भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2019 बल्ले और कप्तानी को तौर पर बेहद शानदार बीता जिसमें उन्होंने कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम पर करने के साथ कुछ नये रिकॉर्ड भी क्रिकेट बुक में दर्ज करवा दिए। वहीं विराट कोहली ने जबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है, तो उसके बाद से उनकी लगातार महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना होती रही है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है, क्योंकि दोनों ने ही एक अलग युग में क्रिकेट खेला है।
लेकिन एक चीज़ जो सभी भारतीय फैंस मानेंगे कि सचिन तेंदुलकर के अलविदा कहने के बाद विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से टीम में उनकी कमी को किसी तरह से भी महसूस नहीं होने दिया। कोहली ने तेंदुलकर के जाने के बाद जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेते हुए उस विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया।
पिछले साल से भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इस कारण उन्होंने सचिन तेंदुलकर कई रिकॉर्ड को अपने इस 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में ही तोड़ दिया तो वहीं साल 2020 में भी विराट कोहली की नजर में सचिन के 3 रिकॉर्ड्स को अपने नाम पर करने का एक सुहनरा मौका भी होगा।
1 – सबसे अधिक वनडे शतक
मौजूदा समय में विराट कोहली ने 242 वनडे मैचो में 43 शतक लगा चुके हैं, तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में कुल 49 शतक लगाये थे, जिस कारण उनके नाम पर वनडे में सबसे अधिक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। कोहली के पास साल 2020 में सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को अपने नाम पर करने का एक सुनहरा मौका होगा।
साल 2019 में विराट कोहली के लिए वनडे मैच उतना शानदार नहीं बीते थे, क्योंकि वह कई अर्धशतकीय पारियों को शतक में तब्दील करने में नाकाम रहे थे और इस कारण वह पूरे साल सिर्फ 5 शतक ही लगा सके, लेकिन साल 2020 में यदि वह अपनी पुरानी लय को वापस पा लेंगे तो वह 7 शतक पूरे साल में आसानी से लगाकर वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन जायेंगे।
कोहली यदि यह कारनामा इस साल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के मुकाबले काफी जल्दी इसे पूरा कर लेंगे क्योंकि सचिन ने 49 शतक लगाने के लिए 463 वनडे मैच खेले थे, जबकि कोहली ने उनसे अभी आधे ही वनडे मैच खेलते हुए 43 शतक लगा दिये हैं।
2 – सबसे तेज़ वनडे में 12000 रन
वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ 5 ही बल्लेबाज़ 12000 से अधिक रन बना सके हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने ये मुकाम सबसे तेज़ी के साथ हासिल किया था। तेंदुलकर ने 12000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 300 पारियां खेली थी, जबकि बाकी के 4 खिलाड़ियों को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 300 से अधिक पारियां लगी थी।
दिल्ली से आने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज़ कोहली के पास इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम पर करने का एक शानदार मौका है, जिसमें वह तेंदुलकर से कम मैच और पारियां खेलकर इसे हासिल कर सकते हैं। 31 साल के विराट कोहली ने अभी तक 233 पारियों में 59.84 के औसत के साथ 11609 रन बनायें हैं, जिसके बाद उन्हें 12000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 391 रन और बनाने हैं, जो उनका फार्म देखते हुए काफी आसान कहा जा सकता है।
3 – वनडे में घर पर सबसे अधिक शतक
अपने 43 वनडे शतकों में से विराट कोहली ने घरेलू जमीन पर 19 शतक लगायें हैं, लेकिन इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, जिनके नाम पर घरेलू जमीन पर 20 वनडे शतक दर्ज हैं। कोहली को इस रिकॉर्ड को अपने नाम पर करने के लिए सिर्फ 2 और शकर लगाने हैं, जो वह साल की शुरुआत में ही पूरा कर सकते हैं।
इसके अलावा इस साल भारतीय टीम को घर पर कई वनडे सीरीज़ खेलनी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-3 वनडे मैच के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को साल के अंत में वनडे सीरीज़ घर पर खेलनी है, जिस कारण कोहली यह रिकॉर्ड आसानी से अपने नाम पर कर सकते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…