Categories: Cricket

3 बार भारतीय बल्लेबाज़ो ने विपक्षी टीम से एक मैच में अधिक स्कोर बना दिया

Cricket के खेल में कई बार ऐसे मौके आयें हैं, जब किसी एक बल्लेबाज़ के प्रदर्शन ने पूरे मैच में टीम के प्रदर्शन से कहीं अधिक तारीफ बटोरी है, लेकिन ऐसे कम ही मौके देखने को मिले हैं जब उस बल्लेबाज़ की चर्चा मैच से अधिक देखने को मिली है।

अभी तक 33 बार Cricket में ऐसा हुआ है, जब किसी बल्लेबाज़ ने विपक्षी टीम के स्कोर से अधिक रन बनायें हैं, जिसमें से 3 बार ऐसा करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। आईयें एक नजर डालते हैं, जब भारतीय बल्लेबाज़ो ने एक वनडे मैच में विपक्षी टीम से अधिक रन बना दिए।

#3 रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज़ (29 अक्टूबर, 2018, बेब्रोन स्टेडियम)

29 अक्टूबर 2018 को रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बेब्रोन स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच 162 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 20 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हिटमैन की इस पारी के आगे विंडीज़ गेंदाबज़ पूरी तरह से बेबस नजर आये थे।

रोहित की इस शतकीय पारी के दौरान अंबाती रायुडू ने बखूबी साथ दिया था, जिन्होंने भी शतकीय पारी खेली थी और भारतीय टीम ने 50 ओवरो के नुकसान पर 377 रन बनाये थे।

वेस्टइंडीज़ की टीम इसके जवाब में सिर्फ 153 रनों पर ही सिमट गयी औऱ उसे 224 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा था। खलील अहमद ने मैच में 5 ओवर की गेंदबाज़ में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। कैरेबियन टीम की तरफ से सिर्फ कप्तान जेशन होल्डर ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

जैसा कि वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम 153 रनों पर सिमट गयी थी, तो वहीं रोहित ने मैच में अकेले 164 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद रोहित ने पूरी विंडीज़ टीम से 11 रन अधिक बनाये थे।

#2 सचिन तेंडुलकर बनाम नामीबिया (23 फरवरी, 2003 पीटरमैरिट्सबर्ग)

साल 2003 के विश्वकप में सचिन तेंडुलकर ने अकेले 673 रन बनाकर वर्ल्डकप के इतिहास में एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया था, जिसे आज तक कोई भी बल्लेबाज़ नहीं तोड़ सका। इस विश्वकप में सचिन ने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाकर मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम पर किया था।

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे इस विश्वकप में सचिन ने हर एक टीम के खिलाफ रन बनाये थे, जिसमें उनकी शतकीय पारी लीग स्टेज़ के मैच में आय़ी थी।

भारत औऱ नामीबिया की टीम को लीग स्टेज़ में भिडना था, जिसमें सचिन ने 151 गेंदो में 152 रनों की नाबाद पारी खेली थी और भारतीय टीम ने 50 ओवरो में 311 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 130 रन ही बना सकी और मैच में युवराज़ सिंह ने 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। नामीबिया टीम का कोई एक भी बल्लेबाज़ 30 रन से अधिक नहीं बना सका था।

#1 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (13 नवम्बर 2014, ईडन गार्डन्स)

साल 2014 में श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर थी, जिसमें 13 नवम्बर को ईडन गार्डन्स मैदान में दोनों ही टीमों के बीच में वनडे मैच खेला जा रहा था, इस मैच में रोहित शर्मा ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा निजी स्कोर 264 रन बना दिया जो आज तक कायम हैं। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 33 चौके और 9 छक्के लगाये। रोहित के बाद जो दूसरा सबसे अधिक स्कोर किसी खिलाड़ी ने भारत की तरफ से बनाया था, तो वह विराट कोहली ने 66 रनों की पारी खेली थी।

रोहित की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाये थे। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 251 रन बनाकर सिमट गयी थी, एंजेलो मैथ्यूज ने जरूर 75 रनों की पारी खेली थी। भारत की तरफ से इस मैच में धवल कुलकर्णी ने 4 विकेट हासिल किए थे, इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव ने भी 2-2 विकेट हासिल किए थे।

श्रीलंका की टीम जो सिर्फ 251 रन ही बना सकी थी, वह भारतीय टीम के स्कोर से 153 रन पीछे रह गयी थी वह रोहित शर्मा के 264 रनों से भी कम ही बना सकी थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago