India vs South Africa T20 Stats: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच में 15 सितम्बर से तीन मैचो की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। दोनों ही टीमों के बीच में अभी तक 13 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 8 बार तो अफ्रीका टीम ने 5 बार जीत हासिल की है, लेकिन भारत में दोनों के बीच में 2 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें अफ्रीका ने ही दोनों में ही जीत हासिल की है।
पहली बार दोनों ही टीमों के बीच साल 2006 में टी20 मैच जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला गया था और इस मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। आखिरी बार दोनों ही टीमों के बीच साल 2018 में भारत के अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज़ खेली गयी थी, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की थी।
जिसके बाद हम दोनों ही टीमों के बीच शुरू होने जा रही इस टी20 सीरीज़ को लेकर कुछ रिकॉर्ड को लेकर आपको बताने जा रहे हैं।
बल्लेबाज़ी प्रदर्शन | India vs South Africa Batting Stats in T20
1). अभी तक दोनों ही टीमों के बीच में एक टी20 में सबसे अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका टीम के नाम पर है, जिसने 2012 में हुए मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनायें थे।
2). दोनों ही टीमों के बीच हुए सभी टी20 मैचो में सबसे कम स्कोर एक मैच में बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम पर है, जो उन्होंने 2015 में हुए टी20 में 92 रन के रूप में बनाया था।
3). एक खिलाड़ी के तौर पर दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में अभी तक 341 रन बनाये हैं।
4). एक खिलाड़ी के तौर पर एक मैच में सबसे अधिक निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है, जिन्होंने साल 2015 में हुए टी20 मैच में 106 रनों की पारी खेली थी।
5). अभी तक दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में 2 शतक लगे हैं और दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने लगायें हैं, जिसमें एक रोहित शर्मा और दूसरा सुरेश रैना लगाया है।
6). अभी तक दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में कुल 19 अर्धशतक लग चुके हैं।
7). एक खिलाड़ी के तौर पर दोनों ही टीमों बीच हुए टी20 मैचो में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड जेपी ड्यूमनी के नाम पर हैं। जेपी ने 3 अर्धशतकीय पारियां भारत के खिलाफ टी20 में खेली हैं।
8) एक खिलाड़ी के तौर पर दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड जेपी ड्यूमनी के नाम पर है। ड्यूमनी ने 16 छक्के भारत के खिलाफ टी20 में लगाये हैं।
गेंदबाज़ी प्रदर्शन | India vs South Africa Bowling Stats in T20
1). दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम पर है। अश्विन ने अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 10 विकेट लिए हैं।
2). एक मैच में सबसे अधिक विकेट लेने का कारनामा दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में भुवनेश्वर कुमार के नाम पर हैं। भुवी ने साल 2018 में हुए टी20 मैच में अफ्रीका के खिलाफ 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं।
विकेटकीपिंग प्रदर्शन | India vs South Africa Wicket Keeping Stats in T20
1). एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में धोनी के नाम पर है। धोनी ने अफ्रीका के खिलाफ हुए टी20 मैचो में 5 डिसमिसल किए हैं।
2). एक मैच में दोनों ही टीमों के बीच हुए टी20 मैचो में विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक और हेनरिक क्लासेन के नाम पर है। कार्तिक ने साल 2007 और क्लासेन ने 2018 में विकेटकीपर के तौर पर 2 शिकार एक मैच में किए थे।
फील्डिंग प्रदर्शन | India vs South Africa Fielding Stats in T20
1). दोनों ही टीमों के बीच में हुए टी20 मैचो में सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और सुरेश रैना के नाम पर है। दोनों ने ही अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 9 कैच पकड़े हैं।
2)> एक टी20 मैच में फील्डर के तौर पर दोनो ही टीमों के बीच हुए टी20 मैच में सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड एबी डी विलियर्स, रोहित शर्मा और सुरेश रैना के नाम पर है। तीनों ही एक टी20 मैच में 3-3 कैच पकड़े हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…