रॉयल रंबल पीपीवी से एक महीना दूर है और WWE ने शो के लिए प्लान्स बनाना शुरू कर दिए हैं. WWE साल में 4 बड़े पीपीवी होस्ट करता है जिसमें रेसलमेनिया, समरस्लैम, सर्वाइवर सीरीज और रॉयल रंबल शामिल है. रेसलमेनिया 35 में बाद समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज पीपीवी सफलतापूर्वक समाप्त हो गए हैं.
अब WWE के सामने अगला पड़ाव रॉयल रंबल है जहां से रेसलमेनिया के लिए दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिलती है. इस इवेंट में दो रॉयल रंबल मैच होते हैं जहां पहले मेंस का रंबल मैच और दूसरा विमेंस सुपरस्टार्स के रॉयल रंबल मैच देखने को मिलता है.
रॉयल रंबल पीपीवी में तीसरा विमेंस रंबल मैच देखने को मिलेगा. इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में जो विमेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकती है.
#1 शायना बैज़लर (Shayna Baszler)
शायना बैज़लर और बैकी लिंच की दुश्मनी का अभी अंत नहीं हुआ. सर्वाइवर सीरीज में बड़ी जीत हासिल करने के बाद शायना पर बैकी लिंच द्वारा अटैक हुआ था. इससे साफ हो गया था कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच भविष्य में मैच देखने को मिल सकता है. हाल ही में बैज़लर ने NXT विमेंस चैंपियनशिप भी हारी है और इससे साफ पता चल रहा है कि वह रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बन सकती है और साथ ही मैच में जीत भी हासिल कर सकती है.
#2 साशा बैंक्स (Sasha Banks)
साशा बैंक्स ने कुछ महीनों पहले जबरदस्त वापसी की थी. हील सुपरस्टार्स के रूप में वापसी करने के बाद उन्होंने बेली के साथ फिर जोड़ी बनाई. इस समय बेली स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन है और लग रहा है कि वह रेसलमेनिया तक टाइटल को अपने पास रखने वाली है. यह बात तो तय है कि भविष्य में दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी. ऐसे में इसकी शुरुआत रॉयल रंबल से हो सकती है जहां बैंक्स रंबल मैच जीतने के साथ बेली को साल के सबसे बड़े पीपीवी में चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करें.
#3 एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss)
एलेक्सा ब्लिस को लंबे समय से सिंगल्स पुश नहीं मिला है. वह बहुत ज्यादा समय से टैग टीम डिवीज़न में काम कर रही है. ब्लिस को फैंस फिर सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में WWE में देखना चाहते है. वह रॉयल रंबल मैच का हिस्सा तो जरूर बनने वाली है. ऐसे में अगर WWE उनके लिए बड़ा रेसलमेनिया मोमेंट प्लान कर रहा है हो तो वह रॉयल रंबल मैच जीत सकती है. ब्लिस स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन को रेसलमेनिया में एक जबरदस्त मैच के लिए चैलेंज कर सकती है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…