पिछले कुछ महिने से चोटिल होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह आखिरकार पूरी तरह फिट होकर नये साल में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज़ के साथ मैदान में वापसी करेंगे लेकिन उससे पहले बुमराह को अपनी फिटनेस का सबूत देने के लिए रणज़ी ट्राफी में गुजरात और केरला के बीच सूरत में बुधवार 25 दिसंबर से शुरु होने वाले मैच खेलना होगा।
बुमराह ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज़ के दौरे पर खेला था, जिसके बाद अब वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ तो वापसी करेंगे ही, साथ ही उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए भी टीम में जगह दी गयी हैं।
अगस्त में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
इसी महिने 26 साल के हुए जसप्रीत बुमराह ने अगस्त के महिने में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट मैच में हैट्रिक ली थी। बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिस कारण वह देश में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने से चूक गए थे, क्योंकि उन्होंने रेड बॉल से अभी तक सिर्फ विदेशी जमीन पर ही टेस्ट क्रिकेट खेला है।
जसप्रीत बुमराह की वापसी के कयास उस समय से लगने लगे थे, जब उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे मैच के दौरान टीम के साथ अभ्यास सत्र के लिए बुलाया गया था। अभी तक बुमराह ने अपने करियर में 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 मैट खेले हैं, जिसमें वह कुल 216 विकेट हासिल कर चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने सभी को काफी प्रभावित किया है, जहां पर उन्होंने 62 विकेट हासिल किये जिसमें उनका औसत 20 से भी कम का रहा है। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बुमराह ने 38 मैच खेलते हुए 151 विकेट हासिल किए हैं, जहां उनका औसत 23 के आसपास रहा है। गुजरात की टीम के लिए अपना पहला मैच बुमराह ने साल 2013 में खेला था।
भारतीय टीम में पिछली कुछ सीरीज़ो में बुमराह की कमी को साफ तौर पर देखा जा सकता था, क्योंकि टीम को अंतिम ओवरो में रन बचाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही थी, जिस कारण उनकी वापसी से सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। गुजरात की टीम भी बुमराह के खेलने से काफी खुश होगी क्योंकि टीम ने अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी, जिसके बाद केरला के खिलाफ वह और भी मजबूती के साथ खेलने उतरेंगे।
वहीं केरला की टीम को लेकर बात की जाए तो वह काफी दबाव में होंगे क्योंकि उन्हें बंगाल के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में टीम को ड्रा के साथ संतोष करना पड़ा था। टीम पूरी तरह से संजू सैमसन के उपर निर्भर दिखाई दे रही है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…