क्रिकेट का खेल हो और बात गेंदबाजो कि ना हो ये कैसे हो सकता है। क्रिकेट के खेल मे असल परीक्षा गेंदबाजो कि हि होति है रन कम देना,विकेट भी निकालना और गेंदबाज हमेशा से खुद को साबित किया है और कई मैचो मे अपने टीम को जीत भी दिलायी है।

क्रिकेट के खेल मे सीनियर खिलाडीयो का मानना है कि एक गेंदबाज तबतक सफल गेंदबाज नही कहलाता जबतक वो टेस्ट क्रिकेट मे खुद को साबित नही कर देता है। एक गेंदबाज जिसके पास बल्लेबाज को शांत रखने का अलग-अलग तरीके के गेंद होते है,जैसे तेज गेंदबाज के पास यॉर्कर,स्विंग(इन और आउट),बाउंसर,नकल बॉल,स्लोअर बॉल और स्पिनर कि बात करें तो गुगली,केरम,लेग ब्रेक।

इस आर्टिकल हम आपको 5 भारतीय तेज गेंदबाजो के बारे मे बतायेगे जिन्होने अपने समय मे भारतीय टीम को मैच जिताने मे अहम भुमिका निभायी है और आने वाले मैचो मे भी इसे बरकरार रखेगे।

5.जसप्रीत बुमराह

दाये हाथ के इस तेज गेंदबाज को हम सभी जानते है और इनकी काबिलियत से वाकिफ है।2016 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मे पदार्पण करने वाले इस खिलाडी को IPL कि खोज माना जाता है। सटिक यॉर्कर और तेज गति से गेंद करने वाले इस गेंदबाज ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मे अलग हि कोहराम मचा रखा है। हम सभी ने जसप्रीत बुमराह को गेंद करते हुए है और लसिथ मलिंगा के बाद अगर कोई गेंदबाज है जो कभी भी यॉर्कर बॉल कर सकता है तो वो जसप्रीत बुमराह है और ऐसा पुरी दुनिया कहति है। भारतीय टीम के लिए डेथ ओवर मे दूसरे सबसे सफल गेंदबाज है। भारत के तरफ से खेलते हुए ने बुमराह अबतक 127 मैचो मे(104वनडे,68टेस्ट,59टी-20) कुल 231विकेट(132वनडे,63टेस्ट,41टी-20) चटका चुके है।क्रिकेट जगत के दूसरे बुम-बुम। अपने 127 मैचो के करियर मे 6 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। 

4.इशांत शर्मा

दाये हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2007 मे भारत के तरफ से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मे बांग्लादेश के खिलाप पदार्पण किया था। भारत के तरफ से खेलने वाले इस 31 साल के खिलाडी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को बताया था कि स्विंग किसे कहते है। भारतीय पेस अटैक के सबसे अनुभवी गेंदबाज है और ये अब सिर्फ टेस्ट मे हि ज्यादा देखे जाते है।भारत के तरफ से खेलते हुए इशांत ने अबतक 191 मैचो मे (80वनडे,97टेस्ट,14टी-20) कुल 420 विकेट(115वनडे,297टेस्ट,8टी-20) चटका चुके है। अपने 191 मैचो के करियर मे ग्यारह बार 5 विकेट और एक बार 10 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मे इशांत हि एक मात्र गेंदबाज थे,जिनका प्रदर्शन बेहतर था। हांलाकि पहला टेस्ट खेलने के बाद ये फिर चोटिल हो गए थे। 

3.मोहम्मद शमी

दाये हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2013 मे भारत के तरफ से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मे पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था। मोहम्मद शमी को विकेट टेकर गेंदबाजो मे माना जाता है। 2019 के वर्ल्ड कप मे हम सबने उनके गेंदबाजी का करिश्मा देखा था जहां इस गेंदबाज के धातक गेंदबाजी ने भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दिलायी थी और हैट्रिक भी अपने नाम किया था। भारत के तरफ से खेलते हुए शमी ने अबतक 197 मैचो मे(77वनडे,49टेस्ट,11टी-20) कुल 439 विकेट(187वनडे,213टेस्ट,39टी-20) चटका चुके है। अपने 197 मैचो के करियर मे 6 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है।

2.जहीर खान

बायें हाथ इस तेज गेंदबाज को हम सभी जानते ही होगें, बायें हाथ के गेदबाज होते हुए जहीर हमेशा बायें हाथ के बल्लेबाज को आउट करना पसंद करते थे, अपनी स्विंग गेंदो पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाजो को इस खिलाडी ने चलता किया है। भारत के तरफ से खेलते हुए जहीर ने अबतक 302 मैचो मे(200वनडे,92टेस्ट,17टी-20) कुल 610 विकेट(282वनडे,311टेस्ट,17टी-20) चटका चुके है। अपने 302 मैचो के करियर मे 12 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विककेट हॉल भी अपने नाम किया है।

1.कपिल देव

भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और एक बार वर्ल्ड कप (साल 1983) जीता चुके इस कप्तान के नाम और काम दोनो को हम सभी अच्छे से जानते है। भारत के तरफ से खेलते हुए कपिल देव ने अबतक 356 मैचो मे(225वनडे,131टेस्ट) कुल 687 विकेट(253वनडे,434टेस्ट) चटका चुके है। अपने 356 मैचो के करियर मे 24 बार 5 विकेट और 2 बार 10 विककेट हॉल भी अपने नाम किया है।

 

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago