भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज़ बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने इस विश्वकप में जहां भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद जताई है, तो वहीं उन्होंने इस विश्वकप में 3 खिलाडियों को लेकर भी अपनी भविष्यवाणी की है, जो अपनी टीम के लिए विश्वकप में एक अहम् भूमिका अदा कर सकते है। सचिन ने जिन तीन खिलाड़ियों का नाम लिया उसमें डेविड वार्नर, राशिद ख़ान और जोफ्रा आर्चर शामिल है।
जोफ्रा आर्चर जिनको लेकर इस विश्वकप से पहले काफी चर्चा हो रही थी, कि वह इंग्लैंड के लिए इस विश्वकप में खेलते हुए नज़र आयेंगे या नहीं लेकिन एलेक्स हेल्स के उपर बैन लगने के बाद आर्चर को टीम में टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही शामिल किया गया और आर्चर ने अपने करियर के पहले विश्वकप मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए साथ उनकी एक बाउंसर गेंदे पर हासिम अमला घायल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में 104 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
सचिन तेंदुलकर ने आर्चर को लेकर कहा कि वह एक ऐसे गेंदबाज़ है, जो मुश्किल हालातों में भी शानदार गेंदबाज़ी के जरिए अपनी टीम को मैच में वापस ला सकते है और ओएन मोर्गन भी उनका उपयोग इसी तरह करते हुए पूरे टूर्नामेंट में दिख सकते है।
वनडे को टेस्ट की तरह देखे राशिद ख़ान
पिछले विश्वकप से इस विश्वकप तक यदि किसी टीम ने अपने खेल में सबसे अधिक सुधार किया है, तो वह अफगान टीम में जिसमें राशिद ख़ान के रूप में एक विश्वस्तरीय लेग स्पिनर गेंदबाज़ मौजूद है, जो अपनी गेंदो के आगे के किसी भी टीम के बल्लेबाज़ को परेशानी में डाल सकता है।
सचिन ने राशिद ख़ान को लेकर कहा कि, यदि मुझे राशिद को कोई टिप्स देने के लिए कहा जाए तो वह यह होगी कि वह वनडे क्रिकेट को टेस्ट मैच की तरह देखे क्योंकि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ के पास इतना समय नहीं होता है, कि वह अपको परखने में अपना समय गवांये वहीं वनडे में उसके पास ऐसा करने का मौका होता है, जिस कारण राशिद को एक आक्रामक फील्डिंग लगानी होगी जिससे बल्लेबाज़ उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलने पर मजबूर हो।
वहीं इस आईपीएल सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वाले कंगारू बल्लेबाज़ डेविड वार्नर जो एक साल बैन के बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वापसी करेंगे उनको लेकर डेविड वार्नर ने कहा कि, उनमें रनो की भूख को साफ तौर पर देखा जा सकता है और वर्तमान फार्म भी वार्नर का शानदार है, जिस कारण वह टीम के लिए उपरी क्रम में ही काफी मजबूती देते हुए दिख सकते है।
धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…