साल 2020 में विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन 3 रिकॉर्ड्स को कर सकते हैं, अपने नाम

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बल्ले से एकबार फिर साल 2019 काफी शानदार बीता है और इसी कारण उनका नाम महान खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी से लिया जाने लगा है। 31 साल के कोहली को इस खेल के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में से एक माना जाने लगा है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण कोहली का तीनों ही फार्मेट में 50 से अधिक की बल्लेबाज़ी का औसत भी होना है।

कोहली ने विदेशी जमीन पर जमकर अपने बल्ले से हमला बोला है और विपक्षी गेंदबाज़ो को उन्हीं की घरेलू जमीन पर जबरदस्त स्वाद चखाने का काम किया है। कोहली इसी कारण अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21000 से अधिक रन बना चुके हैं, साथ उनके नाम पर 70 अंतरराष्ट्रीय शतक तीनों ही फार्मेट में मिलाकर दर्ज हैं।

साल 2019 में जहां विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपने नाम पर किया तो वहीं कुछ नये रिकॉर्ड भी बनाये जिसके बाद हम आपको साल 2020 को लेकर बताने जा रहे हैं, कि कोहली किन 3 रिकॉर्ड्स को इस साल अपने बल्ले से तोड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

1 – वनडे में सबसे तेज 12000 रन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे में सबसे तेज़ 12000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अभी कायम हैं। सचिन ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 300 पारियों का सफर तय किया था, जिसको उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2003 के विश्वकप में हुए मैच के दौरान पूरा किया था, अब तेंदुलकर के नाम पर लम्बे समय से जुड़ा यह रिकॉर्ड कोहली साल 2020 में तोड़ने के काफी करीब हैं।

कोलही ने वनडे क्रिकेट में अभी तक 239 पारियों में 11609 रन बना चुके हैं और भारतीय टीम को अगले साल के शुरुआती 3 महिने में 9 वनडे मैच खेलने हैं, जिस कारण कोहली इस रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़कर अपने नाम पर कर सकते हैं।

2 – टेस्ट में सबसे तेज़ 8000 रन बना सकते हैं

टेस्ट क्रिकेट को लेकर बात करी जाए तो उसमें सबसे तेज़ 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंकन टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ और कप्तान कुमार संगकारा के नाम पर है, जिन्होंने 152 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं कोहली को लेकर बात करी जाए तो वह टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 141 पारियों में 7202 रन बना चुके हैं।

जिसके बाद भारतीय कप्तान को अगली 11 पारियों में 798 रन बनाने होंगे और वह संगाकारा को इस मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा देंगे। कोहली को फार्म को देखते हुए यह काम उनके लिए काफी आसान दिखता है।

1 – घर पर सबसे अधिक वनडे शतक

सचिन तेंदुलकर के नाम पर इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में अपने देश में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं। सचिन ने घरेलू जमीन पर 160 वनडे पारियां खेलते हुए 20 शतक लगाये हैं, तेंदुलकर ने इस दौरान 48.11 के औसत के साथ 6976 रन भी बनाये हैं, वहीं कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब खड़े हुए हैं।

विराट कोहली ने अभी तक घरेलू जमीन पर 89 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 60.81 के औसत के साथ 19 शतक लगा चुके हैं, जिसके बाद उन्हें तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 2 और शतक लगाने के जरूरत हैं। भारतीय टीम को साल 2020 की शुरुआत में जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में 3 मैचो की और अफ्रीका के खिलाफ मार्च में 3 मैचो वनडे सीरीज़ खेलनी हैं, उसके बाद यह रिकॉर्ड भी जल्द टूटता हुआ दिखाई दे रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago