TKR vs SKN Dream11 Prediction, Playing 11 and Live Score: Match 1, CPL 2019
कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीज़न का पहला मैच गत विजेता ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स और सेट किट्स के बीच में खेला जाएगा। सीपीएल के इतिहास में नाइट राइडर्स की टीम सबसे सफल रही है और उन्होंने 6 सीज़नों में 3 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। साल 2015 में पहली बार विजेता बनने के बाद दूसरी बार 2017 और फिर पिछले सीज़न में ट्रॉफी को अपने नाम नाइट राइडर्स की टीम ने किया था।

इस सीज़न टीम के साथ पहली बार कायरन पोलार्ड भी जुडेंगे जो ड्वेन ब्रावो की जगह पर टीम के नए कप्तान होंगे। वहीं डॉरेन ब्रावो इस सीज़न के शुरूआती मैचो में चोट के कारण कुछ समय तक बाहर रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ सेट किट्स टीम की कप्तानी का जिम्मा कार्लोस ब्राथवेट कर रहे हैं।

मैच डिटेल्स | TKR vs SKN Match Details
7 वें सीज़न का पहला मैच ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स बनाम सेट किट्स के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्विंस पार्क ओवल में शाम को 7 बज़े खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार 5 सितम्बर की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 पर किया जाएगा जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर किया जाएगा।

वेदर कंडीशन | TKR vs SKN Weather Conditions
सीपीएल 2019 के पहले मैच में बारिश का खलल पड़ते हुए नहीं देखा जा रहा है, बुधवार के दिन के समय जरूर थोड़ा बारिश हो सकती है, लेकिन शाम के समय तक मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा, जिससे मैच को समय पर शुरू कराया जा सकता है।

पिच रिपोर्ट | TKR vs SKN Pitch Report
अभी तक हमने सीपीएल के जितने भी मैच देखे हैं, उसमें अधिकतर में बड़े स्कोर बने हैं और पोर्ट ऑफ स्पेन की पिच भी बल्लेबाज़ी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। पिछले सीज़न इस मैदान पर 5 मैच खेले गए थे, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम लगभग 170 के औसत से रन बनाये थे। बाउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाज़ बड़े शॉट खेलने से बिल्कुल भी घबराते हुए नहीं दिखते हैं। लेकिन दूसरी पारी में पिच का बर्ताव थोड़ा धीमा हो जाता है, जिस कारण शॉट को टाइम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और इसी कारण पिछले सीज़न के 5 में से 4 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीते थे।

औसत पहली का स्कोर – 194 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछले 5 मैचो का रिकॉर्ड – जीत 1, हार 4

संभावित प्लेइंग इलेवन | TKR vs SKN Probable Playing 11

ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders):
सुनील नारायण, लिंडल सिमंस, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड (कप्तान), जेम्स नीशम, शेकुगा प्रसन्ना, जीवोन सर्लीस, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, मुहम्मद हस्नेन, अली खान।
बेंच – ड्वेन ब्रावो, टिओन वेबस्टर, कॉलिन मुनरो, डॉरेन ब्रावो, अमीर जंगो, मार्क डेयल, अकील हुसैन।

सेट किट्स (St Kitts and Nevis Patriots):
एविन लुइस, मुहम्मद हफीज, डीवोन थॉमस (विकेटकीपर), एरोन जोंस, जेशन मुहम्मद, फैबियन एलन, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), रियाद एमरिट, शैल्डन कोट्रेल, अलजारी जोसेफ, उस्मा मीर।
बेंच – कजोर्न ऑटेली, लाउरी इवनास, शैमराह ब्रुक्स, जेरमिहा लुईस, डोमिनिक डार्कस, कीरोन कॉटी, अकीम जॉर्डन।

टॉप पिक्स | TKR vs SKN Top Picks
जेम्स नीशम– नीशम ने पिछले 2 से 3 महिनों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, विश्वकप 2019 में भी नीशम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।

कायरन पोलार्ड– पोलार्ड ने इस साल अभी तक टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें कनाडा ग्लोबल टी20 के अलावा भारत के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ में भी पोलार्ड ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था।

मोहम्मद हफीज़– हफीज के पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है और वह विश्व भर में होने वाली कई टी20 लीग्स में खेलते हुए दिख सकते हैं, जिस कारण वह अपनी टीम के लिए एक तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | TKR vs SKN Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • दिनेश रामदीन

बल्लेबाज़

  • एविन लुईस (उपकप्तान)
  • कायरन पोलार्ड
  • जेशन मोहम्मद

ऑलराउंडर्स

  • सुनील नारायण (कप्तान)
  • जेम्स नीशम
  • शेकुगा प्रसन्ना
  • कार्लोस ब्रैथवेट

गेंदबाज़

  • रियाद एमरिट
  • शैल्डन कोट्रेल
  • अली खान
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago