AFGH vs BAN Dream11 Prediction, Playing 11 and Live Score
अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में एकमात्र टेस्ट सीरीज़ खेलेगी। अफगानिस्तान इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां पर टीम पहले 1 मैच की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी जो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। अफगानिस्तान की टीम ने अभी तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें एक भारत के खिलाफ और 1 आयरलैंड के खिलाफ। टीम को अभी इस फार्मेट में खुद को साबित करने के लिए और अधिक खेलना होगा।
बांग्लादेश की टीम अपने घरेलू हालात में काफी मजबूत है और स्पिनर्स को खेलना आसान काम नहीं होने वाला है। राशिद खान पहली बार टेस्ट में टीम की कप्तानी कर रहे होंगे वहीं बांग्लादेश की टीम में तमीम इकबाल और मुस्ताफिजुर रहमान टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
पिच रिपोर्ट | AFGH vs BAN Pitch Report
दोनों ही टीमों के बीच में खेला जाने वाला यह एकमात्र टेस्ट मैच चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरूआती 2 दिन तक यह बल्लेबाज़ी के लिए मुफीद होगी लेकिन इसके बाद स्पिन गेंदबाज़ मैच में अगले 3 दिन तक हावी रहेंगे, जिस कारण दोनों ही टीम अपने स्पिनरो पर काफी निर्भर रहने वाली हैं।
औसत पहली पारी का स्कोर – 371 रन
औसत दूसरी पारी का स्कोर – 354 रन
औसत तीसरी पारी का स्कोर – 233 रन
औसत चौथी पारी का स्कोर – 205 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड – जीत 5, हार 7
मैच डिटेल्स | AFGH vs BAN Test Match Details
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच 5 सितम्बर की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर किया जाएगा।
स्कॉवड | AFGH vs BAN Squad
अफगानिस्तान:
ईशानउल्लाह जनत, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, सयैद शिरजाद, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), इकरम अली खिल (विकेटकीपर), अफसर जजई, शापूर जादरान, क्वैस अहमद, यामीन अहमदजई, जावेद अहमदी, जहीर खान, इब्राहिम जादरान।
बांग्लादेश:
शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्य सरकार, शदमन इस्लाम, मोमीनुल हक, मुश्फिकर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, महमुद्दुल्ला, मोहम्मद मिथुन, मोस्देक हुसैन, मेहदी हसन, तैयजुल इस्लाम, नयीम हसन, अबू जायद, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन अहमदजई।
संभावित प्लेइंग इलेवन | AFGH vs BANProbable Playing 11
अफगानिस्तान:
ईशानउल्लाह जनत, रहमत शाह, हसमत्तुल्लाह शाहीदी, असगर अफगान, सयैद शिरजाद, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), इकरम अली खिल (विकेटकीपर), अफसर जजई, यामीन अहमदी, जहीर खान।
बांग्लादेश:
शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्य सरकार, मोमीनुल हक, मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, महमुद्दुल्ला, मोहम्मद मिथुन, शदमन इस्लाम, मेहदी हसन, तैयजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | AFGH vs BAN Best Players
अफगानिस्तान:
राशिद खान– कप्तान के तौर पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ खेलने जा रहे लेग स्पिनर राशिद खान के उपर टीम काफी निर्भर करने वाले है, क्योंकि बांग्लादेश में पिच स्पिन गेंदबाज़ो के लिए काफी मुफीद मानी जाती है और अभ्यास मैच में भी राशिद ने 3 विकेट झटके थे। अभी तक टेस्ट करियर में राशिद ने 2 मैचो में 9 विकेट हासिल किए हैं।
रहमत शाह– रहमत शाह अफगानिस्तान टीम के महत्तवपूर्ण बल्लेबाज़ हैं और तकनीकि रूप से वह काफी सक्षम खिलाड़ी हैं। शाह ने 2 टेस्ट मैचो में 48 के औसत से 192 रन बनायें हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
बांग्लादेश:
शाकिब अल हसन– इस साल शाकिब अल हसन का फार्म काफी शानदार चल रहा है और विश्वकप में इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 8 मैचो में 86.57 के औसत से 606 रन बनाये थे, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे और वह अपना यही फार्म आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
तयैजुल इस्लाम– तैयजुल एक प्रतिभावान स्पिन खिलाड़ी हैं और अपने छोटे से करियर में इस गेंदबाज़ ने 7 बार एक मैच में 5 विकेट हासिल किए हैं। अभी तक 24 टेस्ट मैचो में 31.04 की औसत से 99 विकेट हासिल कर चुके हैं। पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच में तयैजुल ने 6 विकेट हासिल किए थे।
संभावित ड्रीम इलेवन टीम | AFGH vs BAN Dream11 Team Prediction
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर
गेंदबाज
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…