Categories: Cricket

दुनिया के 10 सबसे बढ़िया मिडिल आर्डर बैट्समेन

World’s Best Middle Order Batsmen in Cricket

Best Middle Order Batsmen : क्रिकेट ग्यारह खिलाड़ियों का एक ऐसा खेल हैं जिसे जीतने के लिए हर खिलाड़ी का अच्छा खेलना जरूरी हैं। हर खिलाड़ी की अपनी एक भूमिका होती हैं जिसे वह अच्छे से निभाने की कोशिश करता हैं। कोई खिलाड़ी बल्ले से अपनी टीम की जीत में योगदान देता हैं तो कोई खिलाड़ी गेंद से अपनी टीम की जीत में भागीदारी निभाता हैं। हर खिलाड़ी की टीम में एक पोजीशन होती हैं और वह उसी पर रह कर वह अपनी टीम को जिताने की कोशिश करता हैं। हर टीम अपने ओपनर्स और मिडिल आर्डर बल्लेबाजों पर काफी निर्भर करती हैं। ये खिलाड़ी ही टीम के बड़े स्कोर की नींव रखते हैं और काफ़ी हद तक टीम की जीत तय करते हैं। तो यह काफी महत्वपूर्ण होता हैं तो टीम के ओपनर्स और मिडिल आर्डर की बल्लेबाज़ उच्च कोटि के हो। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम विश्व के सर्वश्रेठ 10 मिडिल आर्डर बल्लेबाजों के बारे में बात करने वाले हैं।

ये हैं दुनिया के सबसे बढ़िया मिडिल आर्डर बैट्समेन

#1 शाकिब अल हसन

Best Middle Order Batsmen : अंतराष्ट्रीय स्तर पर शाकिब अल हसन बांगलादेश की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हैं। बाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले शाकिब अल हसन बाएँ हाथ से गेंदबाज़ी भी करते हैं। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के इतिहास के शाकिब अल हसन सबसे हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कई सारे रिकार्ड्स को अपने नाम किया हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स की सूची में शाकिब अल हसन आठ साल तक नंबर एक पर रहे। वर्तमान में भी शाकिब अल हसन टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स की सूची में शिखर पर विराजमान हैं जो कि अपने आप मे किसी बहुत बड़ी उपलब्धि से कम नहीं हैं। बांगलादेश की क्रिकेट टीम में शाकिब अल हसन नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करते हैं और अपनी टीम को स्थिरता प्रदान करने की कोशिश करते हैं।  

image source

मिडिल आर्डर में खेलते हुए शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए कई सारी मैच जिताऊ पारियां खेली हैं साथ उन्होंने कई पारियां ऐसी भी खेली हैं जो क्रिकेट के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। विकेटों के जल्दी गिरने के बाद शाकिब अल हसन टीम को पटरी पर लाने की कोशिश करते हैं और अंतिम समय में बड़े शॉट्स लगा टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद करते हैं। बल्ले के साथ साथ शाकिब अल हसन गेंद स्व भी काफ़ी प्रभावी हैं और बांगलादेश चाहेगी कि शाकिब बल्ले ओर गेंद दोनों से अच्छा योगदान देकर टीम को जिताने की कोशिश करेंगे।

#2 मुशफिकुर रहीम

Best Middle Order Batsmen : विश्व स्तर पर मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश टीम की ओर से खेलते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले मुशफिकुर रहीम विकेटकीपर भी हैं और साथ ही वे बांगलादेश के क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। मुशफिकुर रहीम की खास बात यह हैं कि टीम के बैटिंग आर्डर में वे नंबर 1 से लेकर नंबर 6 तक कहीं भी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।

image source

खुद को परिस्थितियों के अनुसार वे खुद को ढालना काफ़ी अच्छे से जानते हैं। बांगलादेश क्रिकेट टीम के वे इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा हैं। मुशफिकुर रहीम टीम में अपनी महत्वत्ता को जानते हैं और उसके अनुरूप ही अपनी टीम को जिताने की हर सम्भव कोशिश करते हैं।

#3 बाबर आज़म

Best Middle Order Batsmen : विश्व स्तर पर बाबर आज़म पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। बाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले बाबर आज़म पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं। बाबर आज़म में कितनी प्रतिभा हैं ये उन्होंने शुरुआत में ही दिखा दिया। 2012 में उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अगुवाई की और 2015 में पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में चुने गए।

image source

टीम में आते ही उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया और पाकिस्तानी टीम में चल रही नंबर 3 के बल्लेबाज की समस्या खत्म कर दी। वर्तमान में वे T-20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं और ODI क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में नंबर 7 पर हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में बाबर आज़म सबसे तेज़ 1000 रन्स बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 26 पारियों में 1000 रन्स बनाकर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

#4 उस्मान ख्वाजा

Best Middle Order Batsmen : विश्व स्तर पर उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। बाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले उस्मान ख्वाजा किसी भी टीम गेंदबाजी ली हालत खराब करने में सक्षम हैं। अपने पहले ही टेस्ट क्रिकेट मैच में शतक जड़ उन्होंने दर्शा दिया कि वे आने वाले समय के बड़े खिलाड़ी बनने वाले हैं।

image source

शुरुआती दौर में उस्मान ख्वाजा एक ओपनर के तौर पर टीम में आये और अब वे ऑस्ट्रेलिया टीम के मिडिल आर्डर की जिम्मा संभालते हैं। मिडिल आर्डर में खेलते हुए उन्होंने टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।

#5 जोस बटलर

Best Middle Order Batsmen : विश्व स्तर और जोस बटलर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। दाँये हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले जोस बटलर कमाल के विकेटकीपर भी हैं और महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। जोस बटलर आक्रामक शैली की क्रिकेट खेलते हैं और किसी गेंदबाज की लंबे लंबे शॉट्स लगाने की हिम्मत रखते हैं। मिडिल आर्डर में आकर जोस बटलर टीम को स्थिरता प्रदान करते हैं और अंतिम ओवरों में बड़े लंबे शॉट्स मारकर टीम के स्कोर को ज्यादा से ज्यादा पहुँचाने की कोशिश करते हैं।

image source

विकेट के पीछे भी जोस बटलर काफी कमाल हैं। इंग्लैण्ड के अलावा जोस बटलर दुनिया के सभी महत्वपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंटस में खेलते हैं और हर जगह जोस बटलर ने अपनी प्रतिभा का परचम उन्होंने हर जगह लहराया हैं। पिछले 2 साल से आईपीएल में भी जोस बटलर ने काफी कमाल का खेल दिखाया हैं।

#6 रॉस टेलर

Best Middle Order Batsmen : रॉस टेलर विश्व स्तर पर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। मिडिल आर्डर में रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड की टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। मिडिल आर्डर में उनका अनुभव टीम के लिए हर बार काफी काम आया हैं। मिडिल आर्डर में रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड के लिए एक दीवार का काम करते हैं जिसे भेदना आसान काम नहीं होता हैं।

image source

जिस तरह से रॉस टेलर शफ़ल करके गेंदबाज़ को शॉट मारते हैं वो देखने लायक होता हैं। रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। रॉस टेलर ने 20 शतक लगाकर नाथन अस्तले का रिकॉर्ड तोड़ा। न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम के अलावा रॉस टेलर विश्व की लगभग हर क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं और हर जगह उनका प्रदर्शन कमाल रहा हैं।

#7 केन विलियम्सन

Best Middle Order Batsmen : केन विलियम्सन विश्व स्तर पर न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। मिडिल आर्डर की बागड़ोर संभालने के अलावा केन विलियम्सन न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी भी संभालते हैं। अगर विश्व के सबसे शांत क्रिकेटरों की बात करी जाए तो केन विलियम्सन का नाम उस सूची में जरूर होगा। वर्तमान न्यूज़ीलैंड टीम काफी हद तक केन विलियम्सन पर निर्भर करती हैं। विश्व की किसी भी सतह पर केन विलियम्सन वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज़ी करने की क्षमता रखते हैं। केन विलियम्सन मिडिल आर्डर में आकर टीम को काफी अच्छी तरह से संभालते हैं और लंबी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक लेकर जाते हैं।

image source

अक्सर ऐसा समझा जाता हैं कि केन विलियम्सन धीमी बल्लेबाज़ी करते हैं पर ऐसा बिल्कुल भी नही हैं। कई बार केन विलियम्सन ने कई तेज़ तर्रार पारियां खेलकर अपने आलोचकों को मुँहतोड़ जवाब दिया हैं। बल्लेबाज़ी के अलावा केन विलियम्सन की कप्तानी भी शानदार हैं। न्यूज़ीलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम के अलावा केन विलियम्सन आईपीएल की टीम सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तान भी कर चुके हैं। अपनी कप्तानी की अंदर केन विलियम्सन ने सनराइज़र्स हैदराबाद को दो बार क्वालीफ़ायर तक पहुँचाया और एक बार फाइनल के भी दर्शन करवाये पर यह उनका दुर्भाग्य हैं कि वो सनराइज़र्स हैदराबाद को आईपीएल का ख़िताब नहीं जीता पाये।

#8 स्टीवन स्मिथ

Best Middle Order Batsmen : स्टीवन स्मिथ विश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हैं। स्टीवन स्मिथ बाएँ हाथ के बल्लेबाज9 हैं जो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में नंबर 3 पर खेलते हैं। स्टीवन स्मिथ ने शुरआत में ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह एक स्पिनर के तौर पर बनाई थी लेकिन फिर उन्हें एक बल्लेबाज़ की तौर पर इस्तेमाल किया गया और ये पैंतरा कारगर सब्ति हुआ। एक मिडिल आर्डर बैट्समैन के तौर पर स्टीवन स्मिथ ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े। मैच दर मैच उनके खेल में सुधार देखने को मिले। उनके इस कमाल के प्रदर्शन को देखकर उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीम की अगुवाई करने का मौका मिला और यहाँ भी उनका कमाल का काम देखने को मिला। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कई सारे दौरे जीते और ये उनकी कप्तानी का ही असर था जो ऑस्ट्रेलिया 2015 में वर्ल्डकप जीता और विश्वविजेता बना।

image source

मिडिल आर्डर में स्टीवन स्मिथ टीम के लिए एक स्तम्भ की तरह खड़े रहते हैं और टीम को कभी बीच मंझदार में नहीं छोड़ते हैं। जब भी टीम को उनकी आवश्यकता होती हैं, वे टीम के लिये हमेशा खड़े रहते हैं। मिडिल आर्डर में रहते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई सारी यादगार परियां खेली हैं। शफ़ल करके जिस तरीके से वे ऑफ स्टंप की गेंद की खींच के लेग साइड की ओर मारते हैं वो दर्शनीय लगता हैं। ऑस्ट्रेलिया के अलावा आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कमाल रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली और अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

#9 जॉय रुट

Best Middle Order Batsmen : जॉय रुट विश्व स्तर पर इंग्लैंड टीम की ओर से खेलते हैं। बाएँ हाथ के ये बल्लेबाज़ इंग्लैण्ड क्रिकेट टीम में नंबर 3 पर खेलते हैं। जॉय रुट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्तम्भ माने जाते हैं। उनके खेलने के तरीक़े और कमाल के शॉट चयन को देख हम उन्हें एक स्टाइलिश क्रिकेटर कह सकते हैं। काफी कम समय के अंदर जॉय रुट ने वो हासिल किया जो बड़े बड़े क्रिकेटर अपनी पूरी ज़िंदगी मे हासिल नहीं कर पाते हैं।

image source

उन्होंने अपना पहला मैच इंडिया के विरुद्ध खेला था और अर्धशतक जड़ा था। इस अर्धशतक ने ये साबित कर दिया था कि इस खिलाड़ी में काफी दम हैं। कम समय में जॉय रुट टीम इंग्लैण्ड के स्थायी सदस्य बन गए। उनके खेल से खुश होकर उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया और यहाँ भी उन्होंने सफलता के झंडे गाड़े। टीम इंग्लैड के लिए उन्होंने अब तक जो भी किया वो प्रशंसा के काबिल हैं। मिडिल ओवर्स में आकर जिस तरीके से आकर वे टीम को संभालते हैं वो देखने मे काफी अच्छा लगता हैं।

#10 विराट कोहली

Best Middle Order Batsmen : विराट कोहली विश्व स्तर पर इंडिया टीम की ओर से खेलते हैं। बाएँ हाथ का ये बल्लेबाज़ इंडिया की क्रिकेट टीम में नंबर 3 पर खेलते हैं जिन्हें शायद किसी परिचय की जरूरत हैं नहीं। अगर ये कहा जाए कि वर्तमान में विराट कोहली से बेहतर को बल्लेबाज नहीं हैं तो शायद गलत नहीं होगा। विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ कहा जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि अगर अपने विराट कोहली को आउट कर दिया तो आधा मैच तो आप ऐसे ही जीत गए क्योंकि टीम इंडिया विराट कोहली की बल्लेबाजी पर काफी ज्यादा निर्भर करती हैं। अगर इंडिया टीम के ओपनर नहीं चलते हैं तो ये जिम्मेदारी पूरी तरह से विराट कोहली की होती हैं कि वो टीम इंडिया को संभाले और एक बड़े स्कोर की ओर टीम को अग्रसर करे।

image source

इस कारण से विपक्षी टीम का पूरा ध्यान इस चीज़ पर होता हैं कि वे किसी भी तरीके से शुरुआती समय में ही विराट कोहली को आउट कर दे क्योंकि उन्हें पता हैं कि अगर एक बार विराट कोहली जम गए तो वे किसी भी गेंदबाज़ी क्रम की हालत खराब कर सकते हैं। इन साइड आउट, कवर ड्राइव जैसे शॉट्स विराट कोहली की पहचान हैं और उनके द्वारा लगाए ये शॉट्स काफी कमाल लगते हैं। शुरू में शार्ट गेंद से विराट कोहली को काफी दिक्कत होती थीं पर अब उस पर भी उन्होंने अच्छी पकड़ बना ली हैं। मिडिल आर्डर में रहते हुए विराट कोहली एक दीवार की तरह टीम इंडिया की रक्षा करते हैं। मिडिल आर्डर में रहते हुए उन्होंने कई सारी यादगार पारियां खेली हैं और कई बार ऐसे मैच जिताये जो शायद वे ही जीता सकते थे जैसे कॉमनवेल्थ सीरीज के फाइनल में पहुँचने के लिए टीम इंडिया को 40 ओवर्स में एक बड़ा लक्ष्य हासिल करना था जो सम्भव हुआ सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली के कारण से।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago