IPL 2020 के ऑक्शन में खरीदे गए अंडर 19 विश्वकप में हिस्सा लेने वाले 5 खिलाड़ियों पर डालिए एक नजर

साल 2020 की शुरुआत में आईसीसी का एक बड़ा इवेंट अंडर 19 विश्वकप साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक खेला जाएगा। जहां यह अंडर 19 विश्वकप का 13 वां एडीशन होगा तो साउथ अफ्रीका में इसे दूसरी बार खेला जाएगा। इस विश्वकप 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है।

इस विश्वकप की गत विजेता भारतीय टीम जिसने साल 2018 में न्यूज़ीलैंड में हुए विश्वकप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार खिताब को अपने नाम पर किया था, वह अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगी। अंडर 19 विश्वकप में भारतीय टीम सबसे सफल रही है, क्योंकि उसने इस ट्राफी को 4 बार जीता है, जिसमें मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उनमुक्त चंद और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलने गयी टीम ने ये कारनामा किया है।

अंडर 19 विश्वकप में हिस्सा लेने गयी भारतीय टीम में इस बार 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको आईपीएल 2020 के ऑक्शन में टीमों ने खरीदा जिसके बाद उनके प्रदर्शन को लेकर भी टीमों की नजरे बनी रहने वाली हैं और हम आपको बताने जा रहे हैं, कि वह कौन से 5 खिलाड़ी हैं।

1 – आकाश सिंह

बायें हाथ के तेज़ गेंदबाज़ आकाश सिंह को आईपीएल 2020 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है, सिंह ने अभी तक अपने करियर में सिर्फ एक टी20 मैच ही खेला है, जिसमें उन्होंने राजस्थान की तरफ से डेब्यू करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी मेें तमिलनाडु के खिलाफ मैच खेला था। इस मैच में आकाश सिंह ने अपने 4 ओवरो में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे, जिसमें मुरली विजय और दिनेश कार्तिक का विकेट शामिल था, हालांकि उनकी टीम को मैच में 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

कुछ सालों पहले आकाश ने जयपुर के एक टूर्नामेंट में 10 विकेट बिना कोई रन देकर हासिल किए थे। आकाश भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा एशिया कप अंडर 19 और अंडर 19 चैलेंजर ट्राफी से हैं, जिस कारण विश्वकप में उनको लेकर सभी की दिलचस्पी रहने वाली हैं।

2 – कार्तिक त्यागी

अंडर 19 वर्ल्डकप में भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज़ी का नेतृत्व करने वाले कार्तिक त्यागी जिनको आईपीएल 2020 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। त्यागी जो 19 साल के उन्होंने रणज़ी में अपना डेब्यू साल 2017 में उत्तर प्रदेश के लिए किया था, जिसमें उन्होंने अपना पहला मैच रेलवे के खिलाफ खेला था, कार्तिक ने उस मैच की पहली पारी में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किए तो दूसरी पारी में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद टीम को 21 रनों की जीत हासिल हुई थी।

कार्तिक त्यागी जिन्होंने अंडर 19 कूंच बिहार ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करके रणजी टीम में अपनी जगह को बनाया क्योंकि त्यागी ने गत विजेता विदर्भा के खिलाफ उत्तर प्रदेश की जीत में महत्तपूर्ण योगदान दिया था, इसके अलावा पिछले साल इंग्लैंड में हुई यूथ वनडे सीरीज़ में त्यागी ने 5 मैचो में 9 विकेट हासिल करने के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में हुई अंडर 19 सीरीज़ के 3 मैचो में भी 6 विकेट लिये थे।

3 – रवि बिश्नोई

एक युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई जिनको आईपीएल 2020 के ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। रवि बिश्नोई ने 7 यूथ वनडे मैचो में 4.5 इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट अपने नाम पर किये थे। रवि की गेंदबाज़ी देखकर साफ पता चलता है, कि एक लेग स्पिनर के होने के नाते उनके पास काफी सारी विविधतायें अभी से मौजूद हैं।

रवि बिश्नोई ने विजय हजारे ट्राफी में राजस्थान के लिए खेलते हुए 7 विकेट हासिल किये जिसमें एक मैच में 49 रन देकर 3 विकेट हासिल करना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन हैं, इसके अलावा रवि 6 लिस्ट ए मैचो में 5.63 के इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे मैचो में रवि ने 36 रन देकर 3 विकेट, 20 रन देकर 2 विकेट और 29 कन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं और इस प्रदर्शन का लाभ उन्हें अंडर 19 विश्वकप में जरुर मिलने वाला है।

2 – प्रियम गर्ग

एक शानदार प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ प्रियम गर्ग जिनको साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 विश्वकप में भारतीय टीम का नेतृत्व सौंपा गया है, उन्हें आईपीएल 2020 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। इस दायें हाथ के बल्लेबाज़ ने साल 2018 की नवंबर में उत्तर प्रदेश के लिए रणज़ी में अपना डेब्यू करते हुए गोवा के खिलाफ पहले ही मैच में शतकीय पारी खेली थी।

प्रियम गर्ग ने अपने पहले ही प्रथम श्रेणी सीज़न का अंत 800 से अधिक रन बनाकर किया था, यही नहीं दिसंबर 2018 में गर्ग ने त्रिपुरा के खिलाफ मैच में अपना पहला दोहरा शतक लगाते हुए 206 रनों की पारी खेली थी। अभी तक 12 प्रथम श्रेणी मैचो में प्रियम ने 67 के करीब औसत के साथ 867 रन बनाये हैं, तो वहीं लिस्ट ए के 19 मैचो में 47.13 के औसत के साथ 707 रन बनायें हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका में खेली गयी यूथ वनडे सीरीज़ में गर्ग ने 2 मैचो में 52 और 110 रनों की शानदार पारी खेली है, अब उन्हें इसी तरह का फार्म अंडर 19 विश्वकप में जारी रखने की कोशिश करनी होगी।

1 – यशस्वी जायसवाल

पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के नाम को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल सकती थी, कुछ दिन पहले ही 18 साल के हुए जायसवाल को आईपीएल 2020 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा, जिसको लेकर सभी को पहले से ही उम्मीद थी, क्योंक यशस्वी ने अपने नाम के मुताबिक ही लिस्ट ए में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे, जिसमें उन्होंने मुम्बई और झारखंड के बीच विजय हजारे ट्राफी में खेले गए मैच के दौरान 154 गेंदो में 203 रनों की पारी खेल दी थी, जिसमें 17 चौके और 12 छक्के शामिल थे।

यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्राफी का अंत 6 मैचो में 564 रन बनाने के साथ किया, वहीं नवंबर में अफगानिस्ता के खिलाफ लखनऊ में हुई अंडर 19 वनडे सीरीज़ के एक मैच में जायसवाल ने 83 गेंदो में 108 रनों की पारी खेली थी। पानी पूरी बेचने से लेकर आजाद मैदान जाकर अभ्यास करना उसके बाद आईपीएल अनुबंध मिलने से लेकर भारतीय अंडर 19 विश्वकप टीम में जगह बनाना। यशस्वी जायसवाल के जीवन का संघर्ष किसी के लिए भी प्रेरणा से कम नहीं है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago