Categories: CricketNews

पाकिस्तान सुपर लीग का 5 वां सीज़न 20 फरवरी से होगा शुरु जिसमें सारे मैच पाकिस्तान में ही खेले जायेंगे

पाकिस्तान सुपर लीग का 5 वां सीजन 20 फरवरी से खेला जाएगा जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूरे सीज़न का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 20 फरवरी को जहां पहला मैच होगा तो वहीं 22 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस 5 वें सीज़न में कुल 34 मैच खेले जायेंगे और इस बार पीएसएल के इतिहास में सभी मैच पाकिस्तान के मैदान में ही होंगे।

कराची, लाहौर, रावलपिंडी और मुल्तान के स्टेडियम में 5 वें सीज़न के मैच खेले जायेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा की पीएसल में हिस्सा लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों में से कितने वहां पर खेलने के लिए अपनी मंजूरी देते हैं। श्रीलंका की सीरीज़ को देखते हुए पाकिस्तान को उम्मीद है, कि विदेशी खिलाड़ी पीएसल में हिस्सा लेने से मना नहीं करेंगे। वहीं शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो गत विजेता क्वेटा ग्लेडियेटर्स सीज़न का पहला मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी।

कराची और लाहौर में खेले जायेंगे प्लेऑफ

5 वें सीज़न में 30 लीग मैच खत्म होने के बाद कराची के स्टेडियम में पहला क्वालीफायर 17 मार्च को खेला जाएगा जिसके बाद अगले सभी मैच लाहौर के स्टेडियम में होंगे। वहीं फाइनल मैच 22 मार्च को होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने इस बात की खुशी व्यक्त की पीएसल का पूरा सीज़न देश में ही खेला जाएगा।

एहसान मनी ने अपनी तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी के बाद हम पीएसल का भी पूरा सीज़न देश में ही कराकर एक अलग इतिहास रचने जा रहे हैं। मुझे इसमें कभी संदेह नहीं था, कि पाकिस्तान की यह लीग देश में नहीं हो सकती है। हमने पिछले साल के आखिर में ही अपने फैंस से कह दिया था, कि हम पीएसल का पूरा सीज़न इस बार पाकिस्तान में ही करवायेंगे और हमने शेड्यूल करके इस बात को साबित भी कर दिया है।

वहीं मैचों को लेकर बात करे तो पाकिस्तान सुपर लीग के 9 मैचो कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे, जबकि 14 मैच लाहौर, वहीं मुल्तान और रावलपिंडी में 3 और 8 मैच इन 34 मैचो में से खेले जायेंगे।

यहां पर देखिए पाकिस्तान सुपर लीग के 5 वें सीज़न का पूरा कार्यक्रम

दिन तारीख़ मैच समय (भारतीय समयानुसार)
गुरुवार 20 फरवरी क्वेटा ग्लेडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड्स शाम 7.30 बजे से
शुक्रवार 21 फरवरी कराची किंग्स बनाम पेशावर जालिमी दोपहर 2.30 बजे से
लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स शाम 7.30 बजे से
शनिवार 22 फरवरी क्वेटा ग्लेडियेटर्स बनाम पेशावर जालिमी दोपहर 2.30 बजे से
इस्लामाबाद यूनाइटेड्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स शाम 7.30 बजे से
रविवार 23 फरवरी कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स दोपहर 2:30 PM से
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड्स शाम 7.30 बजे से
बुधवार 26 फरवरी मुल्तान सुल्तान्स बनाम पेशावर जालिमी शाम 7.30 बजे से
गुरुवार 27 फरवरी इस्लामाबाद यूनाइटेड्स बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स शाम 7.30 बजे से
शुक्रवार 28 फरवरी मुल्तान सुल्तान्स बनाम कराची किंग्स दोपहर 2.30 बजे से
पेशावर जालिमी बनाम लाहौर कलंदर्स शाम 7.30 बजे से
शनिवार 29 फरवरी मुल्तान सुल्तान्स बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स दोपहर 2.30 बजे से
इस्लामाबाद यूनाइटेड्स बनाम पेशावर जालिमी शाम 7.30 बजे से
रविवार 1 मार्च इस्लामाबाद यूनाइटेड्स बनाम कराची किंग्स शाम 7.30 बजे से
सोमवार 2 मार्च पेशावर जालिमी बनाम कराची किंग्स शाम 7.30 बजे से
मंगलवार 3 मार्च क्वेटा ग्लेडियेटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स शाम 7.30 बजे से
बुधवार 4 मार्च इस्लामाबाद यूनाइटेड्स बनाम लाहौर कलंदर्स शाम 7.30 बजे से
गुरुवार 5 मार्च पेशावर जालिमीी बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स शाम 7.30 बजे से
शुक्रवार 6 मार्च कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स शाम 7.30 बजे से
शनिवार 7 मार्च पेशावर जालिमी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड्स दोपहर 2.30 बजे से
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडियेटर्स शाम 7.30 बजे से
रविवार 8 मार्च मुल्तान सुल्तान्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड्स दोपहर 2.30 बजे से
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स शाम 7.30 बजे से
मंगलवार 10 मार्च लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जालिमी शाम 7.30 बजे से
बुधवार 11 मार्च क्वेटा ग्लेडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स शाम 7.30 बजे से
गुरुवार 12 मार्च कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स शाम 7.30 बजे से
शुक्रवार 13 मार्च पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान्स शाम 7.30 बजे से
शनिवार 14 मार्च कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड्स शाम 7.30 बजे से
रविवार 15 मार्च मुल्तान सुल्तान्स बनाम लाहौर कलंदर्स दोपहर 2.30 बजे से
क्वेटा ग्लेडियेटर्स बनाम कराची किंग्स शाम 7.30 बजे से
मंगलवार 17 मार्च क्वालीफायर 1 शाम 7.30 बजे से
बुधवार 18 मार्च एलीमिनेटर मैच शाम 7.30 बजे से
शुक्रवार 20 मार्च क्वालीफायर 2 शाम 7.30 बजे से
रविवार 22 मार्च फाइनल शाम 7.30 बजे से
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago