5 Aise Indian Cricket Khiladi Jinke Realtionship Ko Lekar Kafi Charcha Rahi Hai
भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह माना जाता है और इस कारण भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लेकर हर समय चर्चा होती रहती है, फिर चाहे वह उनके खेल को लेकर या फिर निज़ी जीवन। सभी खिलाड़ियों को एक सेलीब्रिटी की तरह माना जाता है जिस कारण वह काफी पॉपुलर भी रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनको फॉलो किया जाता है।
खिलाड़ियों के निजी जीवन को लेकर मीडिया काफी करीब से कवर करती है, जिस कारण वह अपने ऑफ डे और फील्ड पर अधिक समय को एंजॉय नहीं कर पाते हैं। जहां काफी सारे खिलाड़ियों की दोस्ती बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी होती है, जिस कारण उनके रिश्ते को लेकर काफी सभी का ध्यान उनकी तरफ भी गया।
यहां पर देखिए वर्तमान में 5 भारतीय खिलाडियों को लेकर जिनके रिश्ते की खबर किसी से जोड़ी गयीः
#1 हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला (Hardik Pandya and Urvashi Rautela)
भारतीय टीम का एक खिलाड़ी जिसके अंदर कैरेबियन खिलाड़ियों की तरह का एक रहन-सहन दिखता है जो और कोई नहीं बल्कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। बडौदा से आने वाले हार्दिक ने टीम इंडिया को अपनी प्रतिभा से एक अलग ही मजबूती देने का काम किया है। पिछले कुछ सालो में पांड्या ने टीम के लिए अलग-अलग भूमिका अदा की है।
साल 2019 के वर्ल्डकप में भी हार्दिक पांड्या के खेल में अलग निखार देखने को मिला और अभी उनकी उम्र सिर्फ 25 साल है, जिस कारण उनका अभी क्रिकेट करियर काफी लम्बा होने वाला है। इस साल की शुरूआत में अनुशासन हीनता के कारण हार्दिक को बैन झेलना पड़ा था। अपने प्रोफेशन करियर की तरह हार्दिक की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा का विषय बना रहता है।
हार्दिक को लेकर यह काफी चर्चा हुई कि उनके रिश्ते काफी अभिनेत्रियों के साथ रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर के शुरूआती दिनों में हार्दिक का एली अवराम के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरे रहीं जिस कारण अवराम भी काफी चर्चा में रही। जिसके बाद हार्दिक का एक और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरे आने लगी जिसके कारण दोनों से इस रिश्ते को लेकर लगातार सवाल भी होते रहे लेकिन रौतेला ने इन सभी खबरो को लेकर बकवास बताया तो वहीं हार्दिक की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई भी बयान नहीं दिया गया है।
#2 लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी (Lokesh Rahul & Athiya Shetty)
भारतीय टीम मैनेजमैंट लगातार लोकेश राहुल की उनकी बल्लेबाज़ी की प्रतिभा को लेकर लगातार बैक करती हैं। राहुल ने अपने करियर की शुरूआत एक और्थोडॉक्स बल्लेबाज़ के तौर पर किया था, जो गेंद को टाइमिंग के हिसाब के शानदार तरीके से खेलता था, लेकिन इसके बाद आईपीएल में खेलने इस दायें हाथ के बल्लेबाज़ की तकनीक में साफ तौर पर बदलाव देखने को मिला।
राहुल के पास बल्लेबाज़ी में वो सारी चीज़े हैं, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक सफल बल्लेबाज़ बन सकते हैं। जिस एक चीज़ पर राहुल को काम करना है, वह उन्हें लगातार अच्छा खेलना होगा जिससे एक लय उनकी बल्लेबाज़ी में देखी जा सके। इस साल की शुरूआत में राहुल भी अपने एक विवादास्पद बयान के कारण बैन झेलना पड़ा था।
अपनी पर्सनेलिटी में बदलाव की वजह से वह एक पोस्टर बॉय बन गए हैं, जिस कारण उन्हें काफी फॉलो भी किया जाता है। राहुल को काफी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अक्सर देखा जाता है, जिसमें सबसे अधिक उन्हें निधी अग्रवाल के साथ देखा और जब इसको लेकर चर्चा शुरू हुई तो बाद में यह साफ किया गया कि दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब राहुल के रिलेशनशिप को लेकर आथिया शेट्टी के साथ खबरे आ रही हैं, जो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। पिछले साल के आखिर में इन दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था।
#3 जसप्रीत बुमराह और अनुपमा परमेश्वरन (Jasprit Bumrah & Anupama Parameswaran)
मौजूदा समय में भारतीय टीम की गेंदबाज़ी एक अलग ही स्तर पर देखी जा रही हैं, जिसमें टीम के सबसे प्रमुख हथियार के रूप में जसप्रीत बुमराह है। इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपने नायाब एक्शन और लगातार सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ो के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है, जिस कारण उन्हें विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान अभी से मिल चुकी है।
बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी के कद को समझते हुए उन्हें ए प्लस कैटेगिरी में प्रमोट किया है। साल 2019 के वर्ल्डकप में बुमराह भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बने, बुमराह भी जितना अपनी गेंदबाज़ी को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो वहीं उनके निज़ी जीवन को भी मीडिया काफी करीब से फॉलो करती हैं।
लगभग 1 महिन पहले भारती टीम के इस तेज़ गेंदबाज़ ने दक्षिण फिल्म अभीनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की एक पोस्ट पर कमेंट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा होने लगी कि ये दोनों की बीच कुछ चल रहा है। जिसके बाद अनुपमा ने इन सारी खबरो को लेकर अपनी तरफ से बयान देते हुए कहा कि वह दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं, लेकिन बुमराह की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई भी बयान नहीं आया है।
#4 ईशान किशन और आदिती हुंदिया (Ishan Kishan & Aditi Hundia)
वर्तमान में भारतीय टीम में अपनी दस्तक देने के लिए काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी लगातार टीम में शामिल होने के लिए दस्तक दे रहे हैं और इसी में एक नाम झारखंड से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं। किशन ने साल 2016 में हुये आईसीसी अंडर 19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और इसके बाद वह अपनी स्टेट टीम में शामिल हुए और आईपीएल में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
किशन को साल 2018 में निलामी के दौरान मुम्बई इंडियंस की फ्रैंचाइज़ी ने अपनी चीम में शामिल कर लिया था और किशन ने उनके इस चयन को सही साबित करते हुए पूरे सीज़न अच्छा प्रदर्शन किया था।
कुछ समय पहले ही ईशान किशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई जिसमें ऐसी खबरे आयी कि वह अदिती हुंदिया जो इस तस्वीर में दिखाई दे रही हैं, वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं। मुम्बई इंडियंस के लिए इस सीज़न में चियर करने वाली अदिती एक मॉडल हैं और इन दोनों अभी तक इस खबर को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
#5 युजवेंद्र चहल और तनिष्का कपूर (Yuzvendra Chahal & Tanishka Kapoor)
2017 की चैंपियंस ट्राफी के बाद भारतीय टीम ने लिमिटेड ओवरो में लेग स्पिनर को खिलाने का फैसला लिया जिसमें युजवेंद्र को टीम में शामिल किया गया औऱ उन्होंने अपने प्रदर्शन से किसी को निराश भी नहीं किया जिसका असर टीम के प्रदर्शन में देखने को मिला और टीम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया में भी सीरीज़ जीती।
आईपीएल में चहल के प्रदर्शन को लेकर बात करी जाए तो वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के एक प्रमुख सदस्य हैं। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में खेलने से चहल के अंदर एक अलग आत्मविश्वास देखने को मिला। चहल इसके साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
पिछले साल यह लेग स्पिनर उस समय तब लाइमलाइट में आया जब वह फील्ड में अपने प्रदर्शन की जगह पर कन्नड फिल्म अभीनेत्री तनिष्का कपूर के साथ देखे गए। यह खबर आग की तरह हर तरफ फैली और पूरे देश में यह एक बड़ा मुद्दा बन गया था। जहां इसके बाद कन्नड अभिनेत्री तनिष्का ने इस मामले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया तो वहीं चहल ने इसको लेकर सफाई देते हुए कहा कि दोनों एक अच्छे दोस्त हैं, सिर्फ लेकिन उनके बयान को किसी ने अधिक गंभीरता से नहीं लिया है।
इन सभी बड़े स्टार ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर नहीं बोला है और जब भी ऐसी कोई खबर सामने आयी है, तो भी उन्होंने कोई सफाई अपनी तरफ से नहीं दी है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…