Categories: Cricket

IPL 2020 की निलामी के दौरान ये 5 युवा खिलाड़ी रहेंगी सभी फ्रैंचाइजियों की नज़रो में

Players to Watch out for IPL 2020 Auction: भारत में काफी युवा क्रिकेट खिलाड़ी अलग-अलग उम्र के अपने प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओ का ध्यान अपनी तरफ खीचने की कोशिश करते हैं। घरेलू टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी या तो बल्ले से काफी रन बनाते हैं, या फिर गेंदबाज़ी के जरिए विकेट हासिल करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचने का काम करते हैं, जिससे उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिल सके, लेकिन अब इन खिलाड़ियों का विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में फ्रैंचाइजियों का ध्यान भी अपनी तरफ खीचने का होता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जरिए सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। ये IPL फ्रैंचाइज़ी भी भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का भी काम करते हैं। अब IPL का अगला सीज़न भले ही शुरू होने में समय बाकी हो लेकिन सभी टीमों ने अपने संतुलन को लेकर अभी से काम करन शुरू कर दिया जिससे निलामी के दौरान वह सही खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सके जिसके बाद हम उन 5 खिलाड़ियो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो इस IPL सीज़न में पहली बार निलामी के दौरान खरीदे जा सकते हैं।

यहां पर देखिए कौन से हैं, वो 5 खिलाड़ी जो 2020 की IPL नीलामी में फ्रैंचाइजियों की नज़रो में रह सकते हैः

#1 अभिमन्यू ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran)

भारतीय टीम में बल्लेबाज़ी का स्तर पिछले कुछ सालों में काफी बेहतर हो गया है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों के योगदान को खास तौर पर समझा जा सकता है। इन सभी में एक नाम जो लगातार पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रहा हैं, वह अभिमन्यू ईश्वरन का है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने का जैसे जिम्मा उठा रखा हो। बंगाल से आने वाले इस ओपनिंग बल्लेबाज़ ने अपनी स्टेट टीम को आगे लेकर जाने में काफी मदद की है, पिछले एक साल में।

साल 2018-19 के रणज़ी सीज़न में अभिमन्यू ईश्वरन बंगाल के लिए सबसे अधिक रन बनाने खिलाड़ी थे, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत 50 से अधिक है, तो वहीं लिस्ट ए भी इसी औसत के साथ यह खिलाड़ी खेल रहा, जिससे तीनों फार्मेट में ईश्वरन पूरी तरह से फिट बैठते हैं। साल 2019 की सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी ईश्वरन ने 137 के स्ट्राइक रेट से 300 से अधिक रन बनाये थे।

23 के अभिमन्यू ईश्वरन जहां लगातार भारतीय टीम का दरवाज़ा खटखटा रहें तो वहीं उनका अगले IPL सीज़न में भी डेब्यू हो सकता है। अपनी स्टेट IPL फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ईश्वरन जहां पूरी तरह से फिट बैठते हैं, जो टीम के संतुलन में काफी कारगर साबित हो सकते है।

#2 श्रीकर भारत (Srikar Bharat)

Players to Watch out for IPL 2020 Auction: जब से महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक अलग जगह बनाई उसके बाद से देश में विकेटकीपर बनने वाले खिलाड़ियो ने अपनी बल्लेबाज़ी में भी उतना ही ध्यान देने की कोशिश करी। आंध्रा से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ श्रीकर भारत ने पिछले कुछ समय से सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचने का काम किया है।

साल 2015 में श्रीकर भारत ने गोवा के खिलाफ रणज़ी ट्राफी के मैच में बल्लेबाज़ी करते हुए तीहरा शतक लगा दिया था, जिसके बाद वह भारतीय घरेलू टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए थे। दिल्ली की फ्रैंचाइज़ी ने एक सीज़न के लिए उन्हें टीम में शामिल जरूर किया था, लेकिन उसके बाद वह टीम से बाहर हो गए थे।

श्रीकर भारत ने जब से हिटिंग स्किल्स को निखारा है और इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली गयी 142 रनों की पारी ने काफी कुछ दिखा दिया था। चार दिनी इस मैच में श्रीकर ने 100 के स्ट्राइक रेट से अपनी पारी खेली थी, जिसमें 8 छक्के शामिल हैं।

