भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के लिए उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में साल 2019 काफी शानदार बीता, जिसमें उन्होंने ना सिर्फ लिमिटेड ओवर्स के फार्मेट में अपने बल्ले का जलवा दिखाया बल्कि टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए कई नये रिकॉर्ड्स भी बनाये। साल 2019 के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर डेब्यू करते हुए रोहित ने एक दोहरे शतक के साथ 2 शतकीय पारियां खेली।
साल 2013 में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कदम रखते हुए अपने शुरुआती दोनों ही टेस्ट में शतकीय पारियां निचले क्रम पर बल्लेबाज़ी करते हुए लगायी थी, लेकिन वह अपने इस फार्म को मध्यक्रम में लगातार जारी रख नहीं सके और इंजुरी से भी उन्हें जूझना पड़ा, लेकिन वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा ने लम्बे फार्मेट में भी वापसी की और अब उनके करियर का सबसे बड़ा चैलेंज न्यूज़ीलैंड के दौरे पर आने वाला है, जिसको लेकर रोहित शर्मा ने अपनी तैयारियों को लेकर बताया।
न्यूज़ीलैंड में क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं है
रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड का दौरा करने से पहले अपने एक दिये बयान में कहा कि, न्यूज़ीलैंड में क्रिकेट खेलना बाकी देशों के मुकाबले काफी कठिन काम है, पिछली बार हमने टेस्ट सीरीज 1-0 से गवांई थी, लेकिन हमने उन्हें अच्छी फाइट दी थी, लेकिन इस बार हमारा गेंदबाज़ी अटैक पूरी तरह से अलग है और इसीलिए हम वहां पर सीरीज़ जीतने के प्रबल दावेदार के तौर पर जा रहे हैं। इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है, कि यह हमारे लिए काफी बड़ी चुनौती होगा क्योंकि नयी गेंद का सामना करना न्यूज़ीलैंड में आसान काम नहीं है।
32 साल के रोहित शर्मा साल 2013-14 में न्यूज़ीलैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसमें भारतीय टीम को 5 मैचो की वनडे सीरीज़ में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड ने पहले मैच में 40 रनों से जीत दर्ज की थी, जिसमें कीवी कप्तान ब्रैडन मैक्कुलम की शतकीय पारी के अलावा शिखर धवन का भी शतक शामिल है, जिस कारण सभी को एक समय लगा था, कि भारतीय टीम 400 रनों के इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था।
रोहित शर्मा को यह पूरी तरह से पता है, कि न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज उन्हें ऑउट करने के लिए एक प्लान के तहत खेलने उतरेंगे, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि, वह एक प्लान के साथ उतरेंगे जिसमें वह लगातार कोशिश करते रहेंगे, जिसमें आपको प्लान बनाने के साथ उसका सही तरह से उपयोग भी करना होता ताकि एक खतरनाक गेंदबाज़ी कॉम्बिनेशन बनाया जा सके।
वहीं रोहित ने अपने करियर को लेकर भी बात करते हुए कहा कि, यदि आप अच्छा खेलते हैं, तो कीर्तिमान अपने बनते चले जायेंगे और मैं इसका श्रेय अपने खेल को ही देना चाहूंगा क्योंकि मैं इसे अब काफी बेहतर तरीके से समझने लगा हूं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…