Jasprit Bumrah unknown facts in Hindi: जसप्रीत बुमराह इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अच्छे गेंदबाज है. बुमराह ने 2016 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था और इसके बाद से वह टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. जसप्रीत बुमराह को मुम्बई इंडियंस ने 2013 में अपनी टीम में शामिल किया था.
उस समय बुमराह अपने अलग एक्शन के कारण काफी चर्चा में आ गए थे. 2013 में मुम्बई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने काफी सुधार किया और आज वह टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज बन गए हैं. खैर, हर एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी को बुमराह की गेंदबाजी काफी पसंद है.
इसके बावजूद भी इस खिलाड़ी के बारे में कुछ फैक्ट्स फैंस को बिल्कुल पता नहीं है. इसलिए 3 अनसुनी बातों के बारे में बात करने वाले हैं जो फैंस को जसप्रीत बुमराह के बारे में नहीं पता है.
IPL में आने की जर्नी
बहुत कम लोग जानते होंगे कि बुमराह की IPL जर्नी की शुरुआत कैसे हुई थी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुम्बई इंडियंस के पूर्व कोच जॉन राइट ने सबसे पहले बुमराह को देखा था. वह उनकी गेंदबाजी से प्रभावित हुए थे. इसके बाद जसप्रीत को IPL ऑक्शन 2013 में खरीदा गया. जसप्रीत का आईपीएल डेब्यू खास रहा था
उन्होंने RCB के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था और इस मैच में 3 विकेट्स लिए थे जिसमें एक विराट कोहली का विकेट भी शामिल था.
टेस्ट डेब्यू में लिया था दिग्गज का विकेट
Jasprit Bumrah unknown facts in Hindi: जसप्रीत बुमराह भारत के 290वें प्लेयर के रूप में टीम में आए थे. उनका पहला मैच 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था जहां उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी. खास बात तो यह थी कि बुमराह ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स को बोल्ड किया था जब वह 65 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने एक इनिंग में 5 विकेट्स झटक लिए थे.
जसप्रीत बुमराह की पसंदीदा चीज़ें
बहुत कम लोगों को जसप्रीत की फेवरेट चीज़ों के बारे में पता होगा. दरअसल, बुमराह के फेवरेट बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स और वीरेंद्र सहवाग है. उनके पसंदीदा गेंदबाजों के बारे में बात करें तो लसिथ मलिंगा और ज़हीर खान के अलावा उन्हें कोलिन क्रॉफ्ट काफी ज्यादा पसंद है.
अमिताभ बच्चन उनके फेवरेट एक्टर है वहीं उन्हें ढोकला सबसे ज्यादा पसंद है. इन सबके अलावा बुमराह ने बताया था कि लसिथ मलिंगा ने उन्हें यॉर्कर डालना सिखाया था और आज उनकी वजह से ही जसप्रीत सबसे अच्छे डेथ बॉलर है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…