#3 जी. पेरीस्वामी (G.Periyasamy)

भारतीय टीम को पूरे देश में होने वाली टी20 लीग्स को क्रेडिट देना चाहिए क्योंककि इससे काफी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक शानदार मंच मिल रहा है। तमिलनाडू प्रीमियर लीग भी उसी तरह का एक मंच हैं, जिसके चौथे सीज़न में एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिले हैं।

जी. पेरीस्वामी भी उसी में से एक नाम हैं, जिन्होंने इस सीज़न 7 मैचो में 13 विकेट हासिल करके टीएनपीएल के इस सीज़न में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ो में से एक हैं। इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपनी टीम चेपक सुपर गिल्स को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है, वहीं इसके अलावा पेरीस्वामी के गेंदबाज़ी एक्शन के कारण उनकी तुलना लसिथ मलिंगा के साथ भी हो रही है।

पेरीस्वामी ने अलग खिलाड़ी हैं, क्योंकि उन्हें एक ऑंख से देखने में तकलीफ होने के बाद भी वह लगातार तेज़ गति के साथ गेंदबाज़ी कर रहे हैं। इस सीज़न पेरीस्वामी ने अपने प्रदर्शन से इस बात को भी साबित कर दिया कि वह बड़े स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

#4 दिव्यांश सक्सेना (Divyansh Saxena)

पिछले कुछ समय से देश में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट को देखा जाए तो हर फैन कह सकता है, कि भारत का क्रिकेट एक दम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी में एक खिलाड़ी जो मुम्बई से आता है, वह बल्लेबाज़ी में कमाल दिखा रहा है। बायें हाथ के बल्लेबाज़ दिव्यांश सक्सेना ने इस साल की शुरूआत से लगातार भारतीय अंडर 19 टीम के लिए शानदार पारियां खेली हैं।

सक्सेना ने इस साल हुई दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 दिनी मैच में 122 रनों की पारी खेली थी, इससे पहले दिव्यांश ने 2018-19 की कूंच बिहार ट्राफी के 8 मैचो में खेलते हुए 781 रन बनायें। रनों के लिए भूख इस खिलाड़ी वैसे ही दिखती है, जिस तरीके से भारतीय कप्तान विराट कोहली के अंदर।

बांये हाथ के दिव्यांश ने अपने इस शानदार फार्म को इंग्लैंड में खेली गयी ट्राइ सीरीज़ के दौरान भी जारी रखा और टीम के लिए मैच विनिंग पारियां भी खेली। दिव्यांश मुम्बई के दिग्गज़ बल्लेबाज़ो की महानता को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और इस IPL नीलामी के दौरान इस खिलाड़ी पर भी सभी फ्रैंचाइजियों की नज़रे रहने वाली हैं।

#5 सत्यजीत बच्चाव (Satyajeet Bachhav)

Players to Watch out for IPL 2020 Auction: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस बात को काफी देर में समझा जा सका कि लिमिटेड ओवरो की क्रिकेट में फिंगर स्पिनर से कहीं अधिक लेग स्पिनर प्रभावी होता है। इसी कारण भारतीय टीम ने लिमिटेड ओवरो में 2 रिस्ट स्पिनरो को खिलाने का फैसला लिया। वहीं इसी दौरान घरेलू टूर्नामेंट में बांयें हाथ के सत्यजीत बच्चाव खुद को साबित कर रहे थे।

सत्यजीत ने 2018-19 के विजय हजारे ट्राफी के 8 मैचो में 15 विकेट हासिल किए थे, वहीं पिछले रणज़ी सीज़न में सत्यजीत ने 7 मैचो में 28 विकेट हासिल किए थे, जिसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में यह गेंदबाज़ सबसे अधिक विकेट लेकर सीज़न का अंत किया।

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के 12 मैचो में सत्यजीत ने 6.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 विकेट हासिल किए जिसमें इस गेंदबाज़ की सबसे बड़ी मजबूती गेंद को फ्लाइट देने से ना डरना था। IPL में स्पिन गेंदबाज़ो का काफी बोलबाला रहा है, जिसके बाद सबकी नजर निलामी के दौरान सत्यजीत पर भी रहने वाली हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago