भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो विश्वकप के बाद से लगातार अपनी बैक इंजुरी की वजह से बाहर चल रहे हैं, वह जनवरी 2020 में टीम इंडिया के न्यूज़ीलैंड दौरे पर होने वाली 5 मैचो की टी20 सीरीज़ के लिए वापसी कर सकते हैं। हार्दिक को अपनी इस चोट को लेकर अक्टूबर 2019 में लंदन में जाकर सर्जरी भी करवानी पड़ी थी।
हार्दिक पांड्या को पिछले महिने न्यूज़ीलैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय ए टीम में भी शामिल किया गया था, जो 22 जनवरी से 3 वनडे मैचो की अनऑफीशियल सीरीज़ खेलेगी। इस दौरे पर 2 अनाधिकृत टेस्ट मैच भी खेले जायेंगे, वहीं सीनीयर टीम को लेकर बात करी जाए तो 5 टी20 मैचो के अलावा 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ भी टीम को खेलनी है।
वहीं हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बात करी जाए तो वह वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए टीम में वापसी करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर अभी किसी तरह की कोई खबर नहीं है। वहीं मुम्बई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है। यदि हार्दिक पांड्या को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया जाता है, तो शिवम दूबे को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
शिवम दूबे हो सकते हैं, बाहर
शिवम दूबे को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल हुई टी20 सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्हें सीधे डेब्यू करने का भी मौका मिल गया। मुम्बई से आने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी जगह को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए भी बचा लिया और श्रीलंका के खिलाफ इस साल हो रही टी20 सीरीज़ में भी वह टीम का हिस्सा हैं।
अभी तक शिवम दूबे ने अपने टी20 करियर में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 152.38 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 64 रन बनायें हैं, वहीं दूबे ने एक मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 30 गेंदो में 54 रनों की पारी भी खेली थी। दूबे गेंद के साथ उतना कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ अभी तक 3 विकेट ही हासिल कर सके हैं।
ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर के महिने में शुरु होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप को देखते हुए शिवम दूबे को टीम में जगह मिलना काफी मुश्किल दिख रहा है, क्योंकि टीम हार्दिक पांड्या के साथ ही जाना चाहेगी जिस कारण उनके पूरी तरह से फिट होने के बाद अधिक से अधिक मैच खेलने के मौके पांड्या को मिलेंगे और ऐसी स्थिती में शिवम दूबे के लिए टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल भरा हो जायेगा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…