साल 2019 में हमने टेस्ट क्रिकेट में एक से एक शानदार गेंदबाज़ी स्पेल देखे जिन्होंने पूरे मैच का रुख ही बदलकर रख दिया और इस साल हमें तेज गेंदबाज़ो का जलवा अधिक देखने को मिला जिसमें जोफ्री आर्चर, मोहम्मद शमी, मिचल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे गेंदबाज़ो ने पूरे साल अपनी टीमों के शानदार गेंदबाज़ी करते हुए जीत में अहम भूमिका अदा की।
तेज गेंदबाज़ो ने पूरे साल अपने दबदबे का एहसास करवाया जिस कारण स्पिन गेंदबाज़ो को विकेट लेने के काफी मेहनत करनी पड़ी यहां तक की एशियाई कंडीशन जो स्पिन गेंदबाज़ो के लिए मुफीद मानी जाती हैं, वहां पर भी साल 2019 में तेज गेंदबाज़ो ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित करने का काम किया। इसी कारण हम आपको टेस्ट क्रिकेट में साल 2019 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां पर देखिए उन टॉप 5 गेंदबाज़ो को
5 – मिचल स्टार्क – 42 विकेट
मिचल स्टार्क का क्रिकेट करियर अभी तक अनफिट होने की वजह से काफी उतार-चढाव भरा देखने को मिला हैं, लेकिन साल 2019 में इस तेज गेंदबाज़ ने खुद को पूरी तरह से फिट रखते हुए शानदार गेंदबाज़ी की है। स्टार्क ने पूरे साल 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 20.71 के औसत से 42 विकेट अपने नाम पर किए। इसमें चार बार 1 पारी में 5 विकेट लेने के साथ 1 मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी उन्होंने किया है।
लेकिन एशेज में स्टार्क ने सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट अपने नाम पर किये थे। स्टार्क ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छी गेंदबाज़ी पाकिस्तान के खिलाफ की जिसमें उन्होंने एक पारी में 66 रन देकर 6 विकेट हासिल करने के साथ मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम पर किये थे।
29 साल के स्टार्क ने एकबार फिर से अपनी गति और स्विंग के जरिए विपक्षी बल्लेबाज़ो की नाक में दम करते हुए नजर आये, मिचल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल किए थे।
4 – स्टुअर्ट ब्रॉड – 43 विकेट
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड का गेंदबाज़ी में इस साल अनुभव देखने को मिला, ब्रॉड ने इस साल टीम के लिए गेंदबाज़ी में नेतृत्व का जिम्मा अपने कंधो पर लेकर रखा क्योंकि जेम्स एंडरसन चोटिल होने की वजह से पूरे साल एक्शन से दूर रहे लेकिन अफ्रीका के खिलाफ साल के आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी जरुर की।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने साल 2019 में कुल 11 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 25.11 के औसत के साथ 43 विकेट अपने नाम पर किए। इसमें उन्होंने एक बार ही पारी में 5 विकेट हासिल कर सके। ब्रॉड ने टीम के लिए एशेज सीरीज़ में सबसे अधिक 23 विकेट अपने नाम पर किये थे।
3 – नील वैगनर – 43 विकेट
न्यूज़ीलैंड की टीम से खेलने वाले नील वैगनर ने जिस तरीके से पूरे साल टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज़ी की है, उसको देखकर यह कहा जा सकता है, कि बल्लेबाज़ो को उनके खिलाफ खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वैगनर ने अपनी टीम के लिए पूरा साल 100 प्रतिशत से अधिक देने की कोशिश की है।
नील वैगनर ने साल 2019 में सिर्फ 6 टेस्ट मैच में खेलते हुए 17.81 के औसत के साथ 43 विकेट अपने नाम पर किये हैं, जो इस लिस्ट में शामिल बाकी सभी गेंदबाज़ो के औसत में से सबसे शानदार है। वैगनर ने साल में 4 बार 5 विकेट एक पारी में हासिल किये हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ के 2 मैचो में ही वह 14 विकेट लेने के साथ चारो पारियों में स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया है।
2 – नाथन लियोन – 45 विकेट
नाथन लियोन ने पिछले कई सालों से खुद को लगातार साबित करते हुए नजर आ रहे हैं, हालात कैसे भी हों, लियोन टीम के विकेट लेने गेंदबाज़ के तौर पर देखे जाते हैं। इस ऑफ स्पिनर ने का विकेट लेने के पीछे सबसे बड़ा कारण गेंदबाज़ी में मिलने वाला अतिरिक्त उछाल है, जिसको बल्लेबाज़ में भूल कर बैठता है।
लियोन ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए 12 टेस्ट मैच खेलते हुए 33.6 के औसत के साथ 45 विकेट अपने नाम पर किये है। 30 साल के लियोन ने एशेज सीरीज़ के 5 टेस्ट मैचो में 20 विकेट हासिल करके साल का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था।
1 – पैट कमिंस – 59 विकेट
साल 2019 टेस्ट क्रिकेट में किसी एक गेंदबाज़ के लिए पहचाना जायेगा तो वह लम्बे समय के बाद फिट होकर ऑस्ट्रेलियन टीम में वापसी करने वाले पैट कमिंस जिन्होंने अपनी गति और लाइन लेंथ के जरिए पूरे साल बल्लेबाज़ो की नाक में दम करके रखा हुआ था, जिसका असर टीम के प्रदर्शन में भी देखने को मिला।
पैट कमिंस ने इस साल 12 टेस्ट मैच में हिस्सा लेते हुए 20.13 के शानदार औसत के साथ 59 विकेट अपने नाम पर किये जिसमें इस गेंदबाज़ ने 2 बार एक पारी में 5 विकेट लेने के साथ एक मैच में 10 विकेट लेने का भी कारनाम किया।
ऑस्ट्रेलियन टीम के उपकप्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह साल काफी शानदार बीता क्योंकि उन्होंने इस साल वनडे में भी 40 विकेट हासिल करने के साथ कुल 99 इंटरनेशनल विकेट के साथ साल का अंत किया। एशेज सीरीज़ में भी पैट कमिंस ने 5 मैचो में खेलते हुए 29 विकेट हासिल किए थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…