ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का साल 2020 में रहेगा यह पूरा शेड्यूल

साल 2020 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप की मेजबानी करने का जिम्मा इस बार ऑस्ट्रेलिया को सौंपा गया है, जो उनके इतिहास में पहली बार होगा जब वह टी20 विश्वकप को आयोजित करने वाले होंगे। ऑस्ट्रेलियन टीम की नजर अपने पहले टी20 खिताब जीतने पर होगी जिसको लेकर वह इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे लेकिन उन्हें दूसरी टीमों से भी उसी कड़ी टक्कर का सामना करना होगा।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ साल 2020 की शुरुआत में सीरीज़ का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम भारत के दौरे पर 3 मैचो की वनडे सीरीज़ खेलने के लिए आयेगी जिसके बाद वह फरवरी के महिने में साउथ अफ्रीका का दौरा करने के बाद घर पर न्यूज़ीलैंड के साथ लिमिटेड़ ओवर्स की सीरीज़ खेलेगी, जिसके बाद टीम के खिलाड़ी आईपीएल का 13 वां सीज़न खेलने में व्यस्त हो जायेंगे।

टी20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम को बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड का दौरा करना है, इसके अलावा उसे घर पर वेस्टइंडीज़ और भारत के खिलाफ भी सीरीज़ खेलना है। वहीं टी20 विश्वकप के बाद टीम को अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक टेस्ट मैच अपने देश में खेलना हैं, वहीं साल के अंत में भारत के खिलाफ 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़।

यहां पर देखिए ऑस्ट्रेलियन टीम का साल 2020 का पूरा कार्यक्रम

न्यूज़ीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2019-20

3 जनवरी से 7 जनवरी तक तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा

ऑस्ट्रेलिया टीम का भारत दौरा, 2020

14 जनवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच, मुम्बई

17 जनवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे मैच, राजकोट

19 जनवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे मैच, बैंगलुरु

ऑस्ट्रेलिया टीम का साउथ अफ्रीका दौरा, 2020

21 फरवरी – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 मैच, जोहान्सबर्ग

23 फरवरी – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 मैच, पोर्ट एलिजाबेथ

26 फरवरी – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच, केपटाउन

29 फरवरी – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच, पार्ल

4 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे मैच, ब्लोंमफोंटेन

7 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया – तीसरा वनडे मैच, पोचेफेस्टर्म

न्यूज़ीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा – 2020

13 मार्च – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, पहला वनडे मैच, सिडनी

15 मार्च – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, दूसरा वनडे मैच, सिडनी

20 मार्च – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, तीसरा वनडे मैच, होबार्ट

ऑस्ट्रेलिया का न्यूज़ीलैंड दौरा, 2020

24 मार्च – न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 मैच, डबलिन

27 मार्च – न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 मैच, ऑकलैंड

29 मार्च – न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच, क्राइस्चर्च

ऑस्ट्रेलिया का स्कॉटलैंड दौरा, 2020

29 जून – स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, एकमात्र टी20 मैच, एडिनबर्ग

ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड दौरा, 2020

3 जुलाई – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 मैच, चेस्टर ली स्ट्रीट

5 जुलाई – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20 मैच, मैनचेस्टर

7 जुलाई – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच, लीड्स

11 जुलाई – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच, लंदन

14 जुलाई – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे मैच, साउथैम्पटन

16 जुलाई – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे मैच, ब्रिस्टल

ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा, 2020

इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना है, जहां पर टीम को 2 टेस्ट और 3 टी20 मैचो की सीरीज़ खेलनी हैं। इस दौरे में होने वाले मैचो को लेकर अभी जगह और तारिखों का ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है, लेकिन जुलाई से अक्टूबर के बीच में कभी भी हो सकती है।

वेस्टइंडीज़ का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2020

आईसीसी टी20 विश्वकप की तैयारियों को देखते हुए विंडीज़ टीम अक्टूबर के महिने में ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलने की योजना बना रही है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2020

विंडीज़ टीम की ही तरह भारतीय टीम भी टी20 विश्वकप में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़े इवेंट से पहले 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेल सकती है।

आईसीसी टी20 विश्वकप 2020

24 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 13 वां मैच, सिडनी

28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज़, 21 वां मैच, पर्थ

31 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर (टीबीसी), 27 वां मैच, ब्रिस्बेन

3 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर (टीबीसी), 33 वां मैच, एडिलेड

6 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, 38 वां मैच, मेलबर्न

अफगानिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2020

पहली बार क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान की टीम एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज़ खेलने के लिए नवंबर के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2020

भारतीय टीम को साल के आखिरी में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ खेलनी हैं, जो साल 2021 तक चलेगी, वहीं इस दौरे पर 3 मैच की वनडे सीरीज़ भी खेली जायेगी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago