रोहित के शतक और बुमराह के 4 विकेट के साथ भारतीय टीम ने विश्वकप में बना दिए ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने विश्वकप में बना दिए ये रिकॉर्ड | Bangladesh vs India Records

भारतीय टीम ने इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी है। बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में टीम ने 28 रनों से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। इस मैच में एकबार फिर से रोहित के बल्ले से शतक निकला और टीम ने 50 ओवरो के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए और इसके बाद बुमराह ने 4 विकेट हासिल करके टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की वहीं बांग्लादेश को इस मैच में मिली हार के बाद विश्वकप में उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

यहां पर देखिए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर | Bangladesh vs India Records:

  1. रोहित शर्मा ने इस विश्वकप में अपना चौथा शतक लगा दिया जिसके बाद वह एक विश्वकप में 4 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले पिछले विश्वकप में श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 4 शतक लगाए थे, यह दोनों ही खिलाड़ी किसी वनडे सीरीज़ या टूर्नामेंट में 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं।
  2. इस विश्वकप में रोहित शर्मा को तीसरी बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब मिला है, जिसके बाद उन्होंने एक विश्वकप में तीन बार प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब जीतने के मामले में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की बराबरी कर ली है। सचिन ने जहां 2003 के विश्वकप में तो वहीं युवराज़ ने 2011 के विश्वकप में यह कारनामा किया था।
  3. जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 4 विकेट हासिल किए जो सभी बोल्ड करने से उन्हें मिली। बुमराह पहले ऐसे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में इस तरह से अपने 4 विकेट हासिल किए हों, इससे पहले सिर्फ अनिल कुंबले ने 1993 के हीरो कप फाइनल मैच में 6 विकेट हासिल करते हुए 4 खिलाड़ियों को बोल्ड किया था।
  4. इस मैच में बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज़ बोल्ड ऑउट हुए जो भारत के लिए विश्वकप के किसी एक मैच में संयुक्त रूप से बोल्ड के मामले में चौथी बार हैं। इससे पहले 1983 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ फिर 1987 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ और 1996 के विश्वकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारतीय गेंदबाज़ो ने 5 खिलाड़ियों को बोल्ड किया था, वहीं वनडे मैच में आखिरी बार टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2011 में कटक में मैच के दौरान ऐसा किया था।
  5. लोकेश राहुल और रोहित शर्मा के बीच हुई पहले विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी विश्वकप में भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हैं। इससे पहले रोहित और धवन के बीच 2015 के विश्वकप में आयरलैंड के खिलाफ हुई 174 रनों की साझेदारी सबसे बड़ी थी।
  6. विश्वकप में रोहित और राहुल के बीच ये दूसरी शतकीय साझेदारी थी और यह तीसरी ऐसी जोड़ी है, जिसके नाम पर भारत की तरफ से 1 से अधिक 100 रनों की शतकीय साझेदारी हैं। इससे पहले रोहित-धवन और सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने ऐसा किया था।
  7. शाकिब अल हसन ने इस मैच में विश्वकप में 11 वीं बार अर्धशतकीय पारी खेली है, जिसके बाद वह सयुंक्त रूप से ऐसा करन वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर भारत के सचिन तेंदुलकर जिनके नाम पर 21 उसके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा 12 और रिकी पोटिंग के नाम पर 11 अर्धशतक विश्वकप में दर्ज हैं।
  8. मुस्ताफिजुर रहमान विश्वकप में बांग्लादेश की तरफ से दूसरे ऐसे गेंदबाज़ बन गए जिन्होंने मैच में 5 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले पिछले मैच में शाकिब ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
  9. मुस्ताफिजुर रहमान का वनडे में भारत के खिलाफ यह तीसरी बार एक मैच में 5 विकेट लेने का कारनाम हैं। इससे पहले मुस्ताफिजुर ने अपने पहले 2 वनडे मैच में भारत के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे। मुस्ताफिजुर भारत के खिलाफ वनडे में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज़ हैं, इससे पहले ब्रैट ली ने 4 बार तो वहीं आकिब जावेद ने 3 बार भारत के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे।
  10. यह चौथी बार है, कि मुस्ताफिजुर रहमान ने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए एक वनडे में 5 विकेट हासिल किए हों साथ ही यह अब्दुर रज्जाक के साथ संयुक्त रूप से बांग्लादेश के लिए वनडे में 5 विकेट हासिल करने के मामले में सबसे अधिक है।
  11. दिनेश कार्तिक को 15 साल के बाद विश्वकप में अपना पहला मैच खेलने को मिला वनडे में पदार्पण करने के बाद। इस विश्वकप में कार्तिक 15 वें खिलाड़ी हैं जिनको भारतीय टीम ने शामिल किया है, इससे पहले 2011 के विश्वकप में सभी 15 खिलाड़ियों को 1 मैच खेलने का मौका मिला था।
  12. 23 साल 299 दिन की उम्र में मुस्ताफिजुर रहमान विश्वकप में 6 वें और बायें हाथ के सबसे युवा गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच में 5 विकेट हासिल किए हों। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के आशीष नेहरा के नाम पर था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 के विश्वकप में 23 साल 303 दिन की उम्र में ऐसा किया था।
  13. इस विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ किसी टीम ने 5 वीं बार 300 से अधिक का स्कोर बनाया है, यह किसी भी टीम के खिलाफ एक विश्वकप में सबसे अधिक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड नामीबिया 2003 के विश्वकप में और वेस्टइंडीज़ 2007 के विश्वकप में 4-4 बार 300 से अधिक का स्कोर विरोधी टीम ने इनके खिलाफ बनाया था।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago