पाकिस्तान क्रिकेट टीम का साल 2020 में रहेगा यह पूरा शेड्यूल

साल 2017 में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्राफी को जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है, जिसके बाद टीम की नजर अब साल 2020 में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। बाबर आजम और अजहर अली की कप्तानी में टीम को भरोसा है, कि वह टेस्ट और लिमिटेड ओवर्स फार्मेट में अच्छा करेगी वहीं कोच मिस्बाह उल हक भी पूरी मेहनत करने की कोशिश कर रहे हैंं।

पाकिस्तान को साल 2020 की शुरुआत में अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने हैं, जिसमें टीम जनवरी में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ खेलने के बाद अगली अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ जुलाई के महिने में खेलेगी, जिसमें वह नीदरलैंड्स और आयरलैंड का दौरा करेगी, जिसके बाद टीम इंग्लैंड के दौरे पर भी जायेगी।

इस साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एशिया कप का भी आयोजन करना है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह पाकिस्तान में खेला जाएगा या फिर किसी और स्थान पर। इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप में हिस्सा लेना है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी साल 2020 के आखिर में होने वाली सीरीज़ो को लेकर ऐलान नहीं किया है।

यहां पर देखिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का साल 2020 का पूरा कार्यक्रम

बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा, 2020

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को जनवरी 2020 में पाकिस्तान का दौरा करना है, जिसमें उसे 3 मैच की टी20 सीरीज़ के साथ 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ भी खेलनी हैं। अभी इस दौरे के लिए पीसीबी ने तारिखों और जगह का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि उन्हें भरोसा है, कि सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जायेंगे।

पाकिस्तान का नीदरलैंड्स दौरा, 2020

4 जुलाई – नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 मैच, एम्सटेलवीन

7 जुलाई – नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान, दूसरा टी20 मैच, एम्सटेलवीन

9 जुलाई – नीदरलैंड्स बनाम पाकिस्तान, तीसरा टी20 मैच, एम्सटेलवीन

पाकिस्तान का आयरलैंंड दौरा, 2020

12 जुलाई – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 मैच, डबलिन

14 जुलाई – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरा टी20 मैच, डबलिन

पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा, 2020

30 जुलाई से 3 अगस्त – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पहला टेस्ट मैच, लार्ड्स

7 अगस्त से 11 अगस्त – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट मैच, मैनचेस्टर

20 अगस्त से 24 अगस्त – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, तीसरा टेस्ट मैच, नॉटिंघम

29 अगस्त – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पहला टी20 मैच, लीड्स

31 अगस्त – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरा टी20 मैच, कार्डिफ

2 सितम्बर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, तीसरा टी20 मैच, साउथैम्पटन

आईसीसी टी20 विश्वकप 2020

24 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 13 वां मैच, सिडनी

29 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम टीबीसी, 22 वां मैच, सिडनी

31 अक्टूबर – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान, 26 वां मैच, ब्रिस्बेन

3 नवंबर – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज़, 32 वां मैच, एडिलेड

6 नवंबर – पाकिस्तान बनाम टीबीसी, 13 वां मैच, मेलबर्न

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago