Categories: Cricket

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले 10 खिलाडी

Most Fifties in Cricket:-  बल्ले और गेंद के खेल क्रिकेट में सनसे महत्वपूर्ण चीज निरंतरता। निरंतरता रखने वाले खिलाड़ी लंबे समय तक अपनी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहते हैं और इतिहास में रखे जाते हैं। जो खिलाड़ी निरंतरता बनाये रखने में नाकामयाब रहते हैं वो बस थोड़े समय तक ही याद रखे जाते हैं और फिर हर किसी द्वारा भुला दिए जाते हैं। ये बात दोनों बल्लेबाज और गेंदबाज पर लागू होती हैं। एक बल्लेबाज का यह कर्तव्य होता हैं कि टीम के मुश्किल समय मे वह टिका रहे और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर करे और साथ ही अपने व्यक्तिगत स्कोर को भी अधिक से अधिक से बढ़ाये। अक्सर ऐसा कहा जाता हैं कि एक बल्लेबाज द्वारा अर्धशतक जड़ना और एक गेंदबाज द्वारा 5 विकेट लेना एक समान चीज हैं तो इसी कारण से आज हम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं।

तो ये हैं क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले 10 खिलाडी | Most Fifties in Cricket:-

#1 विराट कोहली

Most Fifties in Cricket:- विराट कोहली विश्व स्तर पर इंडिया टीम की ओर से खेलते हैं। दाएँ हाथ का ये बल्लेबाज़ इंडिया की क्रिकेट टीम में नंबर 3 पर खेलते हैं जिन्हें शायद किसी परिचय की जरूरत हैं नहीं। अगर ये कहा जाए कि वर्तमान में विराट कोहली से बेहतर को बल्लेबाज नहीं हैं तो शायद गलत नहीं होगा। विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ कहा जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि अगर अपने विराट कोहली को आउट कर दिया तो आधा मैच तो आप ऐसे ही जीत गए क्योंकि टीम इंडिया विराट कोहली की बल्लेबाजी पर काफी ज्यादा निर्भर करती हैं। अगर इंडिया टीम के ओपनर नहीं चलते हैं तो ये जिम्मेदारी पूरी तरह से विराट कोहली की होती हैं कि वो टीम इंडिया को संभाले और एक बड़े स्कोर की ओर टीम को अग्रसर करे।

image source

इस कारण से विपक्षी टीम का पूरा ध्यान इस चीज़ पर होता हैं कि वे किसी भी तरीके से शुरुआती समय में ही विराट कोहली को आउट कर दे क्योंकि उन्हें पता हैं कि अगर एक बार विराट कोहली जम गए तो वे किसी भी गेंदबाज़ी क्रम की हालत खराब कर सकते हैं। इन साइड आउट, कवर ड्राइव जैसे शॉट्स विराट कोहली की पहचान हैं और उनके द्वारा लगाए ये शॉट्स काफी कमाल लगते हैं। शुरू में शार्ट गेंद से विराट कोहली को काफी दिक्कत होती थीं पर अब उस पर भी उन्होंने अच्छी पकड़ बना ली हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं कि विराट के प्रदर्शन में हमें निरंतरता देखने को मिलती हैं अगर हम ठीक से याद करने की कोशिश करेंगे कि अंतिम बार कोहली कब फेल हुए तो शायद हमें यह याद नही आएगा। अपने अभी तक के 11 साल के क्रिकेट कैरियर की 219 में पारियों में विराट कोहली 49 अर्धशतक जड़ चुके हैं और अभी वह जिस तरीके के फार्म में हैं उसे देखकर लगता हैं कि जल्द ही कोहली सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।

#2 सनथ जयसूर्या

Most Fifties in Cricket:- विश्व स्तर पर सनथ जयसूर्या श्रीलंका की टीम से खेलें। बाएँ हाथ के सनथ जयसूर्या अपने समय श्रीलंका टीम के लिए ओपनिंग किया करते थे और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए काफी प्रसिद्ध थे। बड़ेबड़े शॉट्स खेलना पसंद करने वाले सनथ जयसूर्या ने अपनी धुँआधार बल्लेबाजी से कई बार श्रीलंका को मजबूत शुरुआत प्रदान की और श्रीलंका टीम के अलावा कई सारी मैच जिताऊ परियां भी खेली।

image source

श्रीलंका के लिए कई बार उन्होंने बल्ले के साथसाथ गेंद से भी योगदान दिया और टीम को जितवाया। श्रीलंका के लिए सनथ जयसूर्या 1989-2011 यानी कि करीब 22 सालों तक खेले और अपने 22 साल की इस कैरियर की 433 पारियों में उन्होंने 68 अर्धशतक जड़े।

#3 सौरभ गांगुली

Most Fifties in Cricket:- विश्व स्तर पर सौरव गांगुली भारत की टीम से खेले। दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली भारतीय टीम के लिए ओपनिंग किया करते थे। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और ग़ुस्सेल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी किया और भारतीय क्रिकेट टीम को एक नये आयाम तक पहुँचाने में मदद की। अमूमन भारतीय क्रिकेट टीम विदेशी पिचों पर जीत नहीं पाती थी पर सबसे पहले विदेशी जमीं पर जीत की आदत सौरव गांगुली ने ही डलवाई।

image source

2003 के वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली के नेतृत्व में ही भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंची हालाँकि वहाँ उन्हें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने करारी शिकस्त दी। यह उनकी कला का ही नतीजा था कि सौरव गांगुली को ऑफ साइड के भगवान की उपाधि मिली। अपने करीब 15 साल के क्रिकेट कैरियर की 300 पारियों में सौरव गांगुली ने 72 अर्धशतक जड़े।

#4 माहेला जयवर्द्धने

Most Fifties in Cricket:- विश्व स्तर पर माहेला जयवर्द्धने श्रीलंका की ओर से खेले। मिडिल आर्डर का यह कमाल का बल्लेबाज श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता हैं। मिडिल आर्डर में रहते हुए माहेला जयवर्द्धने ने श्रीलंका के लिए कई सारी बहुमूल्य पारियां खेली हैं। वैसे तो माहेला जयवर्द्धने हर किस्म की गेंदबाजी को खदेड़ा करते थे पर स्पिन गेंदबाजी को खेलने में उन्हें अलग महारत हासिल थी।

image source

2003 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका को फाइनल तक पहुँचाने में माहेला जयवर्द्धने का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान था।  टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 374 हैं जो किसी भी बाएँ हाथ कर खिलाड़ी द्वारा टेस्ट क्रिकेट में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर हैं। अपने 17 साल के क्रिकेट कैरियर की 418 पारियों में माहेला जयवर्द्धने ने 77 अर्धशतक बनाये।

#5 रिकी पोंटिंग

 विश्व स्तर पर रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की ओर से खेले। बाएँ हाथ के रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं साथ इनकी गिनती सबसे महान कप्तानों की सूची में की जाती हैं क्योंकि इनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया दो बार वर्ल्ड कप जीतकर विश्व विजेता बना। अपनी कमाल की क्रिकेट योग्यता के कारण से ही रिकी पोंटिंगक्रिकेटर ऑफ दी डिकेड 2000″ से नवाजे गए। अपने 17 साल के क्रिकेट कैरियर की 365 पारियों में रिकी पोंटिंग ने 82 अर्धशतक लगाए।

image source

#6 इंजमामउलहक़

विश्व स्तर पर इंजमामउलहक़ पाकिस्तान की ओर से खेले। अपने दौर के इंजमामउलहक़ महान खिलाड़ी माने जाते थे जिनके नाम कई सारी रिकार्डस हैं। इंजमामउलहक़ पकिसफ़न के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 से ज्यादा रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाये और टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने की सूची में इंजमामउलहक़ नंबर 3 पर हैं।

image source

जितनी अच्छी तरह से उन्होंने पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी की, उतनी ही अच्छी तरह से उन्होंने पाकिस्तानी टीम की कप्तानी भी की। अपने 16 साल के क्रिकेट कैरियर की 350 पारियों में इंजमामउलहक़ ने 83 अर्द्धशतक लगाए।

#7 राहुल द्रविड़

विश्व स्तर पर राहुल द्रविड़ भारत की ओर से खेले। अपने शांत व्यवहार के कारण प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ कोदीवारकी उपाधि प्राप्त थी क्योंकि जब भी भारतीय क्रिकेट टीम पर संकट आता था तो राहुल द्रविड़ दीवार की पिच पर डटे रहते थे और अपनी विकेट आसानी से गंवाते नहीं थे। अपने क्रिकेट कैरियर के दौरान ऐसे कई सारे मौके आये जब राहुल द्रविड़ ने अपने धैर्य का परिचय दिया।

image source

जहाँ एक ओर राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में अपना धैर्य दिखाते थे तो वहीं T-20 में तेज तर्रार गति से रन भी किया करते थे। अपने करीब 15 साल के क्रिकेट कैरियर की 318 परियों में राहुल द्रविड़ ने 83 अर्धशतक लगाये।

#8 जैक्स कालिस

विश्व स्तर पर जैक्स कालिस साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम से खेले। जैक्स कालिस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलरॉड्र्स में गिने जाते हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के लिए बहुत कुछ किया हैं। 2016 तक, टेस्ट और एकदिवसीय दोनो क्रिकेट के प्रारूपों में जैक्स कालिस इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 10,000 रन भी बनाये और 250 विकेट भी लिए साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 131 कैच भी लपके। 2005 में उन्हेंआईसीसी प्लेयर ऑफ दी ईयरऔरआईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ दी ईयरसे नवाजे गए। अपने 18 साल के क्रिकेट कैरियर के दौरान, 314 पारियों में उन्होंने 86 अर्द्धशतक जड़े।

image source

#9 कुमार  संगकारा

विश्व स्तर पर कुमार संगकारा श्रीलंका की ओर से खेले। आधुनिक क्रिकेट के दौर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में कुमार संगकारा का नाम भी आता हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 14234 रन बनाकर कुमार संगकारा अभी भी नम्बर 2 पर विराजमान हैं। अपनी टीम के खिलाड़ी माहेला जयवर्द्धने के साथ उन्होंने कई सारी बड़ीबड़ी यादगार साझेदारियां की। बल्लेबाजी के साथसाथ विकेटकीपिंग में भी कुमार संगकारा ने अविश्वसनीय काम किया हैं। अपने 15 साल के क्रिकेट कैरियर के दौरान, 380 पारियों में 93 अर्धशतक जड़े।

image source

#10 सचिन तेंदुलकर

 विश्व स्तर पर सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर खेले जिन्हें शायद किसी परिचय की आवश्यकता नहीं हैं। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं। यह उनके हुनर का ही कमाल हैं कि आज सचिन तेंदुलकर हर क्रिकेटर के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं हैं जो सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा हो। ऐसा कहा जाता हैं कि उस दौर में सचिन तेंदुलकर के सामने कोई भी गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरता था। उस दौर में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ली जोड़ी काफी खतरनाक मानी जाती हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास हैं साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। 23 साल के क्रिकेट कैरियर के दौरान, 452 पारियों में 96 अर्धशतक जड़े।

image source

Also Check:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago