क्रिकेट इतिहास में साल 2019 में ये 3 घटनायें पहली बार हुई

क्रिकेट के लिए एक और शानदार साल खत्म हो गया जिसमें हमने एक से एक रोमांचक मैच देखे, जहां विराट कोहली के बल्ले का दम पूरे साल सभी को देखने को मिला तो वहीं उन्होंने खुद को इस दशक का भी सबसे शानदार बल्लेबाज़ साबित किया। इसके अलावा पूरे साल रोहित शर्मा के बल्ले से जो रन निकले उसका मुरीद हर एक क्रिकेट फैन हो गया।

स्टीव स्मिथ जिन्होंने 1 साल के बैन के बाद वापसी की उन्होंने आते ही एशेज सीरीज़ में 774 रन बना दिये इसके अलावा मार्शन लाबुशाने के तौर पर ऑस्ट्रेलियन टीम को भविष्य के लिए एक और शानदार बल्लेबाज़ मिल चुका हो टेस्ट फार्मेट में टीम को काफी आगे लेकर जा सकता है। लेकिन हम इस आर्टिकल में आपको साल 2019 में क्रिकेट इतिहास में होने वाली पहली घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इससे पहले नहीं घटी थी।

3 – भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतना

साल 2019 की जनवरी में भारतीय टीम ने इतिहास रचने का काम करते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जा रही 4 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के आखिरी टेस्ट मैच को ड्रा पर खत्म करने के बाद सीरीज़ को 2-1 से अपने नाम पर कर लिया। यह सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक गर्व का पल था, क्योंकि इससे पहले टीम ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज़ को अपने नाम पर नहीं किया था।

चेतेश्वर पुजारा ने इस दौरे पर अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए एडिलेड और मेलबर्न में शानदार शतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की थी। कोहली की कप्तानी में खेलने उतरी युवा भारतीय टेस्ट टीम ने खुद को सबसे शानदार टीमों में से एक साबित करते हुए इतिहास को रचा था।

2 – विश्वकप के एक एडीशन में रोहित का अकेले 5 शतक लगाना

रोहित शर्मा के करियर के लिए साल 2019 अभी तक का सबसे शानदार रहा है, क्योंकि इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्वकप में रोहित के बल्ले के आगे सभी विपक्षी गेंदबाज़ नतमस्तक ही दिखाई दिये। हिटमैन ने विश्वकप के इतिहास में एक एडीशन में 5 शतकीय पारियां खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

शर्मा ने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरो में दर्ज करवा लिया। रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 647 रन बनाये और वह सचिन तेंदुलकर के एक एडिशन में सबसे अधिक 673 रनों को तोड़ने के बेहद करीब से चूक गए।

1 – इंग्लैंड का पहली बार वनडे विश्वकप जीतना

आखिरकार क्रिकेट का जनक माने वाले इंग्लैंड ने साल 2019 में आईसीसी वनडे विश्वकप को अपने नाम पर कर ही लिया। फाइनल में इंग्लैंड टीम का सामना न्यूज़ीलैंड से था, जिसमें दोनों ही टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया लेकिन अंत में मैच टाई पर खत्म होने के बाद सुपर ओवर से फैसला करना पड़ा लेकिन सुपर ओवर में मैच बराबरी पर खत्म होने के बाद इंग्लैंड को बाउंड्री के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

ऑयन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने अपनी घरेलू जमीन पर शानदार खेल दिखाते हुए इस खिताब को अपने नाम पर करते हुए सभी जगह सुर्खियां बटोरने के साथ अपनी टीम को उनका पहला आईसीसी वनडे विश्वकप जितवाया जिसको वह साल 1992 जीतने के बेहद करीब से चूक गए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago