Categories: CricketNews

कोहली के उपर लग सकता है 1 से 2 मैच का बैन, सेमीफइनल से हो सकते हैं बाहर

कोहली के उपर लग सकता है, 1 से 2 मैच का बैन | Kohli Might get Banned Before World Cup Semifinals

आईसीसी वनडे विश्वकप में सेमीफाइनल में अब तीन टीमों ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें सबसे पहले गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने उसके बाद बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने और फिर मेजबान इंग्लैंड ने आखिरकार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में 28 रनों से जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया जिसके बाद टीम काफी खुश थी लेकिन अब कप्तान कोहली के सेमीफाइनल में खेलने को लेकर संशय की स्थिती देखी जा रही है, क्योंकि उनके उपर 1 से 2 मैचो का बैन लग सकता है।

बांग्लादेश की टीम जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तो उस दौरान 12 वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर एलबीडब्लू की अपील की गयी सौम्य सरकार के खिलाफ लेकिन मैदानी अंपायर मरे इरासमस ने इसे नकार दिया जिसके बाद कोहली ने डीआरएस लेने का फैसला लिया और रिप्ले में ये बात साफ नहीं हो सकी कि गेंद पहले बैट पर लगी थी, कि पैड पर जिस कारण तीसरे अंपायर अलीम डार ने दुविधा में थे और उन्होंने इरासमस पर फैसला छोड़ दिया।

इसके बाद सौम्य सरकार को नॉट ऑउट दिया गया और भारतीय टीम ने अपनी डीआरएस भी खो दिया जिसके बाद कोहली ने ऐसे फैसले को लेकर अपनी नाराज़गी को जाहिर किया वहीं इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी कोहली अंपायर के फैसले पर अपनी नाराज़गी को जाहिर करते हुए दिखाई दिए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कोहली के उपर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा था और उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट जो 2016 से लागू हुआ था, उसके अनुसार एक डीमेरिट प्वाइंट भी मिला था।

कोहली को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 जनवरी 2018 को हुए टेस्ट मैच के दौरान भी एक डीमेरिट अंक मिल चुका है। कोहली ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट नियम के अनुसार लेवल 1 का नियम तोड़ा है।

क्या होता है, जब आप लेवल 1 के दोषी पाए जाते हैं | Kohli Might get Banned

जब भी कोई खिलाड़ी लेवल 1 का दोषी पाया जाता है, तो उसके उपर कम से कम 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ एक या 2 डीमेरिट अंक दिए जाते हैं, इसके बाद जब किसी खिलाड़ी के 2 साल के अंदर 4 या इससे अधिक डीमेरिट अंक हो जाते हैं तो उसके उपर एक टेस्ट मैच या 2 वनडे या 2 टी20 मैच का बैन लग सकता है।

कोहली की स्थिती | Kohli Might get Banned Before Semifinals

विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के बाद कोई सज़ा तो नहीं दी गयी लेकिन यदि ऐसी ही कोई स्थिती श्रीलंका के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग स्टेज़ मैच में उत्पन्न होती हैं, तो कोहली के लिए खतरा जरूर हो सकता हैं।

जिस कारण कोहली भी काफी सतर्क रहना चाहते हैं, क्योंकि भारतीय टीम सेमीफाइनल के क्वॉलीफाई कर चुकी हैं और टीम भी किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती है और उसकी नज़र जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने की तरफ होगी।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली पर लगा जुर्माना साथ ही 1 डीमेरिट प्वाइंट भी जुड़ा जिसका असर ये हो सकता है

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago