टॉप थ्री के लिए इंग्लैंड की टीम में जेशन रॉय,रोरी बर्न्स और जो डेनली को टीम में शामिल किया गया है, ये तीनों ही खिलाडी आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में काफी संघर्ष करते हुए नज़र आये थे। ओली स्टोन को अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें एशेज़ के लिए टीम में बरकरार रखा हुआ है और यह देखना होगा कि क्या वह पहले टेस्ट मैच के लिए टीम जगह बना पाते हैं, या नहीं।
जोफ्रा आर्चर को मिली पहली बार जगह
विश्वकप 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोफ्रा आर्चर को पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में भी जगह दी गयी है। इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनाने में जोफ्रा आर्चर ने काफी बड़ी भूमिका अदा की थी और इस कारण उन्हें चयनकर्ताओ ने टेस्ट में भी मौका देने का फैसला लिया है।
वहीं आयरलैंड के खिलाफ चोट के कारण बाहर रहने वाले तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन को भी इस टीम में जगह मिली है, लेकिन वह अंतिम एकादश में तभी खेल पायेंगे जब वह पूरी तरह से खुद को फिट साबित कर देंगे। इस टीम में कुल 6 तेज़ गेंदबाज़ो को जगह मिली है, जिसमें बेन स्टोक्स टीम के लिए 7 वें विकल्प भी हैं।
यहां पर देखिए पहले एशेज़ के लिए इंग्लैंड की टीम | England’s 14-Man Squad for Ashes
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जॉस बटलर, सैम करन, जो डेनली, जेशन रॉय, बेन स्टोक्स (उपकप्तान), ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…