दूसरे वनडे मैच भी पोर्ट ऑफ स्पेन में ही खेला गया था, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 42 वां शतक लगाकर टीम को 50 ओवरो के बाद 7 विकेट पर 279 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।
इसके बाद वेस्टइंडीज़ टीम का विश्वकप से लेकर अभी तक खराब दौर लगातार चल रहा है और दूसरे मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिसमें एक समय टीम 4 विकेट पर 179 रन बनाकर मजबूत स्थिती में थी लेकिन 182 के स्कोर तक पहुंचने तक टीम के 8 विकेट हो गए थे, जिसके बाद विंडीज़ टीम के लिए मैच में वापस आना आसान नहीं था और टीम को हार का सामना करना पड़ा।
मैच डिटेल्स
वेस्टइंडीज़ बनाम भारत के बीच होने वाले सीरीज़ का आखिरी वनडे मैच भी पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समयानुसार शाम को 7 बज़े शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम सोनी लिव एप पर किया जाएगा।
वेदर रिपोर्ट | WI vs IND 3rd ODI
मौसम ने अभी तक टी20 और पहले 2 वनडे में काफी खलल डाला है, जिसके बाद तीसरे वनडे में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। तापमान की बात करी जाए तो वह लगभग 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पिच कंडीशन | WI vs IND 3rd ODI
दूसरे वनडे मैच में जिस पिच पर मैच खेला गया था, उसी पर ये भी खेला जाएगा, जिस कारण इस पर पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को लाभ मिल सकता है, क्योंकि बाद में बल्लेबाज़ी करने में समस्या जरूर खड़ी हो सकती है।
वेस्टइंडीज़ टीम न्यूज़
विंडीज़ टीम को लेकर बात करी जाए तो पहले मैच में खेलने वाले फैबियन एलन की जगह पर दूसरे मैच में ओसेन थॉमस को टीम को टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद तीसरे मैच में उन्हें वापस टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि थॉमस ने दूसरे वनडे में सिर्फ 4 ओवर ही किए थे।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़रे
एविन लुई (Evin Lewis)– लुईस के साथ पारी की शुरूआत करने वाले क्रिस गेल ने अभी तक सीरीज़ में कुछ खास नहीं किया है, जिस कारण एविन पर आखिरी मैच में शानदार खेल दिखाने का दबाव रहने वाला है। दूसरे मैच में लुईस ने 80 गेंदो में 65 रनों की पारी खेली थी।
शेल्डन कोट्रेल (Sheldon Cottrell)– पिछले वनडे मैच में शेल्डन कोट्रेल ने अपना 30 वां वनडे विकेट हासिल किया था, वहीं इस मैच में अपने 10 ओवरो में कोट्रेल ने 49 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था, जिसमें 30 डॉट गेंदो के साथ सिर्फ 4 बाउंड्री शामिल थी।
निकलस पूरन (Nicholas Pooran)– दूसरे वनडे मैच में निकलस पूरन ने भी शानदार 42 रनों की पारी खेली थी, जिसमें पूरन ने एविन लुईस के साथ भी साझेदारी करके टीम को लगातार मैच में बनाये रखने की कोशिश करी थी।
टीम का फार्म
कैरेबियन टीम के फार्म को लेकर बात करी जाए तो पिछले 8 मैचो में टीम को 7 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इसी दौरान टीम के पिछले 10 मैचो की बात करे तो उसमें 2 में कोई परिणाम नहीं निकल सका जबकि 1 में जीत और 7 में हार हुई है, जिसमें टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल हुई है।
टीम के लिए जो समस्या सामने आ रही है, वह बल्लेबाज़ी में क्योंकि टीम के खिलाड़ी एक साथ प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। दूसरे वनडे में जिस तरीके से मजबूत स्थिती में होने के बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा है, उससे साफ तौर पर समझा जा सकता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन | West Indies 3rd ODI Predicted Playing 11
क्रिस गेल, एविन लुईस, साई होप, शिमरन हेटमायर, निकलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, जेशन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कोट्रेल।
भारतीय टीम न्यूज़
भारतीय टीम को अपनी रणनीती में अलग बदलाव करने की जरूरत हैं, जिस तरीके से टीम ने पहले 2 वनडे मैच में रणनीती को अपनाया उसे जारी रखना है। युजवेंद्र चहल को भले ही रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव में से किसी एक जगह पर शामिल किया जा सकता है, लेकिन अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं दिख रही है।
भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे
विराट कोहली (Virat Kohli)– दूसरे वनडे में जिस तरीके से विराट ने पिछले कुछ समय से चले आ रहे अपने शतको के सूखे को खत्म करते हुए वनडे में 42 वां शतक लगा दिया उसके बाद फिर से सीरीज़ के आखिरी वनडे में उनके उपर नज़रे रहने वाली हैं।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)– भले ही दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा हो लेकिन आईसीसी विश्वकप से रोहित जिस तरीके से लगातार खेल रहे हैं, उसके बाद तीसरे वनडे में उनके उपर नजरे फिर से रहने वाली हैं।
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)– पिछले मैच में भुवी ने टीम के 31 रन देकर 4 विकेट झटकते हुए अपने वनडे करियर में 112 में 132 वनडे विकेट हासिल कर लिए। अपने करियर में भुवी ने चौथी बार एक मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं।
भारतीय टीम फार्म
भारतीय टीम के फार्म को लेकर बात करी जाए भले ही टीम को विश्वकप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए एकबार फिर से जीत की लय को पा लिया है।
जिस तरीके से पिछले मैच में टीम ने खेल दिखाया था, उसके बाद एकबार फिर से उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश टीम करेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन | Team India 3rd ODI Predicted Playing 11
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली(कप्तान), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद।
वेस्टइंडीज़ बनाम भारत हेड टू हेड
दोनों ही टीमों के बीच अभी तक वनडे में हेड टू हेड को लेकर बात करी जाए तो भारतीय टीम यदि तीसरे मैच में जीत हासिल करती है तो उसके पास विंडीज़ की 62 जीत के बराबर पहुंचने का मौका होगा।
संभावित ड्रीम एलेवन टीम | WI vs IND Dream11 Team Prediction | 3rd ODI 2019
विकेटकीपर
बल्लेबाज़
ऑलराउंडर्स
गेंदबाज़
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…