कहते है की क्रिकेट के केल मे गेंदबाज वो कडी है जो चाहे तो मैच जीता सकता है या मैच हरा सकता है, अब आप सोच रहे होगे की ऐसा क्यो कहा जाता है क्योकि रन गेंदबाज के गेंदो पर ही तो बनते है। एक गेंदबाज कि हमेशा कोशीश होती है की वो अपनी टीम के लिए बेहतर गेंदबाजी कर सके और अपने टीम के जीत मे अहम योगदान दे सके।
आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे दुनिया भर के 5 सबसे सफल तेज गेंदबाजो के बारे मे।
5.वकार युनिस (1989-2003)
एक गेंदबाज की प्रभावशीलता का अनुमान लगाने के लिए चार सबसे बुनियादी सांख्यिकीय श्रेणियां हैं विकेट, औसत, इकोनॉमी और स्ट्राइक रेट, वनडे और टेस्ट दोनों के लिए यह आठ है। वकार यूनुस ने आठ में से पांच श्रेणियों में इमरान खान को बाहर कर दिया, और कुछ ने बहुत व्यापक अंतर से। वकार युनिस पाकिस्तान टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, वकार युनिस ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 87 टेस्ट मैच मे करीब 23.56 के औसत से 373 विकेट हासिल किये है, 262 वनडे मैच मे करीब 23.84 के औसत से 416 विकेट हासिल किया है।
4.शॉन पोलॉक(1995-2008)
साउथ अफ्रिका के टीम के सफल गेंदबाजो मे से एक और साउथ अफ्रिका टीम के सफल कप्तानो मे से एक शॉन पोलॉक ने खेल को उस समय छोड दिया था, जब भारत मे IPL की शुरुआत हुयी थी। अपने तेज गेंदो से दुनिया भर बल्लेबाज को सहम जाने पर मजबुर कर देने वाले इस गेंदबाज का अंतरर्राष्ट्रीय करीयर शानदार रहा है। शॉन पोलॉक ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 108 टेस्ट मैच मे करीब 23.12 के औसत से 421 विकेट हासिल किये है, 303 वनडे मैच मे करीब 24.51 के औसत से 393 विकेट हासिल किये है और 12 टी-20 मे करीब 20.6 के औसत से 15 विकेट हासिल किया है।
3.जेम्स एंडरसन(2002-अभी तक
इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने भारतीय टीम को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2011-12 के दौरा पर बहुत ही तंग किया था। अपनी स्विंग गेंदबाजी से दुनिया भर बल्लेबाजो को अपने सामने झुकने पर मजबुर कर दिया है, जेम्स एंडरसन इंग्लैंड टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है। जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 151 टेस्ट मैच मे करीब 26.83 के औसत से 584 विकेट हासिल किये है, 194 वनडे मैच मे करीब 29.22 के औसत से 269 विकेट हासिल किये है और 19 टी-20 मैच मे करीब 30.67 के औसत से 18 विकेट हासिल किया है।
2.वसीम अकरम (1985-2003)
पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजो मे से एक वसीम अकरम कप्तानी के मामले मे भी बेहतर साबित हुए है। अपने तेज गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजो मे खौफ भरना जैसे इन्हे पसंद था, आप इस बात जानकर हैरान होगें की सचिन तेंदुलकर अतंरर्राष्ठ्रीय करीयर का पहला गेंद इस गेंदबाज का था और सचिन चोटिल हो गये थे लेकिन सचिन ने क्रिज नही छोडा था। वसीम अकरम पाकिस्तान टीम के सफल तेज गेंदबाजो मे से एक है, वसीम अकरम ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 104 टेस्ट मैच मे करीब 23.62 के औसत से 414 विकेट हासिल किये है, 356 वनडे मैच मे करीब 23.53 के औसत से 502 विकेट हासिल किया है।
1.ग्लैन मैग्राथ(1993-2007)
ग्लेन मैकग्राथ ने क्रिकेट में सटीकता और धैर्य की प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया। बिना स्टीम खोए एक ही चैनल में गेंदबाजी करने की उनकी आदत ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को खुब परेशान किया है। ग्लैन मैग्राथ ने अपने अंतरर्राष्ट्रीय करीयर मे 124 टेस्ट मैच मे करीब 21.64 के औसत से 563 विकेट हासिल किये है, 250 वनडे मैच मे करीब 22.02 के औसत से 381 विकेट हासिल किये है और 2 टी-20 मैच मे करीब 15.8 के औसत से 5 विकेट हासिल किया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…