वनडे मैच खेलने वाले और 12650 रन बनाने वाले महान बल्लेबाज महिला जयवर्धने ने 1999 से 2015 के बीच 40 विश्व कप मैच की 34 पारियों में 35.48 के औसत से 1100 रन जोड़े हैं। 2011 में भी टीम को फाइनल तक लाने में इन्होंने अच्छा योगदान दिया था।

Image Source

#10. एडम गिलक्रिस्ट

विश्व के खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाने वाले एडम गिलक्रिस्ट ने 1999 से 2007 के बीच टीम को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान इन्होंने 31 मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 36.16 के औसत से कुल 1085 रन बनाए हैं।

Image Source

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago