Categories: Cricket

टेस्ट इतिहास के तीन ऐसे बल्लेबाज़ जो दोनों ही पारियों में हुए रन ऑउट

Batsmen who got run-out in both innings: किसी भी बल्लेबाज के लिए Cricket में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण ऑउट यदि कोई होता है, तो वह रन ऑउट होना जो अधिकतर अपने साथी खिलाड़ी के गलत तालमेल में रन के लिए दौड़ जाना। पिछले कुछ सालों में जिस तरीके से खिलाड़ियों ने अपने फिटनेस के स्तर को उपर उठाया है, उससे उनकी रनिंग भी काफी शानदार हो गयी लेकिन अभी भी हमें कई ऐसे वाक्ये देखने को मिल जाते हैं, जहां पर हां और ना के चक्कर में बल्लेबाज़ को अपना विकेट रन ऑउट के रूप में गवाना पड़ जाता है।

आज हम टेस्ट इतिहास में ऐसे बल्लेबाज़ों की बात करेंगे जो दोनों ही पारियों में रन ऑउट हुए हैं।

#1 चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)

भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 3 पर खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा इस फार्मेट में राहुल द्रविड के संन्यास लेने के बाद टीम के लगातार सदस्य रहे हैं। अपनी बल्लेबाज़ी में पुजारा काफी एकाग्रता के साथ खेलते हैं और उनकी तकनीक भी शानदार हैं, जिस कारण किसी भी गेंदबाज़ के लिए उनको ऑउट करना आसान काम नहीं होता है।

साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गयी भारतीय टीम सेंचुरियन में सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही थी, जिसमें पुजारा जो पहली पारी में बल्लेबाज़ी के लिए उतरे उन्होंने मिड ऑन की तरफ गेंद को मारकर एक रन लेने का प्रयास किया लेकिन उसी मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एन्गीडी ने गेंद को तेज़ी के साथ पकड़ते हुए सीधे नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ थ्रो करते हुए विकेटो पर मार दिया और पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौट गए।

इसके बाद दूसरी पारी में पुजारा जब 19 रनों पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो उन्होंने एक गेंद फाइन लेग की तरफ मारी और रन लेने के लिए दौड़ पडें जिसको एबी डी विलियर्स ने तेज़ी के साथ फील्डिंग करते हुए तेज़ थ्रो फेका और पुजारा दूसरी पारी में भी रन ऑउट हो गए।

#2 स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming)

Batsmen who got run-out in both innings: न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को सभी लेग साइड की तरफ तेज़ी के साथ फ्लिक शॉट खेलने के जानते हैं, साथ वह किवी टीम के सबसे सफल कप्तान भी रहे जिन्होंने 2000 में टीम को विश्व Cricket में एक अलग ही स्तर पर लेकर जाने का काम किया।

टीम साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 मैच की टेस्ट सीरीज़ खेल रही थी जिसमें फ्लेमिंग पहली पारी में मार्क रिचर्ड्सन की कॉल पर तेज़ी के साथ एक ररन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन अचानक से रिचर्ड्सन ने रन लेने से मना कर दिया और फ्लेमिंग वापस अपनी क्रीज़ में जब तक पहुंचते तब तक ब्रायन स्ट्रेंग ने उन्हें 22 रन के निज़ी स्कोर पर रन ऑउट कर दिया था।

इसके बाद दूसरी पारी में फ्लेमिंग ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 55 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ हेनरी ओलंगा ने अपनी शानदार फील्डिंग के जरिए उन्हें एकबार फिर से रन ऑउट कर दिया।

#3 इयान हीली (Ian Healy)

लम्बे समय तक कंगारू टीम के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर खेलने वाले इयान हीली भी साल 1999 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में रन ऑउट हुए थे।

इस मैच विंडीज़ टीम की तरफ से ब्रायन लारा ने 213 रनों की पारी खेली थी और इसी मैच में जब ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी में हीली 6 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो 1 रन लेने के प्रयास में वह पैरी फिलिंग की शानदार फील्डिंग का शिकार होकर रन ऑउट हो गए थे।

इसके बाद दूसरी पारी में जब हीली 10 रन बनाकर खेल रहे थे, विंडीज़ टीम को उस समय ब्रेक थ्रू की तलाश थी और हीली फिर से गलती कर बैठे जिसमें पैड्रो कोलिंस और रिडली जैकब्स की शानदार साझा फील्डिंग से वह रन ऑउट हो गए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago