Categories: CricketNews

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जनवरी 2020 में होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए टीम का किया ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत केे खिलाफ जनवरी 2020 में होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज़ के लिए 14 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है। 3 वनडे मैच मुम्बई, राजकोट और बैंगलुरु में खेले जायेंगी। ऑस्ट्रेलिया टीम ने साल 2019 में हुये आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद से एक भी 50 ओवरो का मैच नहीं खेला लेकिन इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 5 टी20 मैचो में जरुर जीत दर्ज की है और टीम अपने इसी फार्म को वनडे में भी एरोन फिंच की कप्तानी में जारी रखना चाहेगी।

भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्नश लाबुशाने को शामिल किया है। लाबुशाने का घरेलू क्रिकेट में 37.83 का औसत हैं। क्वीसलैंड के लिए लिमिटेड ओवर्स में लाबुशाने ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें लिमिटेड ओवरो में भी जगह मिली हैं। 25 साल के लाबुशाने के लिए साल 2019 काफी शानदार बीता है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 68.13 के शानदार औसत से उन्होंने इस साल अभी तक सबसे अधिक 1022 रन बना चुके हैं।

लाबुशाने लिमिटेड ओवर्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं

ट्रेवर हांस जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रमुख चयनकर्ता हैं, उन्होंने इस दौरे के लिए टीम का ऐलान करने के बाद कहा कि, टेस्ट क्रिकेट की टीम की ही तरह हम व्हाइट बॉल के लिए भी वही तरीका अपनाना चाहते हैं और जिस तरीके से श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज़ में हम एक भी मैच नहीं हारे वैसे ही वनडे में भी जारी रखना चाहते हैं।

उपरी क्रम के बल्लेबाज़ो ने टी20 सीरीज़ में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भी उसे ही जारी रखना चाहते हैं। साथ ही हमें यह भी विश्वास है, कि मार्नश लाबुशाने अब व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं और उनके आने से टीम के मध्यक्रम को काफी मजबूती मिलेगी।

सीन एबॉट और केन रिचर्ड्सन जो कुछ समय पहले हुई टी20 सीरीज़ में टीम का हिस्सा नहीं थे, उन्हें भी भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए शामिल किया गया है, इसके अलावा मिचल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और पैट कमिंस भी तेज गेंदबाज़ के तौर पर टीम में होंगे वहीं स्पिन का जिम्मा एशटन एगर और एडम जंपा पर रहने वाला हैं।

जस्टिन लैंगर जो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं, वह इस छोटे से दौरे केे लिए टीम के साथ नहीं होंगे, जिस कारण उनके सहयोगी एंड्रयू मैकडोनाल्ड उस भूमिका को निभाते हुए नजर आयेंगे। इस सीरीज़ की शुरुआत 14 जनवरी से होगी जिसके बाद दूसरा मैच 17 जनवरी और तीसरा मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा।

यहां पर देखिए भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम

एरोन फिंच, डी आर्शी शॉर्ट, एशटन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जॉश हेजलवुड, मार्नश लाबुशाने, केन रिचर्ड्सन, स्टीवन स्मिथ, मिचल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जंपा।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago