Indian Players Whose Test Career is Over: विंडीज़ दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा 21 जुलाई की दोपहर कर दी गयी और विश्वकप के बाद टीम की यह पहली सीरीज़ होगी। इस टीम को देखने के बाद यह अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है, कि अब टीम एक बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे जिसमें मयंक अग्रवाल, रिषभ पंत, दीपक चहर, राहुल चहर और क्रुणाल पंड्या को टीम में जगह दी गयी है।
इन खिलाड़ियों को मौका मिलने के साथ कई पूर्व खिलाड़ियों का करियर भी खत्म होते हुए नज़र आ रहा है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को लेकर अभी से टी20 टीम को बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है, जिससे खिलाड़ियों को आजमाया जा सके वहीं टेस्ट क्रिकेट की टीम भी अब बदलाव के दौर से गुजर रही है और इस कारण युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा और इस कारण हम ऐसे खिलाड़ियों को लेकर बात करने जा रहे हैं, जिनका टेस्ट क्रिकेट लगभग अब खत्म होने जा रहा है।
शिखर धवन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम के बल्लेबाज़ी में तीनो फार्मेट लम्बे समय तक खेले लेकिन अब उन्हें सिर्फ लिमिटेड ओवरो की टीम में शामिल किया जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा के साथ वह टीम को शानदार शुरूआत देने का काम कर रहे हैं लेकिन धवन टेस्ट टीम में अभी भी वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
धवन को स्विंग गेंदो को आगे तकलीफ में आते हुए देखा गया है और यह उनका टीम से बाहर होने का सबसे बड़ा कारण है। भारतीय टीम अब पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल को टेस्ट में ओपनर बल्लेबाज़ के तौर पर देख रहा है और तीनों ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में काफी प्रभावित भी किया है।
जहां शॉ को चोटिल होने की वजह से विंडीज़ दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली लेकिन बाकी दोनों को शामिल किया गया है। शिखर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में खेला था और अब उनकी वापसी की गुंजाईश काफी कम दिख रही है।
#2 दिनेश कार्तिक | Indian Players Whose Test Career is Over
अपने पूरे करियर के दौरान कार्तिक कभी भी भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्का नहीं कर सके लम्बे समय के लिए, जिसमें एक सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी को भी माना जा सकता है, जिनके आने के बाद टीम में किसी दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज़ को लम्बे समय तक के लिए मौका नहीं मिल सका, कार्तिक को इंग्लैंड में हुए विश्वकप के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह वहां भी प्रभावित करने में नाकाम ही रहे।
और अब रिषभ पंत को आने वाले समय में तीनों ही फार्मेट में प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया जाएगा जिसके बाद कार्तिक का करियर भारतीय टीम के लिए लगभग खत्म माना जा रहा है और चयनकर्ताओ ने भी अपने फैसले से इसी तरफ इशारा किया है।
पंत के उपर अधिक दबाव ना पडे इसके लिए बैकअप विकेटकीपरो के नाम का भी उजागर हुआ लेकिन उसमें भी कार्तिक का नाम नहीं था। 34 साल के कार्तिक के लिए अब किसी भी फार्मेट में वापसी करना आसान काम नहीं दिख रहा है।
साल 2016 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर थी और उस समय विराट कोहली ने इस बात को साबित किया हुआ था कि आखिर वह क्यों सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं, लेकिन सीरीज़ के 5 वें टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ी करूण नायर ने जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कदम जमा रहे थे, उन्होंने तिहरा शतक मैच में लगा दिया जिसके बाद वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए एक पारी में 300 रन बनाने वाले।
इसके बाद सभी को लगा कि भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी ने महान बनने की तरफ अपने कदमों को आगे बढ़ा दिया है, लेकिन किस्मत शायद करूण नायर के साथ नहीं थी और उन्हें अजिंक्य रहाणे के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा और फिर रणजी में लगातार नायर फार्म खराब होता चला गया जिस कारण यह खिलाड़ी टीम में दुबारा वापस नहीं आ सका।
27 साल के नायर के लिए अब टीम में वापस आना बेहद मुश्किल दिख रहा है, क्योंकि जहां रहाणे ने अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया है, तो वहीं रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे भी टीम में हैं, जिनका बाहर होना काफी मुश्किल दिख रहा है।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…