भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपने एक बयान में महेंद्र सिंह धोनी की तुलना महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान कपिल देव से की है, जिसमें उनका तर्क है, कि दोनों ही खिलाड़ी फिटनेस के मामले में एक जैसे हैं, वहीं धोनी के लिए इस उम्र में उनकी नजर में सबसे सही फार्मेट जो किसी विकेटकीपर बल्लेबाज़ के लिए है, वह टी20 क्रिकेट।
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया सीरीज़ का आखिरी मैच खेलने के लिए पुणे पहुंच चुकी जहां पर शास्त्री ने सीएनन न्यूज़ 18 को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी ने उनसे अपने भविष्य को लेकर बात जरुर की है, लेकिन यह हमारे ड्रेसिंग रुम की बातचीत है, जिस कारण मैं इसे सार्वजनिक मंच पर नहीं रख सकता हूं।
शास्त्री ने कहा कि, “हमारे बीच बातचीत हुई है, लेकिन यह मेरे और धोनी के बीच ही रहेगी, मुझे जो लगता है, उसको लेकर लोगों को सम्मान करना चाहिए क्योंकि धोनी ने लम्बे समय तक तीनों ही फार्मेट में खेला है। उसने टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था और मेरे हिसाब से वह वनडे क्रिकेट भी लगभग पूरा कर चुके हैं, क्योंकि इस उम्र में आप सिर्फ टी20 फार्मेट ही खेल सकते हैं और वह इसे खेलना चाहता है, जिस कारण वह दुबारा खेलना शुरु कर सकता है, क्योंकि आप उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखने वाले हैं, जिसके बाद ही पता चलेगा कि वह आगे खेलने वाले हैं, या नहीं।”
आईपीएल का आने वाला सीज़न सभी के लिए महत्तवपूर्ण
वहीं शास्त्री ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, “मैं एक बात धोनी को लेकर जरुर कहना चाहूंगा कि वह टीम पर कभी खुद को बोझ नहीं बनने देंगे, यदि उन्हें लगेगा कि वह वापसी नहीं कर सकते तो वह नहीं करेंगे जैसा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को छोड़ते समय किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, कि मैं अब 90 टेस्ट मैच खेल चुका हूं जो काफी है और रिद्धीमान साहा मेरी जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, वह ऐसा फिर से कर सकते हैं, लेकिन आप सोचिए यदि वह आईपीएल में अच्छा करते हैं, तो फिर क्या।”
रवि शास्त्री ने आने वाले आईपीएल सीज़न को लेकर भी अपना बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि, “टी20 विश्वकप की तैयारियों को देखते हुए आईपीएल का यह सीज़न काफी महत्तवपूर्ण होने वाला है और यह सिर्फ धोनी के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए भी जो टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहते हैं, क्योंकि आप जानते हैं, कि टीम के चयन के समय वर्तमान फार्म को काफी तरजीह दी जाती है।”
“जिनका नाम अभी टॉप 18 या 19 में नहीं आ रहा है, वह एकदम से शानदार प्रदर्शन करके खुद को सबसे आगे लेकर आ सकते हैं और आप अचानक से सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि आखिर यह खिलाड़ी कौन है और यही आईपीएल की खूबसूरती है, क्योंकि यह आपको 2 महिने के लिए एक ऐसा मंच देता है, जहां पर पर एकदम से स्टार बन सकते हैं।”
धोनी, रिषभ और सैमसन तीनों में से किसी मिलेगा वर्ल्डकप में चांस
इसी इंटरव्यू में जब शास्त्री से पूछा गया कि यदि आईपीएल के आने वाले सीज़न में धोनी, रिषभ पंत और संजू सैमसन तीनों ही शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो टी20 विश्वकप के लिए कौन सा खिलाड़ी टीम के लिए पहली पसंद होगा तो इसको लेकर 57 साल के शास्त्री ने कहा कि यह सारी चीजे निर्भर करती हैं, कि टीम को उस पोजीशन के लिए कौन सा खिलाड़ी चाहिए।
“आप सभी देखेंगे कि हमें किस नंबर और रोल के लिए कौन सा खिलाड़ी चाहिए जो सबसे शानदार हो जिसमें आप अनुभव से लेकर युवा जोश भी रखना चाहेंगे जिसके बाद फिर कोई भी जो फिट बैठ रहा होगा हम उसे शामिल करेंगे। इसके अलावा हमें ऑस्ट्रेलिया में विश्वकप खेलना है, जिस कारण उन हालात में हमारे से कौन सही होगा इसको लेकर भी हम देखेंगे। क्योंकि ये जो तीन नाम हैं उसमें सभी काफी आक्रामक रवैया रखते हैं, जिस कारण हमें नंबर 4 और 5 पर ऐसे ही बल्लेबाज़ की आवश्यकता है।”
“और जब विश्वकप की टीम को लेकर हम लोग और चनयकर्ता बैठेंगे तो इन सभी बातों पर गौर किया जायेगा, वहीं धोनी यदि आईपीएल के इस सीज़न में शानादार खेल दिखाते हैं, तो वह भी इस रेस में शामिल हो जायेंगे क्योंकि यदि कोई खिलाड़ी अच्छा कर रहा है और उसकी फिटनेस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, जिसमें मैं उनकी तुलना कपिल देव के साथ करना चाहूंगा क्योंकि दोनों ही अपने पूरे करियर में कभी फिटनेस को लेकर किसी समस्या का सामना नहीं किया है।”
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…