पूरा क्रिकेट जगत भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जा रही 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के पहले मैच में अपनी नजरे लगाए हुआ था, जिसके पीछे एक बड़ा कारण था, जो पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑटो नो बॉल सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा था। जहां हमने पिछले कुछ सालों में देखा है, कि मैदानी अंपायर पैरों की नो बॉल देने में चूक रहे थे, जिसके बाद आईसीसी ने इसमें बदलाव करने के बारे में विचार किया और उसे एक सिस्टम के तहत देने का फैसले को प्रयोग में लाने का विचार किया।
पिछले महिने ही पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, जिसमें 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ का पहले मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा था और मैदानी अंपायर उस मैच में 21 नो बॉल देने से चूक गए थे। यही नहीं आईपीएल के 12 वें सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुम्बई इंडियंस के बीच खेले गए लीग मैच में नो बॉल चूकने से मैच के परिणाम तक में असर दिखा था।
इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने नो बॉल को चैक करने के लिए तीसरे अंपायर को देखने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस नये नियम को टी20 में सबसे पहले आजमाया जा रहा है, जिसके बाद परिणामों को जाचने के बाद देखा जाएगा कि यह सिस्टम कितना ठीक रहता है।
संजय मांजरेकर ने समझाया ऑटो नो बॉल का सिस्टम
जैसा कि पूरा क्रिकेट वर्ल्ड इस नये नो बॉल सिस्टम को देखना चाहता हैं, कि यह कैसे काम करता है, जिसको लेकर पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इस पूरे नियम को लेकर मैच शुरु होने से पहले समझाया, जिसमें इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ बताया कि किस तरह से थर्ड अंपायर नो बॉल को देखने के बाद मैदानी अंपायर को इस बारे में खबर देगा।
संजय मांजरेकर ने इसको लेकर कहा कि, थर्ड अंपायर मैच के दौरान मैच रैफरी के बॉक्स में बैठेगा, जिससे वह स्पिलिट स्क्रीन के जरिए फेंकी गयी गेंद को चेक करेगा कि वह फ्रंट फुट नो बॉल है, या नहीं।
इसके बाद 2 से 3 सेकेंड के अंदर ही मैदानी अंपायर को इस बात की जानकारी देनी होती है, कि यह गेंद लीगल है, या नहीं और उसके बाद ही खेल को आगे बढ़ाने का फैसला हो जाता है। इसको लेकर दोनों ही मैदानी अंपायर और थर्ड अंपायर को काफी सतर्क रहने की जरूरत हैं।
मैच को लेकर बात करी जाए तो भारतीय टीम को इस मैच में 20 ओवरो में 207 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसको टीम इंडिया ने 8 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंदो में 94 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…