क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी एशेज़ के बारे में जानिए पूरी जानकारी

Ashes 2019: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो सबसे पुरानी लडाई के रूप में जो सीरीज़ देखी जाती है, वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 टेस्ट मैचो की एशेज़ सीरीज़ है। 1 अगस्त से इस बार इंग्लैंड में इस सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम के मैदान में खेला जाएगा और इसी दिन से आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का भी आगाज़ हो जाएगा।

इस समय एशेज़ पर ऑस्ट्रेलिया का कब्ज़ा हैं, जिन्होंने पिछली बार इसे अपने घर पर 4-0 से इंग्लैंड के खिलाफ जीता था। इस खेल का सबसे चर्चित सीरीज़ को ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 33 बार जीता है, जबकि इंग्लैंड ने 32 बार और इस बार अपनी मेजबानी में टीम से जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है।

अभी तक कुल 70 एशेज़ सीरीज़ में 346 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 144 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, तो  वहीं 108 टेस्ट मैच में इंग्लैड ने जबकि 94 टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं।

इस सीरीज़ का नाम एशेज़ पड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण 1882 में दोनों ही टीमों के बीच में ओवल के मैदान पर टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी और ब्रिटिश मीडिया ने इस हार के बाद अपने अखबारो में लिखा था, कि इंग्लैंड का क्रिकेट मर चुका है और उसे दफनाने के बाद उसकी राख को ऑस्ट्रेलिया अपने साथ वापस लेकर जा रही है।

इसके बाद जब अगले साल दोनों ही टीमों के बीच ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ खेली जानी थी, तो इंग्लैंड के कप्तान इवो बिलिघ ने सीरीज़ पर जाने से पहले कहा था, चलो अपने राख वापस लेकर आते हैं और इसके बाद मीडिया ने इस सीरीज़ को एशेज़ नाम दे दिया।

इंग्लैंड टीम का वर्तमान फार्म काफी शानदार चल रहा है और विश्व विजेता बनने के बाद टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ होगा जिस कारण वह इस ट्राफी को जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के लंबे फार्मेट में टीम का प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से उस तरह का नहीं था।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज़ में स्टीव स्मिथ, कैमरून ब्रैनक्राफ्ट और डेविड वार्नर बॉल टेम्परिंग घटना के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जिस कारण इस सीरीज़ का पहला टेस्ट बेहद रोमांचक होने वाला है और इससे टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने के तौर पर भी देखा जाता रहा है।

5 टेस्ट मैचो की इस सीरीज़ का प्रसारण भारत में ईएसपीएन नेटवर्क पर होगा औऱ सभी मैच शाम को 3 बजकर 30 मिनट पर भारतीय समयानुसार शुरू होंगे और 47 दिनों के तक यह टेस्ट सीरीज़ चलने वाली हैं।

यहां पर देखिए एशेज़ सीरीज़ का पूरा कार्यक्रम | Ashes 2019 Schedule

पहला टेस्ट – 1 अगस्त से 5 अगस्त, एजबैस्टन

दूसरा टेस्ट – 14 अगस्त से 18 अगस्त, लार्ड्स

तीसरा टेस्ट – 22 अगस्त से 26 अगस्त, हेडिंग्ले, लीड्स

चौथा टेस्ट – 4 सितम्बर से 8 सितम्बर, मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रेफर्ड

पांचवा टेस्ट – 12 सितम्बर से 16 सितम्बर, दी ओवल, लंदन

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago