CWC 2019: देश वापस लौटते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम को लेकर लिया बेहद चौकाने वाला फैसला

Bangladesh Sack Coach Steve Rhodes: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में किसी एक टीम ने लीग स्टेज़ के मैचो के अपने प्रदर्शन की तारीफ हर किसी से सुनी थी, तो वह बांग्लादेश की टीम थी, जो भले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का ना कर सकी हो लेकिन बांग्ला टीम ने अपने विरोधियों को आसानी से जीत भी नहीं हासिल करने दी थी।

बांग्लादेश के लिए किसी एक खिलाड़ी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था, तो वह ऑलराउंडर शाकिब अल हसन थे, जिन्होंने बल्ले से जहां 600 से अधिक रन बनायें तो वहीं गेंद से भी 10 से अधिक विकेट टीम के लिए निकालकर दिए, लेकिन टीम के सेमीफाइनल में ना पहुंचने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खुश नहीं है और उन्होंने टीम के मुख्य कोच स्टीव रोड्स को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

नवाजुद्दीन चौधरी जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, हमने ये फैसला लिया है, कि टीम के मुख्य कोच को उनके पद से तत्काल प्रभाव के साथ मुक्त किया जा रहा है।

बोर्ड की तरफ से यह फैसला बांग्लादेश टीम के देश वापस लौटने के बाद लिया गया क्योंकि टीम ने 9 लीग मैचो में से सिर्फ 3 में ही जीत हासिल कर सकी थी और प्वाइंट्स टेबल पर 8 वें पायदान पर खत्म किया।

टीम ने जिन 3 मैचो में जीत हासिल की थी, उसमें पहली जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में मिली थी, उसके बाद अगली जीत वेस्टइंडीज़ और तीसरी जीत अफगानिस्तान के खिलाफ टीम ने हासिल की थी।

Bangladesh Sack Coach Steve Rhodes: मुख्य कोच स्टीव रोड्स ने पिछले साल जून में बांग्लादेश टीम के साथ जुडे थे और इस दौरान बांग्लादेश ने पहली बार ऑयरलैंड में मल्टी नेशनल टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी, जो विश्वकप के शुरू होने से ठीक पहले हुआ था।

स्टीव रोड्स का कार्यकाल अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप था लेकिन टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन इस विश्वकप में किया उसके बाद रोड्स को उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटाने का फैसला लिया गया।

बीसीबी ने इसके साथ ही इस बात की भी पुष्टी कर दी कि श्रीलंका में होने वाली वनडे सीरीज़ में भी रोड्स टीम के साथ नहीं होंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बांग्लादेश के साथ इस महिने के अंत में होने वाली सीरीज़ को लेकर कार्यक्रम घोषित किया था, जिसमें सारे मैच कोलम्बो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 26, 28 और 31 जुलाई को खेले जाऐंगे।

रोड्स के अलावा टीम के कोचिंग स्टॉफ में मौजूद कोल्ट्री वॉल्श और सुनील जोशी के अनुबंध को लेकर भी अगली मीटिंग में फैसला लिया जाएगा लेकिन मैकेंज़ी और फील्डिंग कोच अभी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago