इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने साल 2019 में वनडे क्रिकेट में बनाये सबसे अधिक रन

भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2019 काफी शानदार बीता है, जिसमें टीम ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में 2-1 की जीत के साथ की थी, जिसके बाद न्यूज़ीलैंड को उसके ही घर पर 5 मैचो की वनडे सीरीज़ में 4-1 से मात देकर इतिहास रचा था।

इसके बाद फरवरी और मार्च के महिने में ऑस्ट्रेलियन टीम भारत के दौरे पर 5 वनडे मैचो की सीरीज़ खेलने के लिए आयी थी, जिसमें टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2019 के वर्ल्डकप में हिस्सा लिया जहां पर लीग स्टेज के मैचो में टॉप करने के बाद उसे सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से 18 रनों की हार का सामना करना पड़ा था।

विश्वकप खत्म होने के बाद भारतीय टीम सीधे वेस्टइंडीज़ के दौरे पर चली गयी जहां पर टीम ने 3 मैचो की वनडे सीरीज़ को 2-0 से अपने नाम पर किया था। इसके बाद साल की आखिरी वनडे सीरीज़ भी भारतीय टीम ने कैरेबियन टीम के खिलाफ ही खेली और 3 मैचो की इस सीरीज़ को 2-1 से जीतते हुए साल का अंत किया।

हम आपको इस आर्टिकल में साल 2019 में भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां पर देखिए उन टॉप 3 बल्लेबाज़ो के बारे में

3 – महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में नंबर 3 पर दिग्गज़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। धोनी ने इस साल भारतीय टीम के लिए 18 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 60 के शानदार औसत के साथ 600 रन बनाये और इसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

धोनी ने साल 2019 की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में हुई वनडे सीरीज़ के साथ की थी, जिसमें उन्हें प्लेयर ऑफ दी सीरीज़ का खिताब दिया गया था। इसके बाद धोनी ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में कुल 49 रन ही बना सके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में धोनी का बल्ला एकबार फिर से बोलता हुआ दिखाई दिया जिसमें उन्होंने पहले मैच में 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

विश्वकप में धोनी ने 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी और उन्होंने इस साल का अपना आखिरी मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में खेला था, जिसमें उन्होंने 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह टीम को जीत दिलाकर वापस नहीं लौट सके थे।

2 – विराट कोहली

क्रिकेटिंग वर्ल्ड में कोहली को एक दिग्गज़ खिलाड़ी माना जाने लगा है, क्योंकि वह जिस तरीके से हर सीरीज़ में रन बनाते हैं, वैसा अभी तक किसी भी खिलाड़ी को बनाते हुए नहीं देखा गया है। विराट कोहली ने साल 2019 में कुल 26 वनडे मैच टीम के लिए खेले जिसमें उन्होने 59.86 के औसत के साथ 1377 रन बनाये और इसमें 5 शतक के साथ 7 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

कोहली ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे में शतक के साथ की थी, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन टीम के भारत दौरे पर कोहली ने सीरीज़ में 2 शानदार शतक लगाए वहीं विश्वकप 2019 में कोहली ने 5 लगातार अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए कुल 443 रन बनाये लेकिन सेमीफाइनल मैच में वह टीम के लिए रन नहीं बना सके।

वहीं वेस्टइंडीज़ के दौरे पर कोहली ने फिर से वापसी करते हुए 2 शतकीय पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को सीरीज़ जिताने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने साल का आखिरी मैच वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 22 दिसंबर को कटक में खेला जिसमें उन्होंने 85 रनों की मैच विनिंग पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

1 – रोहित शर्मा

यह साल बिना किसी संदेह के विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम पर कहा जा सकता है, क्योंकि हिटमैन ने पूरे साल जिस तरीके से बल्लेबाज़ी की है, उसके बाद उनके नाम का डंका पूरे विश्व में देखने को मिल सकता है। रोबित ने साल 2019 में 57.30 के शानदार औसत के साथ 1490 रन बनाये जिसमें 7 शतकीय पारियां शामिल हैं।

रोहित ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच से करते हुए 133 रनों की शानदार पारी खेली थी, इसके बाद रोहित ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में 2 अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों ही मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

लेकिन रोहित ने अपने करियर में अभी तक सबसे शानदार साल 2019 के वर्ल्डकप में किया जिसमें रोहित के बल्ले से जहां 647 रन देखने को मिले तो वहीं उन्होंने टूर्नामेंट में 5 शतक लगाकर इतिहास रच दिया क्योंकि इससे पहले किसी भी बल्लेबाज़ ने विश्वकप के एक एडिशन में इतने शतक नहीं लगाये थे।

उपकप्तान रोहित शर्मा ने इसके बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे मैच में 159 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा साल के आखिरी मैच में 63 रनों की भी पारी खेली जिससेे भारतीय टीम जीत की तरफ अग्रसर हो सकी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago