मसूद शाहरुख खान एक ऐसा नाम से जो हर एक फैन की नजर में होगा. इन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट और TNPL में काफी ज्यादा नाम कमाया है. आइए इस खिलाड़ी के बारे में कुछ बातें जानते हैं.
मसूद शाहरुख खान (Masood Shahrukh Khan)का शुरुआती करियर
एम शाहरुख खान का जन्म 27 मई 1995 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. वह शुरुआत से ही एक बढ़िया क्रिकेटर बनना चाहते थे. इसके साथ ही उन्होंने बचपन से अपने जबरदस्त प्रदर्शन कोजारी रखा और कुछ समय बाद वह फैंस की निगाहों में आ गए. शाहरुख खान ने तमिलनाडु के लिए खेलते हुए 6 दिसंबर 2018 में अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया.
मसूद शाहरुख खान का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े
कुछ समय पहले ही एम शाहरुख ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया है और इस वजह से वह ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं. ज्यादा कॉम्पिटिशन होने के कारण टीम में वह अंदर–बाहर होते रहते हैं. दरअसल, इस खिलाड़ी ने 4 मैचों में 230 रन बनाए हैं जहां इनका एवरेज 56.36 का रहा था. लिस्ट ए क्रिकेट में 12 इनिंग्स में खान ने 286 रन बनाए हैं और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाई है. अपने द्वारा खेले गए 23 T20 मैचों में शाहरुख खान ने 19 परियों में 205 रन बनाए हैं.
मसूद शाहरुख खान (Masood Shahrukh Khan) के बारे में अन्य जानकारी
इस खिलाड़ी का नाम प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के नाम पर पड़ा है. यह खिलाड़ी एक राइट हैंड बैट्समैन है और इसके साथ ही वह मिडल ऑर्डर में तमिल के लिए बैटिंग करते हैं. उनका TNPL में हर साल बढ़िया प्रदर्शन रहा है और यहीं बड़ा कारण है कि उन्हें T20 स्पेशलिस्ट माना जाता है. वह दिनेश कार्तिक के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है. मसूद तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में लंबे समय से खेल रहे हैं. यह खिलाड़ी कुल 2 टीमों का हिस्सा रहा है. वह मदुराई सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं और इस समय वह लायका कोवाई किंग्स का हिस्सा है.
‘मसूद शाहरुख खान’ चर्चा का विषय
IPL 2020 का ऑक्शन करीब है और हर एक टीम को फॉरेन प्लेयर्स के अलावा लोकल खिलाड़ियों की भी जरूरत है. ऐसे में टीमें मसूद शाहरुख खान को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है. किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता जैसी टीमों को अच्छे भारतीय बल्लेबाजों की जरूरत है. यह टीमें शाहरुख पर बोली लगा सकती है, खास बात तो यह है कि यह खिलाड़ी चेन्नई का लोकल क्रिकेटर है. इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी इन्हें खरीद सकती है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…