Australia vs Afghanistan Match Preview: तेज़ी से विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा अफगानिस्तान अपने दूसरे विश्व कप में खेलने के लिए कमर कस चुका है। 2019 वर्ल्ड कप में इसका पहला ही मुकाबला टूर्नामेंट की बेहद मज़बूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 01 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगा। यह अफगानिस्तान के लिए बेहद ही बड़ा मौका होगा। क्यों कि टूर्नामेंट में इस साल शीर्ष की 10 टिमें ही भाग ले रही हैं। अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में क्वालीफायर टूर्नामेंट के ज़रिए जगह बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए है आसान चुनौती
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमों पर नज़र डालें तो यह अंतर ज़मीन आसमान का नज़र आता है। ऑस्ट्रेलिया जहां विश्व की शीर्ष टीमों में गिनी जा रही है, तथा इस वर्तमान विश्व चैंपियन टीम को एक बार फिर से मज़बूत दावेदार माना जा रहा है, वहीं अफगानिस्तान के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सफर बिल्कुल शुरुआती दौर में हैं। दोनो टीम इससे पहले 2 बार भिड़ी हैं। दोनो ही मैच काफी बड़े अंतर से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ये खिलाड़ी रहेंगे महत्वपूर्ण
गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी, दोनो ही विभाग में ऑस्ट्रेलिया से अफगानिस्तान का कोई मुकाबला नही है। ऑस्ट्रेलिया के पास एक से बढ़ कर एक दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज़ मौजूद है, जो कि किसी भी टीम की बख्खियाँ उधेड़ सकते हैं।
वॉर्मअप मैच से चोट के कारण बाहर रहने वाले धाकड़ ओपनर डेविड वार्नर को ले कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में एक अच्छी खबर यह है, की वार्नर फिट है, तथा अफगानिस्तान के खिलाफ वह मुकाबले के लिए उतर सकते हैं। वार्नर की बात करें तो, 2015 विश्व कप के एक मुकाबले में इन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ही 133 गेंद में ही 178 रन की मैराथन पारी खेलते हुए रनों के पहाड़ खड़ा कर दिया था। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने थे।
चोट से उबर कर वापसी कर रहे वार्नर से फिर टीम को ऐसी ही उम्मीदें होंगी। आईपीएल 12 में भी वार्नर लाजवाब रहे थे, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए ये फिर से बड़ा खतरा बन सकते हैं। खास बात यह है कि बॉल टेम्परिंग विवाद के बैन के बाद ये वापस आ रहे हैं, ऐसे में इन पर खास नज़र भी रहेगी।
स्टीव स्मिथ की भी विवाद और बैन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हो रही है। ऐसे में इन पर भी नज़र रहेगी के ये कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि इनके पिछले प्रदर्शन पर नज़र डालें तो इनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया जी टीम सब बेहद मज़बूत नज़र आने लगी है। 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ये शतक से मामूली अंतर से चूक गए थे। अब अगर आज इनको मौका मिला तो यकीनन ने धमाका कर सकते है। विश्व कप वॉर्मअप मैच में शतक जड़ कर स्मिथ ने अपने खतरनाक इरादे भी ज़ाहिर कर दिए थे। ऐसे में अफगानिस्तान को इनसे बेहद सावधान रहना होगा।
मिचेल स्टार्क वर्तमान समय में विश्व के बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। इनकी सटीक यॉर्कर अफगानिस्तान का काम ज़रूर बिगाड़ सकती है। हाल के समय में ये चोट से ग्रसित रहे हैं। लेकिन अब वे फिट है, और वापसी पर बड़ा धमाका कर सकते हैं।
अफगानिस्तान को है उलटफेर का भरोसा
Australia vs Afghanistan Match Preview: हम जानते हैं, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां किस पल खेल पलट जाए, कहना मुश्किल है। कुछ इसी भरोसे अफगानिस्तान की टीम में अपने इस मज़बूत विरोधी के खिलाफ भी खेलने उतरेगी। पिछले वर्षों में यह मज़बूत टीम को कड़ी चुनौती देती रही है। वॉर्मअप मैच में इसने पाकिस्तान को भी धूल चटा दिया था। ऐसे में टीम का मनोबल निश्चित ही काफी ऊंचा हो गया होगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेगा अफगानिस्तान का भार
विश्व के अलग अलग हिस्सों में बड़े बड़े टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने वाले अफगानिस्तान के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कि अफगानिस्तान के विश्व कप टीम में भी मौजूद हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
संघर्षों के बाद आज अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान कामयाबी की बुलंदी पर हैं। विश्व के अधिक्तर लीग में खेलने वाले और अपनी घूमती गेंदों से विपक्ष को नचाने वाले राशिद विश्व कप में भी अफगानिस्तान की सब से बड़ी ताकत रहेंगे। अगर इनका प्रदर्शन ठीक रहा तो फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मुश्किल हो सकती है।
मोहम्मद नबी भी अफगानिस्तान की टीम का बड़ा नाम हैं। ये गेंद और बल्ले, दोनो से ही टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। वॉर्मअप मैच में इन्होंने अपनी उपयोगिता साबित भी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलफ अफगानिस्तान की सफलता काफी हद तक इनके प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।
अफगानिस्तान के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद पिछले वॉर्मअप मैच में नही दिखे थे। ऐसे में अफगानिस्तान टीम के प्रशंशको की चिंता बद्व गयी थी। लेकिन अब वह फिट हैं, आज के मैच में खेल भी सकते हैं। इनकी बड़े शॉट लगाने की क्षमता अफगानिस्तान के काफी काम आ सकती है।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…