Categories: Cricket

आदित्य वाघमोड़े (Aditya Waghmare) के बारे में जानकारी

भारत में क्रिकेट का काफी ज्यादा क्रेज है. इंडिया के डोमेस्टिक क्रिकेट में कई सारे खिलाड़ी लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन अच्छी परफॉर्मर्स के बाद भी खिलाड़ियों को बड़े लेवल में मौका नहीं मिल पा रहा है. इन कुछ खिलाड़ियों में से एक है आदित्य वाघमोड़े. वह बड़ोदा के एक 30 वर्षीय ओपनर है और लगातार बढ़िया परफॉर्म कर रहे हैं. आइए उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जानते हैं.

आदित्य वाघमोड़े (Aditya Waghmare) का शुरुआती करियर

आदित्य वाघमोड़े का जन्म 8 नवंबर 1989 को वडोदरा, गुजरात में हुआ था. वह शुरुआत से ही क्रिकेट की ओर आकर्षित थे और इस वजह से उन्होंने इस खेल को अपने साथ आगे लेकर जाने का निर्णय लिया था. आदित्य ने रणजी ट्रॉफी के 2010/2011 सीजन में बड़ोदा के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था और इसके बाद वह लगातार घरेलू क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं.

आदित्य वाघमोड़े का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े

आदित्य काफी अच्छे बल्लेबाज है, उन्होंने 62 फर्स्ट क्लास मैचों में 37 की एवरेज से 3731 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 22 अर्धशतक लगाई है. इसके अलावा लिस्ट ‘A’ क्रिकेट में 54 मैचों में वाघमोड़े ने 1822 रन बनाए है जहां उन्होंने 11 अर्धशतक और 2 शतक लगाई है. T20 डोमेस्टिक क्रिकेट में 39 मुकाबलों में उन्होंने कुल 1108 रन बनाए हैं और इस दौरान उनकी एक जबरदस्त सेंचुरी भी शामिल है

आदित्य वाघमोड़े (Aditya Waghmare) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

 वह मूल रूप से एक लेफ्ट हैंड बैट्समैन है और इसके अलावा वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं. आदित्य टॉप आर्डर बल्लेबाज है और एक बढ़िया ओपनर भी. वह 2010 से बड़ोदा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिला है.

‘आदित्य वाघमोड़े’ चर्चा का विषय

आदित्य एक बढ़िया ओपनर है और लंबे समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. वह लंबे समय से रणजी ट्रॉफी और सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ मैच में आदित्य ने 88 रन की जबरदस्त पारी खेली थी और बतौर ओपनर अपनी टीम को जबरदस्त शुरूआता दी थी. इसके अलावा भी उन्होंने पिछले कुछ समय में बढ़िया काम किया है. ऐसे में IPL ऑक्शन नजदीक है और उनकी फॉर्म को देखकर टीमें उनपर बोली लगा सकती है. आदित्य ज्यादा रकम नहीं प्राप्त कर पाएंगे लेकिन उन्हें IPL में खेलने का मौका जरूर मिल सकता है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago