टेस्ट चैम्पियनशिप आने के बाद से अब टेस्ट क्रिकेट के प्रति भी सभी का रोमांच वापस आयेगा क्योंकि इसमें भी एक प्वाइंट्स टेबल लागू जिसमें हर टीम को सीरीज़ हार और जीत के बाद अंक मिलेंगे और इससे ही पता चलेगा कि कौन सी टीम कहां पर स्टैंड कर रही है।
टॉप 9 देश हैं, टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा | World Test Championship Teams
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियशिप 2 साल तक चलेगी और इसकी शुरूआत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच से हो जाएगी। इस टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच जून 2021 में लंदन के लार्ड्स में खेला जाएगा।
टॉप 9 देशो में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ की टीम शामिल हैं। जिम्बाब्वे के अलावा इस टूर्नामेंट में नया प्रवेश करने वाली अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीम हिस्सा नहीं है।
जो तीन टीम इस टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है, उनके खिलाफ भी टॉप 9 देशों में शामिल कुछ देश टेस्ट सीरीज़ खेलेंगे जो इस चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं होने वाले हैं।
द्विपक्षीय सीरीज़ो का अंत नहीं होगा
इस टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरू होने के बाद से द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज़ जैसे एशेज़, फ्रीडम ट्राफी, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ का अंत नहीं बल्कि ये सारी सीरीज़े इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी जिससे टेस्ट क्रिकेट में अलग रोमांच देखने को मिलेगा।
सभी टीमों के खिलाफ खेलना नहीं जरूरी
जैसा कि ये टेस्ट चैम्पियशिप 2 साल तक खेली जाएगी और इस दौरान वनडे सीरीज़ के अलावा अगले साल टी20 विश्वकप भी खेला जाएगा, वहीं विश्व भर में विभिन्न टी20 लीग भी खेली जाती है।
इन सभी चीज़ो को ध्यान में रखते सभी 9 देशो को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना जरूरी है और 2 साल का समय भी काफी कम है, क्योंकि कुछ देशों में एक समय पर ही क्रिकेट खेला जा सकता है और इस कारण हर टीम 2 साल के अंतराल में 6 टेस्ट सीरीज़ खेलेगी, जिसमें 3 वह अपने घर पर और 3 विदेशी जमीन पर।
हर मैच में जीत हासिल करने वाली टीम अंक मिलेंगे जिसके बाद अंत में प्वाइंट्स टेबल पर टॉप 2 टीमों के बीच 2021 में फाइनल मैच खेला जाएगा और फाइनल मैच ड्रा पर खत्म होने पर जो टीम अंक तालिका पर पहले स्थान पर होगी उसे विजेता माना जाएगा।
अधिक मैच खेलने वाली टीम को नहीं मिलेगा लाभ
कुछ टीम जहां एक-दूसरे के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ खेलेंगी तो वहीं कुछ 5 मैचो की और ऐसे में कुछ को 2 साल में अधिक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा जिस कारण अधिक मैच खेलने वाली टीम को लाभ ना मिले इसको लेकर भी आईसीसी ने अपनी इस टेस्ट चैंपियनशिप में पहले से ही प्वाइंट्स को लेकर साफ कर दिया है।
इस तरह से मिलेंगे अंक | World Test Championship Points System
हर सीरीज़ को लेकर आईसीसी ने 120 अंक निर्धारित किए हैं और यह अंक उस टेस्ट सीरीज़ में होने वाले मैचो को लेकर तय किए जायेंगे। जैसे अगर कोई टीम 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलती है, तो हर टेस्ट मैच के लिए 60 अंक निर्धारित होंगे, वहीं तीन मैचो की टेस्ट सीरीज़ के लिए प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए 40 अंक, वहीं ड्रा होने पर टीमों को उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिलेंगे।
यहां पर देखिए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल का आधारः
| एक टेस्ट सीरीज़ में होने वाले मैच | जीत हासिल करने पर इतने अंक मिलेंगे | मैच टाई होने पर इतने अंक | ड्रा होने पर इतने अंक | हारने पर इतने अंक मिलेंगे |
| 2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
| 3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
| 4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
| 5 | 24 | 12 | 8 | 0 |
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…