इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइज़ी तीसरी सबसे सफल टीम में से एक हैं, फिर चाहे बात फील्ड के अंदर खेल को लेकर हो या फिर फील्ड के बाहर। इस टीम का मालिकाना हम बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री जूही चावला के पास है और टीम ने साल 2012 और 2014 के सीजन में आईपीएल ट्राफी पर कब्जा किया था और दोनों ही बार टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2011 के ऑक्शन में गौतम गंभीर को काफी मंहगे में खरीदा था, लेकिन उनकी टीम के लिए यह फैसला किस्मत बदलने वाला साबित हुआ क्योंकि गंभीर की कप्तानी में टीम ने 2 बार ट्राफी को उठाया इसके बाद साल 2018 के सीज़न से पहले केकेआर ने गंभीर से अपना नाता तोड़ते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को टीम का नया कप्तान बनाया जो उस सीज़न टीम को प्लेऑफ तक ही लेकर जा सके।
गंभीर ने की शुभमन गिल को कप्तान बनाने की वकालत
केकेआर टीम के लिए साल 2019 का आईपीएल सीज़न उम्मीद के मुताबिक नहीं बीता और टीम ने प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर रहते हुए खत्म किया वहीं पूरे सीज़न में कार्तिक की कप्तानी को लेकर भी काफी आलोचना देखने को मिली। जिस कारण फैंस ने साल 2020 के सीज़न के लिए कप्तानी में बदलाव करने की सलाह दी और अब टीम के ही पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने भी इसी मामले को लेकर कहा कि टीम को नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए।
पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने आने वाले सीज़न के लिए शुभमन गिल को नया कप्तान बनाने की सलाह भी दे डाली, जिसको लेकर गंभीर ने कहा कि, मेरे हिसाब से कोलकाता की टीम में कप्तानी को लेकर अधिक विकल्प मौजूद नहीं है, मैं शुभमन गिल की तरफ जाउंगा क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी हैं।
दिनेश कार्तिक ने पिछले 2 सीज़न में कप्तान रहते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, जैसी हमें उम्मीद थी। आपको शुभमन गिल के साथ जाना चाहिए क्योंकि वह एक युवा चेहरा भी जिससे टीम को नयी सोच भी मिलेगी और इससे परिणाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
कार्तिक को उस समय टीम का कप्तान बनाया गया जब गंभीर के जाने के बाद सभी को उम्मीद थी कि उनके कार्यकाल में उपकप्तानी की भूमिका निभाने वाले रॉबिन उथप्पा को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन मैनेजमैंट ने सभी को गलत साबित कर दिया इसके बाद आईपीएल 2020 के सीज़न के लिए भी केकेआर ने कार्तिक को रिटेन करके यह साफ कर दिया है, वह उनके साथ जाने वाले हैं, जिसके पीछे कार्तिक का घरेलू टूर्नामेंट में तमिलनाडु की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना भी है।
शुभमन गिल को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में 1.8 करोड़ में खरीदा था, जिसके बाद से वह टीम के लिए अभी तक 27 मैच खेल चुके हैं और 33.26 के औसत के साथ 499 रन बना चुके हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 के सीज़न के लिए अपने कोचिंग स्टॉफ में बदलाव करते हुए ब्रैंडन मैक्कुलम, कायल मिल्स और डेविड हसी को लेकर आये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…