वेस्टइंडीज़ दौरे पर होने वाली 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ में भी शॉ टीम का हिस्सा नहीं है, जहां पर भारतीय टीम को पहले टी20 और उसके बाद वनडे सीरीज़ भी खेलनी हैं। इस दौरे की शुरूआत 3 अगस्त से 3 मैच की टी20 सीरीज़ के साथ होगी और शॉ अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं है, लेकिन शॉ पर बीसीसीआई ने डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद 8 महिने के लिए बैन लगा दिया है, जो 15 नवम्बर 2019 तक चलेगा।
शॉ के लिए है बड़ा झटका | Prithvi Shaw Suspended for Doping
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, शॉ ने उस ड्रग को लिया है, जो प्रतिबंधित है और वह कफ सीरप में आसानी के साथ पाया भी जाता है। बीसीसीआई की एंटी डोपिंग टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान उनका टेस्ट 22 फरवरी को इंदौर में हुए मैच के दौरान किया था, जिसमें रिपोर्ट आने के बाद टरबयूटलाइन साफ तौर पाया गया है।
बीसीसीआई ने इस मामले में शॉ से सफाई मांगी थी, जिसको लेकर वह संतुष्ट भी हैं, क्योंकि इस ड्रग से प्रदर्शन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है लेकिन प्रतिबंधित होने की वजह से शॉ को बीसीसीआई के एंटी डोपिंग रूल 2.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और इस कारण उनके उपर 8 महिने का बैन की सज़ा मिली है।
पृथ्वी शॉ पर यह बैन 16 मार्च 2019 की तारीख से लागू होकर 15 नवम्बर 2019 को खत्म होगा लेकिन इस दौरान शॉ अपनी स्टेट टीम के साथ अभ्यास कर सकते हैं, जिससे वह बैन के वापसी कर सके। शॉ को पिछले साल इंग्लैंड के हुई सीरीज़ के दौरान टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वहां पर उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था, जिसके इसके बाद उन्हें विंडीज़ के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में खेलने का मौका मिल गया।
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…