चेपक सुपर गिल्स के लिए इस सीज़न की शुरूआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उन्हें सीज़न के अपने पहले मैच में दिंदिगुल ड्रैगन्स के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। विजय शंकर पहले मैच में नहीं खेल सके थे, लेकिन वह दूसरे मैच से टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। विंडीज दौरे के लिए शंकर का टीम में चयन ना होने के बाद वह अब टीएनपीएल का पूरा सीज़न खेल सकेंगे। रूबी त्रिची वारियर्स को भी अपने पहले मैच में किस्मत का साथ ना मिलने की वजह से सुपर ओवर में मैच को गवाना पड़ा था।
पिच रिपोर्ट | CHE vs RUB
दोनों ही टीमों के बीच होने वाला ये मैच त्रिउनेलेवली में इंडिया सीमेंट कंपनी के ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है और इस सीज़न में यहां पर खेला जाने वाला यह दूसरा मैच होगा। वहीं पिछले 10 मैचो में इस मैदान के रिकॉर्ड को देखा जाए तो लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों को 6 बार जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मैच में दूसरी बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा और 1 मैच टाई रहा है।
मैच डिटेल्स
23 जुलाई की शाम को 7 बजकर 15 मिनट पर चेपक सुपर गिल्स और रूबी त्रिची वारियर्स के बीच में मैच खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।
टीम स्कॉवड | CHE vs RUB Squad
चेपक सुपर गिल्सः
एस कार्तिक (विकेटकीपर), भासकरन राहुल, गोपीनाथ, गंगा श्रीधर राजू, कौशिक गांधी, उथीरसमये शशीदेव, एमके शिवाकुमार, मुरूगन अश्विन, अरूण कुमार, बी. अरूण, समरूध भत, विजय शंकर (कप्तान), ए. आरिफ, सनी कुमार सिंह, एम. सिधार्थ, आर. एलेक्जेंडर, एस. हरीश कुमार, मुरूगन अश्विन।
रूबी त्रिची वारियर्सः
बाबा इंद्रजीत (कप्तान), मुरली विजय, भरत शंकर, आदित्य गणेश, चंद्रशेखर गणपथे, सुरेश कुमार, लक्ष्मीनारायण विग्नेश, डीटी चंद्रशेखर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, एमएस. संजय, आर. सोनू यादव, एस. अरविंद, के. मनी भारती, सरवन कुमार, आरएस. तिलक, कन्न विग्नेश, आर. सत्यनारायण, आदित्य भरूच, के. मुकुंथ।
संभावित अंतिम एकादश | CHE vs RUB Probable XI
चेपक सुपर गिल्सः
विजय शंकर (कप्तान), एस. कार्तिक (विकेटकीपर), भासकरन राहुल, गोपीनाथ, गंगा श्रीधर राजू, कौशिक गांधी, एमके. शिवाकुमार, मुरूगन अश्विन, अरूण कुमार, बी. अरूण, समरूद्ध भत।
रूबी त्रिची वारियर्सः
बाबा इंद्रजीत (कप्तान), मुरली विजय, चंद्रशेखर गणपते, लक्ष्मीनारायण विग्नेश, रवीश्रीनिवासन साई किशोर, एस. अरविंद, सरवन कुमार, कन्न विग्नेश, आर. सत्यनारायण, आदित्य भरूच, के. मनी भारती।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़रे | CHE vs RUB Best Players
चेपक सुपर गिल्स:
कौशिक गांधी- कौशिक गांधी टीम के लिए पारी की शुरूआत करते हैं और उन्होंने टीएनपीएल के पहले सीज़न में 140.76 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाये थे लेकिन इस सीज़न की शुरूआत इस खिलाड़ी के लिए अच्छी नहीं रही और पहले मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा लेकिन दूसरे मैच में गांधी फिर से अपने पुराने फार्म में लौटने की पूरी कोशिश करेंगे।
विजय शंकर- विजय शंकर टीम के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं, शंकर के लिए विश्वकप और उससे पहले आईपीएल का सीज़न कुछ खास नहीं बीता था, जिसके बाद वह टीएनपीएल के इस सीज़न में अपने फार्म में आने की पूरी कोशिश करेंगे जिससे वह भारतीय टीम में वापस आ सके।
रूबी त्रिची वारियर्स:
मुरली विजय- मुरली विजय त्रिची वारियर्स के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं और पहले ही मैच विजय ने 81 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था और विजय अपनी टीम को सीज़न की पहली जीत इस मैच में दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
बाबा इंद्रजीत- बाबा इंद्रजीत इस मैच में वापसी करते हुए टीम के लिए कप्तानी करते हुए दिखेंगे और बाबा की वापसी से टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा क्योंकि टीएनपीएल का पिछला सीज़न इंद्रजीत के लिए काफी अच्छा रहा था भले ही वह तेज़ी के साथ रन ना निकाल पाते हैं, लेकिन वह टीम के लिए एकंर खिलाड़ी का रोल अदा कर सकते हैं।
संभावित ड्रीम एलेवन एकादश | CHE vs RUB Dream11 Team Prediction
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…